एक बार फिर भोपाल-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, 8 दिनों में 7वीं बार बनाया निशाना, देर रात पत्थरबाजी में टूटे खिड़की के शीशे

एक बार फिर भोपाल-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, 8 दिनों में 7वीं बार बनाया निशाना, देर रात पत्थरबाजी में टूटे खिड़की के शीशे

एक बार फिर भोपाल-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, 8 दिनों में 7वीं बार बनाया निशाना, देर रात पत्थरबाजी में टूटे खिड़की के शीशे

भोपाल-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस पर एक बार फिर पथराव की घटना सामने आई है। उत्तर प्रदेश के मथुरा में हुए हमले में ट्रेन के C-7 कोच की खिड़की के शीशे टूट गए। गनीमत रही कि कोई यात्री घायल नहीं हुआ। पिछले 8 दिनों में यह 7वीं बार है जब शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव हुआ है।

मथुरा: भोपाल-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस पर एक बार फिर पथराव किया गया है. उत्तर प्रदेश के मथुरा में पत्थराबाजों ने ट्रेन को निशाना बनाया है. जिसमें ट्रेन के C-7 कोच में खिड़की के शीशे टूट गए. अचानक हुई पत्थरबाजी से यात्री डर गए. हालांकि गनीमत रही कि पथराव में कोई भी ट्रेन यात्री घायल नहीं हुआ. पिछले 8 दिनों में 7वीं बार शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव किया गया है.

बताया जा रहा है कि भोपाल-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस के C-7 कोच पर पथराव किया गया है. मुथरा के पास आरोपियों ने पत्थरबाजी की घटना को अंजाम दिया. पथराव के बाद कंट्रोल रूम को खबर दी गई. जिसके बाद GRP और RPF की टीम मौके पर पहुंची. हालांकि तब तक आरोपी फरार हो चुके थे. वहीं ट्रेन में शीशा टूटने का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें खिड़की के शीशे टूटे नजर आ रहे हैं. फिलहाल RPF मामले में जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

यह पहला मौका नहीं है, जब शताब्दी एक्स्प्रेस पर पथराव किया गया है. इस महीने कई बार शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव की सूचना आ चुकी है. पिछले 8 दिनों में 7वीं बार शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव की घटना सामने आ चुकी है.

Read More थान के बदले भेज दी 60 हजार मीटर कतरन, हैदराबाद की कंपनी पर 22.42 लाख की पेनाल्टी

25 जून को झांसी रेलवे स्टेशन से 10 किमी दूर बदमाशों ने ट्रेन पर पथराव किया था. इस पथराव में ट्रेन के सी-6 कोच के खिड़की का कांच टूट गया. इस हादसे में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई थी. वहीं 24 जून को भोपाल से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस पर विदिशा जिले में पथराव हुआ था. जिसमें ट्रेन के सी-4 कोच की खिड़की का कांच टूट गया. रेलवे पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. लगातार शताब्दी एक्सप्रेस पर हो रही पथराव की घटनाएं रेलवे प्रशासन के लिए चिंता का सबब बनी हुई हैं.

Read More कोर्ट के आदेश के बाद साफ हुई तस्वीर: आपसी समझौता के बाद 420 का अभियुक्त दोषमुक्त

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद
मोपका में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार
रात्रि गश्त में चाकूबाज गिरफ्तार, बटनदार चाकू जब्त, आरोपी पर कई थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले
शराब के नशे में पड़ोसी के घर घुसकर मारपीट, निगरानी बदमाश और पत्नी गिरफ्तार
साइबर अपराध पर आईजी की सख्ती, साइबर पोर्टल पर रोजाना लॉगिन अनिवार्य, फर्जी सिम बेचने वाले एजेंटों पर FIR के निर्देश
स्थगन आदेश के बावजूद नामांतरण का आरोप! तखतपुर में राजस्व विभाग पर उठे सवाल, SDM बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई
मिड-डे मील की थाली में मिली काली गोलीनुमा चीज, 30 छात्राओं को पेट दर्द; बेमेतरा के स्वामी आत्मानंद स्कूल में हड़कंप
व्यक्तिगत प्रचार के लिए नहीं है जनहित याचिका , कथित पत्रकार की पीआईएल हाईकोर्ट से ख़ारिज
10 दिन पहले खरीदी ई-स्कूटी बनी आफत! तड़के धमाके के साथ घर में लगी आग, मां-बेटी 60% झुलसीं; सामान जलकर खाक
‘जिसे खोज रहा था, उसी की हत्या का आरोपी निकला!’ CCTV से खुला राज, पुणे में 9 साल की मासूम के केस में पड़ोसी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! हाईवे पर पहाड़ का मलबा, सैकड़ों वाहन फंसे; बच्चों को कंधे पर लेकर स्कूल पहुंच रहे अभिभावक
बिलासपुर में मूर्ति निर्माण पर सख्ती, पीओपी और रासायनिक रंगों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध