सड़क की जमीन वकील को बेची, पुलिस ने कश्यप परिवार अभय बरुआ और अभ्‍यांश बिल्‍डकान पर दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला 

सड़क की जमीन वकील को बेची, पुलिस ने कश्यप परिवार अभय बरुआ और अभ्‍यांश बिल्‍डकान पर दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला 

बिलासपुर: धोखाधड़ी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर दस्तावेजों में हेरफेर कर सड़क की जमीन एक वकील को बेच दी. बाद में जब वकील को ठगी का पता चला, तो उन्होंने इसकी शिकायत दर्ज कराई. तारबाहर पुलिस ने महिला सहित तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.तारबाहर पुलिस के अनुसार, इमलीपारा सिविल लाइन निवासी शोहराब खान (29), जो पेशे से वकील हैं, ने शिकायत दर्ज कराई है. शोहराब ने जूना बिलासपुर पटवारी हल्का नंबर 39 स्थित खसरा नंबर 587/2 रकबा 0.06 एकड़ भूमि को 21 मई 2020 को पंजीकृत विक्रय पत्र के माध्यम से खरीदा था. यह जमीन मूल रूप से बलराम कश्यप की थी, जिनकी मृत्यु के बाद उनके वारिसों शैलेष, उमेश और सर्वेश कश्यप इसके स्वामी बने. शैलेष कश्यप की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी सावित्री कश्यप और उनकी संतानें स्वामिनी हुईं. जमीन का बंटवारा सावित्री देवी (शैलेष), उमेश और सर्वेश कश्यप को मिला था.

ऐसे हुई धोखाधड़ी

वकील शोहराब खान ने सावित्री देवी वगैरह के नाम पर दर्ज खसरा नंबर 587/2 और उस पर बनी 2 शटर वाली दुकान खरीदी थी. दुकान की चौहद्दी उत्तर में टेलीफोन एक्सचेंज रोड, दक्षिण में सावित्री देवी की बचत भूमि 600 वर्गफुट, पूर्व में सलूजा की भूमि और पश्चिम में कॉलोनी की ओर जाने वाली रोड थी. लेकिन, उमेश कश्यप, सर्वेश कश्यप, सावित्री देवी, अभय बरूवा और अभ्यांश बिल्डकॉन ने आपराधिक षडयंत्र कर 22 मई 2021 और 14 जुलाई 2021 को वकील की खरीदी जमीन (दुकान) के खसरा नंबर 587/2 की चौहद्दी को गलत दर्शाकर पंजीकृत विक्रय पत्र तैयार कर दिए.

Read More रतनपुर में आधी रात लूट, 3 नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार, महामाया चौक पर डंडा दिखाकर युवक से लूटे रुपये, ऑटो और नकदी जब्त

                   मौके पर यह भूमि कॉलोनी को जाने वाली सड़क में चली गई है, लेकिन राजस्व अभिलेखों में यह भूमि उपरोक्त लोगों के नाम पर दर्ज रही. इसी का नाजायज फायदा उठाकर रोड की भूमि को बेचा गया और इन विक्रय पत्रों के आधार पर वकील की दुकान पर कब्जा करने का प्रयास किया गया.

Read More तोरवा पुलिस की कार्रवाई, महिलाओं समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो आदतन बदमाश भी शामिल

बिल्डकॉन को भी बेची जमीन

आरोपी सावित्री देवी ने वकील को बेची गई भूमि और दुकान का दोबारा बैनामा अभ्यांश बिल्डकॉन के पक्ष में कर दिया. इसमें वकील की भूमि की जगह उमेश कश्यप की भूमि को दर्शाया गया, जिस पर विवाद चल रहा है. इस बीच दोनों पक्षों की थाना तारबाहर में रिपोर्ट दर्ज हुई है. 14 जुलाई 2021 को वकील की दुकान का बैनामा उमेश कश्यप से अभ्यांश बिल्डकॉन के नाम से कराया गया. सावित्री देवी और उनकी संतानों ने 22 मई 2021 को पीड़ित की दुकान को दोबारा बेचने के इरादे से उमेश कश्यप की भूमि की चौहद्दी विक्रय पत्र में दिखाकर बैनामा बिल्डकॉन के पक्ष में किया.

पुलिस जांच में पता चला है कि अलग अलग चौहद्दी बताकर कुल 2100 वर्गफुट भूमि बेची गई, जबकि मौके पर सिर्फ 901 वर्गफुट भूमि ही उपलब्ध है. पहली रजिस्ट्री शोहराब खान की सावित्री देवी ने खसरा नंबर 587/2 से 300 वर्गफुट (दुकान मेन रोड की) 21 मई 2020 को की. दूसरी रजिस्ट्री अभय बरूवा ने सर्वेश से अभ्यांश बिल्डकॉन के नाम से 2 डिसमिल (900 वर्गफुट) खसरा नंबर 587/29 की रोड की भूमि की 22 मई 2021 को कराई. तीसरी रजिस्ट्री उमेश कश्यप ने अभ्यांश बिल्डकॉन के नाम से खसरा नंबर 587/28 से रोड में चली गई 300 वर्गफुट की रजिस्ट्री 14 जुलाई 2021 को कराई. चौथी रजिस्ट्री सावित्री देवी से अभ्यांश बिल्डकॉन के नाम से खसरा नंबर 587/2 से 600 वर्गफुट 22 मई 2021 को कराई गई. सभी रजिस्ट्री में चौहद्दी गलत डाली गई है. पुलिस ने सावित्री कश्‍यप उमेश कश्‍यप सर्वेश कश्‍यप अभय बरूआ अभ्‍यांश बिल्‍डकान एवं अन्‍य के विरुद्ध धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

शहीद की पत्नी ने CM साय को बांधी राखी… 800 जवानों की कलाइयों पर सजा बहनों का प्यार, रायपुर में दिखा ‘स्नेह की डोर’ का भावुक संगम शहीद की पत्नी ने CM साय को बांधी राखी… 800 जवानों की कलाइयों पर सजा बहनों का प्यार, रायपुर में दिखा ‘स्नेह की डोर’ का भावुक संगम
हत्या से नशे तक… रायपुर में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस का हल्लाबोल! DD नगर थाना घेरा, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायपुर में मोहल्लेवासियों ने पकड़ी गांजे की बड़ी खेप! नाली में फंसी स्कॉर्पियो से 5 क्विंटल गांजा बरामद, ड्राइवर फरार
भ्रष्टाचार का गजब खेल: जिसके खिलाफ 42 लाख के फर्जी बिल की शिकायत, सरकार ने उसी अफसर को सौंप दी जांच; कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से भी अधिकारी के..........
डकैती का प्लान, हथियार और औजार तैयार! प्रतापगढ़ पुलिस ने वारदात से पहले 4 बदमाश दबोचे, एक फरार
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने आईजी ने दिए सख्त निर्देश, नाबालिग वाहन चालकों और हाईवे पर अवैध पार्किंग पर कार्रवाई
रायपुर एयरपोर्ट भी PPP मॉडल पर जाएगा? 50 साल की लीज पर देने की तैयारी, देश के 11 एयरपोर्ट होंगे समूहों में शामिल
हिजाब विवाद पर इलाहाबाद HC की दो टूक! ‘अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं’, स्कूल ड्रेस कोड बदलने की मांग खारिज
BPSC पर पटना में फिर बवाल! CM आवास घेरने निकले छात्र, बैरिकेडिंग तोड़ी तो पुलिस से हुई झड़प
1500 ट्रकों वाले HTC पर GST की दस्तक! इंद्रजीत सिंह के ठिकानों पर भिलाई से बलौदाबाजार तक घंटों खंगाले रिकॉर्ड
पासबुक में पैसा जमा दिखाता रहा, खाते में निकला खाली! किओस्क संचालक पर 1.75 करोड़ के कथित गबन का आरोप
स्वामी आत्मानंद स्कूल में टली बड़ी अनहोनी! बारिश के बीच भरभराकर गिरी छत, प्रिंसिपल ऑफिस समेत 4 कमरे क्षतिग्रस्त, देखे वीडियो