छत्तीसगढ़ पुलिस और शासन को फिर ललकारा करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेखावत ने… अब झूठे केस लगाए तो अंजाम ऐतिहासिक होगा  

रायपुर। राजधानी में सूदखोरी और धमकी-मारपीट के डेढ़ दर्जन केस में गिरफ्तार करणी सेना के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र रूबी तोमर के समर्थन में आए करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ पुलिस और शासन को ललकारा है। शेखावत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में पुलिस को धमकी देते हुए लिखा- पुलिस प्रशासन कान खोलकर सुन ले, अब यदि सेना के किसी भी पदाधिकारी पर झूठा केस लगाया तो अंजाम ऐतिहासिक होगा। यही नहीं, इसी पोस्ट में शेखावत ने छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा को मोबाइल नंबर अपने पोस्ट पर जारी करते हुए सेना के सदस्यों को निर्देश दिया है कि इस नंबर पर काल करके पूछें कि सेना को गिरोह शब्द से कैसे संबोधित किया है।

 

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेखावत ने चार दिन पहले रूबी तोमर के समर्थन में एक और पोस्ट की थी, जिसमें एसपी-टीआई को सीधी चेतावनी दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने शेखावत के खिलाफ शनिवार को शासकीय कर्मचारियों को मारने की धमकी की एफआईआर कर ली थी। एफआईआर के बाद शेखावत ने और आक्रामक रुख अपना लिया है। रविवार को की गई पोस्ट में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि रूबी तोमर की गिरफ्तारी के खिलाफ 7 दिसंबर को रायपुर में प्रदर्शन किया जाएगा। यही नहीं, छत्तीसगढ़ पुलिस को झूठे केस दर्ज करने पर ऐतिहासिक अंजाम की चेतावनी भी दी है। शेखावत ने छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री की तरफ इशारा करते हुए कहा- यह महाशय जननायक और गृहमंत्री हैं, और हमारी पवित्र करणी सेना को गिरोह बता रहे हैं। देश के सभी करणी सैनिकों को मेरा आदेश है कि इन्हें मोबाइल पर काल करें और पूछें कि करणी सेना को गिरोह कैसे कह दिया।

Read More कोल घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग का आरोपी राकेश जैन गिरफ्तार, फर्जी कंपनिया बना कर करता था करोड़ों की हेराफेरी

लेखक के विषय में

More News

शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया फिर गिरफ्तार, अब जेल में कटेगी रातें प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप

राज्य

इस राज्य में 3 साल में 2800 किसानों ने की आत्महत्या, सरकार ने विधानसभा में पेश किए आंकड़े इस राज्य में 3 साल में 2800 किसानों ने की आत्महत्या, सरकार ने विधानसभा में पेश किए आंकड़े
नई दिल्ली। कर्नाटक में पिछले तीन सालों में 2,809 किसानों ने आत्महत्या की है। राज्य सरकार ने विधानसभा में किसानों...
पश्चिम बंगाल में खेल मंत्री का बड़ा कदम: मेसी विवाद के बाद अरूप विश्वास ने दिया इस्तीफा
इंजीनियर ने बनाया मोबाइल टावर चोरी का गिरोह, उड़ाए 50 लाख के बेस-बैंड, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
1 करोड़ के इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए खुद की मौत का ड्रामा, अनजान शख्स को कार में लिफ्ट देकर उतारा मौत के घाट, ऐसे हुआ खुलासा,
मथुरा एक्सप्रेसवे हादसा: कोहरे में 7 बसें और 2 कारों की भीषण टक्कर, 13 की मौत, दो दर्जन घायल