विदेशी मदिरा दुकान में स्टॉक से अधिक शराब , उड़नदस्ता ने दबिश देकर की 6 पेटी अवैध शराब जब्त

विदेशी मदिरा दुकान  में स्टॉक से अधिक शराब , उड़नदस्ता ने दबिश देकर की 6 पेटी अवैध शराब जब्त

संभागीय उड़नदस्ता दुर्ग की कार्रवाई, परमिट से मेल नहीं खाने पर की गई जब्ती

 

IMG-20250530-WA0140दुर्ग। स्टॉक से अधिक शराब रखने के मामले में दुर्ग के रिसाली में उड़न दस्ते की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 पेटी शराब जप्त की हैसंभागीय उड़नदस्ता दुर्ग की टीम ने 30 मई को विदेशी मदिरा दुकान रिसाली में आकस्मिक निरीक्षण किया जिसमें टीम को लिमिट से अधिक शराब मिली जो नियमानुसार उस दुकान को आबंटित नहीं थी। कार्रवाई के दौरान टीम को दो प्रमुख ब्रांड की शराब मिली, जिसे परमिट से मिलान करने पर अवैध पाया गया।

Read More नागपुर रेप केस में बड़ा खुलासा: आरोपी के घर से 8 चाकू, चॉपर, लैपटॉप और बड़ी मात्रा में गर्भनिरोधक बरामद

निरीक्षण के दौरान मैक डॉवेल नंबर 01 व्हिस्की की 03 पेटी (36 नग) और रॉयल चैलेंज व्हिस्की की 03 पेटी (36 नग) — कुल 6 पेटियां जब्त की गईं। जांच में स्पष्ट हुआ कि यह शराब बार के लिए आबंटित की गई थी, न कि रिसाली स्थित खुदरा दुकान को। परमिट दस्तावेजों से जब्त शराब का कोई मेल नहीं होने के कारण इसे अवैध माना गया और तत्काल जब्ती की कार्रवाई की गई।

Read More स्कूल के पास कचरे में लाखों की दवाइयां, स्वास्थ्य केंद्र की लापरवाही उजागर

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यह गंभीर अनियमितता आबकारी नियम 1915 का उल्लंघन है। आबकारी विभाग की टीम ने प्राथमिक जांच में यह भी संदेह जताया है कि है कि दुकान में अन्य प्रकार की अनियमितता हो सकती है। फिलहाल जब्त शराब को सुरक्षित रखा गया है और मामले की विस्तृत विवेचना की जा रही है। संभागीय उड़नदस्ता टीम के अधिकारियों ने बताया कि शराब दुकानों में इस प्रकार का कृत्य गंभीर है जो अवैध मुनाफाखोरी और संभावित कालाबाजारी को भी बढ़ावा देता है। मामले में कार्यवाही की जा रही है।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए शिक्षा विभाग के बाबू पर गिरी गाज, कोर्ट की 3 साल की सजा के बाद नौकरी से बर्खास्त रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए शिक्षा विभाग के बाबू पर गिरी गाज, कोर्ट की 3 साल की सजा के बाद नौकरी से बर्खास्त
कवर्धा में नकली नोटों की फैक्ट्री का पर्दाफाश! कलर प्रिंटर से छाप रहे थे 500 के नोट, 3 गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा....
एक फंदा, दो जिंदगियां खत्म, दंपती ने दी जान, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
ध्रुव राठी के विवादित वीडियो पर बड़ा अपडेट, Google ने भारत में रोका प्रसार; दिल्ली HC में हुई सुनवाई
दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर रेप का आरोप, हाईकोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
ईओडब्ल्यू डीजी को शिकायत: पूर्व सीएम शिवराज व उनके परिवार की कंपनियों, व्यापमं और दिलीप बिल्डकॉन की जांच की मांग
शराब घोटाले में ED का बड़ा एक्शन: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार, 3400 करोड़ के केस में आज कोर्ट में पेशी
चाकूबाजी की दो वारदात, ऑटो चालक की मौत, दूसरे युवक पर भी चाकू से हमला, पकड़े गए आरोपी
15 अगस्त से पहले बड़ा खतरा टला! पाकिस्तान से आए हथियारों के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, गुरुग्राम में फायरिंग की थी तैयारी
झीरम घाटी केस का फाइनल राउंड: 13 साल बाद फैसले की आहट, आज बचाव पक्ष की आखिरी दलील
‘सितार’ की जांच में खुला 317 करोड़ का हिसाब! गुरमुख जुमनानी पर GST का बड़ा शिकंजा, 90 दिन की मोहलत
गतौरा शराब दुकान में लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, कर्ज चुकाने के लिए बनाई थी वारदात की योजना