लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के रास्ते अलग! टूट गई 'क्राइम सिंडिकेट' की सबसे बड़ी जोड़ी 

लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के रास्ते अलग! टूट गई 'क्राइम सिंडिकेट' की सबसे बड़ी जोड़ी 

दिल्ली। अपराध की दुनिया से एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। कभी एक-दूसरे के जिगरी दोस्त और सबसे बड़े सहयोगी रहे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ अब अलग हो गए हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि दोनों ने अब साथ काम न करने का फैसला किया है, हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इस अलगाव से बड़े गैंगस्टरों को ट्रैक कर रही राज्यों की पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि इससे अपराध का एक नया और जटिल जाल बिछ सकता है।

लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ का नाम पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या सहित कई संगीन मामलों में सामने आ चुका है। मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि दोनों गैंगस्टरों के कई सहयोगियों से पूछताछ के बाद केंद्रीय एजेंसियों ने पाया है कि बिश्नोई और बराड़ ने साथ काम करना बंद कर दिया है। एक अधिकारी ने अखबार से बातचीत में कहा, 'दोनों गैंगस्टरों ने साथ काम नहीं करने का फैसला किया है। गोल्डी ने अजरबैजान में बैठे रोहित गोदारा के साथ काम शुरू किया है। वहीं, बिश्नोई अब कनाडा के नोनी राणा के साथ है। यह दरार और नए सिंडिकेट अब राज्यों की पुलिस की चिंता बढ़ा रहे हैं।'

सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इस मुद्दे पर हाल ही में पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने NIA के साथ बात की थी। पुलिस को यह भी पता चला है कि बीते कुछ महीनों से नोनी राणा अमेरिका से कॉल कर बिश्नोई के नाम पर रंगदारी वसूल रहा है। नोनी राणा हरियाणा के यमुनानगर के कुख्यात गैंगस्टर काला राणा का छोटा भाई है। एक 

Read More मंत्रियों की नहीं सुन रहे अफसर, कमीशन के खेल में मरीजों की जान से भी खिलवाड़

अखबार के मुताबिक, सूत्रों ने यह भी खुलासा किया है कि अमेरिका में अपने भाई अनमोल बिश्नोई का केस संभालने को लेकर लॉरेंस, गोल्डी और गोदारा से नाराज है। सूत्रों ने बताया, 'केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को जानकारी मिली थी कि बराड़ और गोदारा ने जरूरी बेल बॉन्ड दाखिल करने में अनमोल की मदद नहीं की। अनमोल को बाद में रिहा कर दिया गया, लेकिन उसके पैर में ब्रेसलेट ट्रैकर पहनाया गया है।'रिपोर्ट के अनुसार, अपराध जगत में शुरुआती दिनों में लॉरेंस ने बराड़, काला राणा और अन्य लोगों के साथ मिलकर अपनी टीम तैयार की थी। उन्होंने कहा, 'बाद में बिश्नोई ने एक बिजनेस मॉडल बनाया जिसमें यूपी (धनंजय सिंह), पंजाब (जग्गू भगवानपुरिया), हरियाणा (काला जठेड़ी), राजस्थान (रोहित गोदारा) और दिल्ली (रोहित मोई और हाशिम बाबा) के गैंगस्टर शामिल थे।

Read More शराब के नशे में पड़ोसी के घर घुसकर मारपीट, निगरानी बदमाश और पत्नी गिरफ्तार

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद
मोपका में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार
रात्रि गश्त में चाकूबाज गिरफ्तार, बटनदार चाकू जब्त, आरोपी पर कई थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले
शराब के नशे में पड़ोसी के घर घुसकर मारपीट, निगरानी बदमाश और पत्नी गिरफ्तार
साइबर अपराध पर आईजी की सख्ती, साइबर पोर्टल पर रोजाना लॉगिन अनिवार्य, फर्जी सिम बेचने वाले एजेंटों पर FIR के निर्देश
स्थगन आदेश के बावजूद नामांतरण का आरोप! तखतपुर में राजस्व विभाग पर उठे सवाल, SDM बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई
मिड-डे मील की थाली में मिली काली गोलीनुमा चीज, 30 छात्राओं को पेट दर्द; बेमेतरा के स्वामी आत्मानंद स्कूल में हड़कंप
व्यक्तिगत प्रचार के लिए नहीं है जनहित याचिका , कथित पत्रकार की पीआईएल हाईकोर्ट से ख़ारिज
10 दिन पहले खरीदी ई-स्कूटी बनी आफत! तड़के धमाके के साथ घर में लगी आग, मां-बेटी 60% झुलसीं; सामान जलकर खाक
‘जिसे खोज रहा था, उसी की हत्या का आरोपी निकला!’ CCTV से खुला राज, पुणे में 9 साल की मासूम के केस में पड़ोसी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! हाईवे पर पहाड़ का मलबा, सैकड़ों वाहन फंसे; बच्चों को कंधे पर लेकर स्कूल पहुंच रहे अभिभावक
बिलासपुर में मूर्ति निर्माण पर सख्ती, पीओपी और रासायनिक रंगों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध