Raipur: तोमर ब्रदर्स के खिलाफ 7वीं FIR दर्ज, व्यापारी को 2 लाख देकर वसूले 30 लाख रुपए, डेढ़ महीने से फरार है हिस्ट्रीशीटर

Raipur: तोमर ब्रदर्स के खिलाफ 7वीं FIR दर्ज, व्यापारी को 2 लाख देकर वसूले 30 लाख रुपए, डेढ़ महीने से फरार है हिस्ट्रीशीटर

Raipur: तोमर ब्रदर्स के खिलाफ 7वीं FIR दर्ज, व्यापारी को 2 लाख देकर वसूले 30 लाख रुपए, डेढ़ महीने से फरार है हिस्ट्रीशीटर

रायपुर में सूदखोर रोहित तोमर ने कंस्ट्रक्शन व्यापारी से 2 लाख रुपए उधार लेकर करीब 30 लाख रुपए वसूल किए। तोमर ब्रदर्स के खिलाफ 7 FIR दर्ज, पुलिस अभी तक गिरफ्तारी नहीं कर पाई है।

रायपुर: राजधानी रायपुर में सूदखोर रोहित तोमर ने एक कंस्ट्रक्शन व्यापारी से 15 गुना अधिक राशि वसूल की है। व्यापारी का कहना है कि उसने 2 लाख रुपए उधार लिए थे, लेकिन बदले में उससे करीब साढ़े 30 लाख रुपए वसूले गए। तोमर और उनके साथियों के खिलाफ रायपुर के दो विभिन्न थानों में अब तक 7 FIR दर्ज हो चुकी हैं। हालांकि, पिछले डेढ़ महीने से हिस्ट्रीशीटर लगातार पुलिस को चकमा दे रहे हैं और अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पीड़ित के मुताबिक, उन्हें व्हाट्सएप कॉलिंग पर अश्लील गाली गलौज दी जाती थी। रोहित तोमर, दिव्यांश, आकाश, योगेश सिन्हा अपने अन्य साथियों के साथ उसके घर जाकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते थे। 11 जुलाई को पुरानी बस्ती थाना में भोपाल मणि साहू ने FIR दर्ज करवाई। जिसमें बताया कि वह कंस्ट्रक्शन के लिए मटेरियल का सप्लाई करता है। उसे बिजनेस के लिए पैसा की आवश्यकता पड़ी। पता चला कि भाटागांव का रोहित तोमर ब्याज में पैसा देता है।

14 दिसंबर 2022 को उसने रोहित तोमर से हर महीने 3 प्रतिशत ब्याज में 2 लाख उधार लिए। जिसके बाद तोमर ने उससे कोरे स्टाम्प पर हस्ताक्षर करवा लिए। मणि साहू का कहना है कि पैसे लेने के कुछ समय बाद उसे हर दिन के हिसाब से ब्याज मांगा गया। आरोपी उसे भाटागांव के साईं विला में भी बुलाकर धमकी देते थे। उससे कैश और ऑनलाइन माध्यमों से करीब साढ़े 30 लाख वसूल किए गए।

Read More Social Media Threat Case: महिला क्रिएटर को गैंगरेप और किडनैपिंग की धमकी, चैट वायरल होते ही 5 आरोपी गिरफ्तार

हिस्ट्रीशीटर तोमर भाइयों के कई शिकार हैं। आरोपियों और उनके गुर्गों का खौफ पीड़ितों को इस कदर था, कि उनके शहर में रहते हुए शिकायत देने नहीं पहुंच रहे थे। पुलिस ने वीरेंद्र और रोहित पर जबसे कार्रवाई शुरू की है, तब से पीड़ितों के मन में डर खत्म हो गया है।

Read More रायपुर में ACB का बड़ा ट्रैप: RTO दफ्तर में रिश्वतखोरी का खेल बेनकाब, बाबू 14 हजार लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

इसके पहले पुरानी बस्ती थाना में नारायणपुर जिले के पीड़ित ने आरोपी रोहित तोमर के खिलाफ एक पीड़ित ने शिकायत की थी पीड़ित ने पुलिस को बताया, कि उसने 10 लाख रुपए कर्ज लिया था और ब्याज सहित 1 करोड़ 10 लाख रुपए दिए। बता दें कि, एक साल पहले रायपुर के हाइपर क्लब गोलीकांड के बाद पुलिस ने आरोपियों का सिर आधा मुंडवा कर जुलूस निकाला था। इस घटना में रोहित तोमर, विकास अग्रवाल, सारंग मांधान और अमित तनेजा गिरफ्तार हुए थे। जुलूस निकालने के दौरान उनके कपड़े भी फटे हुए थे।

Latest News

बिलासपुर में रेत माफिया का नया ठिकाना अब गांव बने डंपिंग यार्ड आखिर किसके संरक्षण में चल रहा अरपा नदी में अवैध खनन का खेल बिलासपुर में रेत माफिया का नया ठिकाना अब गांव बने डंपिंग यार्ड आखिर किसके संरक्षण में चल रहा अरपा नदी में अवैध खनन का खेल
शिकायत सही मिली अब, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल की मान्यता खत्म करने की सिफारिश
बिलासपुर भाजपा दफ्तर में बवाल मेयर और पार्षदों में तीखी नोकझोंक एक दूसरे को बताया कांग्रेसी
दलालों के इशारे पर पास हुए करोड़ों के बिल जल संसाधन विभाग के ईएनसी उइके के घोटालों की सीबीआई जांच की उठी मांग
स्कूल बस पर कहर बनकर टूटा ट्रक: खरोरा में बच्चों से भरी बस को मारी टक्कर, गेट उखड़ा, ड्राइवर फरार
अब आत्मानंद स्कूलों में ‘फ्री एजुकेशन’ नहीं: 9वीं–12वीं के छात्रों से सालाना फीस वसूली का फैसला
भिलाई में नशे का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: पंजाब से हेरोईन लाकर खपाने की साजिश नाकाम, किराए के मकान से 18.69 लाख की ड्रग्स संग 4 तस्कर गिरफ्तार
परिवार बना ‘ड्रग कार्टेल’: दो बेटियों के साथ मिलकर चलाती थी नशे का साम्राज्य, 250 CCTV खंगालने के बाद दिल्ली पुलिस ने कुसुम को दबोचा
समानता की ओर बड़ा कदम: सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसवुमेन को सरकारी शिक्षक भर्ती में आवेदन की दी अनुमति, अब अलग भर्ती नीति पर भी मंथन
पश्चिम बंगाल के भवानीपुर जिले में साधु-संतों से कथित मारपीट पर घमासान, Suvendu Adhikari का TMC पर सीधा हमला, दोनों पक्ष आमने-सामने
चुनावी घमासान के बीच ED का बड़ा एक्शन: शिक्षक भर्ती घोटाले में पूर्व मंत्री Partha Chatterjee के घर छापा, फिर तेज हुई जांच की रफ्तार
यमुना में मौत का मंजर: मथुरा नाव हादसे के बाद रेस्क्यू तेज, 20 मोटरबोट के साथ जारी तलाश, 7 श्रद्धालु अब भी लापता, 10 शव पंजाब रवाना