धान समितियों में अवैध खपत का खुलासा: खरीदी केंद्रों में चोरी-लापरवाही पर प्रशासन की बड़ी सख्ती

धान समितियों में अवैध खपत का खुलासा: खरीदी केंद्रों में चोरी-लापरवाही पर प्रशासन की बड़ी सख्ती

रायपुर: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी सीजन शुरू होते ही उपार्जन केंद्रों की अव्यवस्थाएँ और अनियमितताएँ फिर सतह पर आने लगी हैं। प्रशासन की सख्ती और निगरानी के दावों के बावजूद कई समितियों में धान की चोरी, अवैध डंपिंग और कमजोर सुरक्षा व्यवस्था जैसे गंभीर मामले उजागर हो रहे हैं। राष्ट्रीय जगत विजन की टीम ने रायपुर के आसपास स्थित कई खरीदी केंद्रों का ज़मीनी निरीक्षण किया, जहाँ हालात उम्मीद से कहीं ज्यादा चिंताजनक मिले।

कई समितियों में किसानों ने रात के समय धान के बोरे चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई, वहीं कुछ जगहों पर समिति कर्मचारियों के साथ मारपीट जैसी घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि केंद्रों में सुरक्षा के लिए सिर्फ चार गार्ड तैनात किए गए हैं, मगर उनके पास न तो उचित संसाधन हैं और न ही सुरक्षा उपकरण। कई केंद्रों पर गार्ड सिर्फ एक लाठी के सहारे रात्रि ड्यूटी करते दिखे, जो उनकी सुरक्षा और धान संरक्षण दोनों पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

पिछले वर्ष बहानाकाडी समिति में पूर्व सरपंच द्वारा अधिकारी से मारपीट की घटना के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे असामाजिक तत्वों के हौसले और बुलंद बताए जा रहे हैं। इधर प्रशासन ने इस बार खरीदी के दौरान ही स्टॉक सत्यापन और मिलान की प्रक्रिया शुरू की है, जिसे पहले सीजन खत्म होने के बाद किया जाता था। इसी कड़े कदम के चलते कई केंद्रों पर अवैध रूप से जमा की गई धान की बोरियाँ जब्त की गई हैं। ग्रामीणों और किसानों ने भी उपार्जन केंद्रों में सुरक्षा मजबूत करने की मांग उठाई है ताकि खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी, सुरक्षित और विश्वास योग्य बनी रहे।

Read More 1750 रुपए लिए, 5 रुपए में पैड, विरोध किया तो नंबर काटने की धमकी… मल्हार स्कूल में बवाल

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार