स्कूलों तक नहीं पहुंचा सामान, सप्लायरों तक पहुंच गया पैसा, PM Shri योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा

स्कूलों तक नहीं पहुंचा सामान, सप्लायरों तक पहुंच गया पैसा, PM Shri योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा

चाईबासा। झारखंड में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएमश्री (PM Shri) योजना के तहत वर्ष 2024-25 में जारी करोड़ों रुपये की राशि में बड़े पैमाने पर अनियमितता का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में जिला स्तर पर योजनाबद्ध तरीके से सरकारी धन के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगे हैं, जिसके बाद आधा दर्जन से अधिक सप्लायर जांच के दायरे में आ गए हैं।

प्रत्येक विद्यालय को मिले थे 25 लाख रुपये
पीएमश्री योजना के अंतर्गत प्रत्येक चयनित विद्यालय को लगभग 25 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई थी। यह राशि जेईपीसी, रांची के माध्यम से राज्य के सभी 24 जिलों को भेजी गई। आरोप है कि जिला स्तर के कार्यक्रम पदाधिकारियों ने आपसी मिलीभगत से इस राशि के गबन की सुनियोजित योजना तैयार की।

हेडमास्टरों से दबाव में कराए गए फर्जी हस्ताक्षर
जांच में सामने आया है कि जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों ने विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों पर दबाव बनाकर पहले से तैयार, एक जैसे बिलों पर हस्ताक्षर कराए। आपूर्तिकर्ता पहले ही तय कर लिए गए थे और उन्हीं को सभी ऑर्डर दिए गए। खरीद प्रक्रिया के निर्धारित नियमों को पूरी तरह दरकिनार कर दिया गया। कई प्रधानाध्यापकों को ब्लॉक या जिला कार्यालय बुलाकर दस्तावेजों पर जबरन हस्ताक्षर कराए जाने की भी बात सामने आई है।

Read More Punjab News: अAK-47 से लेकर हैंड ग्रेनेड तक… अमृतसर में हथियारों की खेप बरामद, पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज

सामग्री नहीं पहुंची, लेकिन भुगतान शत-प्रतिशत
विद्यालयों के लिए बैंड पार्टी उपकरण, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट, सांस्कृतिक पोशाक और खेल सामग्री की खरीद प्रस्तावित थी, लेकिन अधिकांश स्कूलों को कोई सामग्री प्राप्त नहीं हुई। न तो स्टॉक रजिस्टर में प्रविष्टि की गई, न गुणवत्ता जांच हुई और न ही भौतिक सत्यापन। इसके बावजूद संबंधित सप्लायरों को पूरी राशि का भुगतान कर दिया गया।

Read More Delhi Crime News: दिल्ली में नशे के सबसे बड़े नेटवर्क पर शिकंजा! 50 करोड़ की हेरोइन जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार; कई राज्यों तक जुड़े तार

पश्चिमी सिंहभूम से सामने आया सबसे गंभीर मामला
सबसे चौंकाने वाला मामला पश्चिमी सिंहभूम जिले से सामने आया है, जहां लाखों रुपये निजी बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए। इस प्रकरण को लेकर चक्रधरपुर निवासी शिकायतकर्ता बसंत महतो ने पहले ही मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय को अवगत कराया था कि कई भुगतान बिना किसी सामग्री आपूर्ति के किए गए हैं।

अधिकारियों पर आरोप पत्र की अनुशंसा, वेंडर होंगे ब्लैकलिस्ट
31 मार्च 2025 से जुड़े इस प्रकरण में उपायुक्त द्वारा विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, पीएमश्री जिला समन्वयक, लेखापाल, लेखा पदाधिकारी तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के खिलाफ गंभीर लापरवाही, प्रक्रियागत चूक और सरकारी धन के दुरुपयोग को लेकर आरोप पत्र गठित करने की अनुशंसा की जा चुकी है। वहीं, दोषी पाए जाने वाले वेंडरों को काली सूची (ब्लैकलिस्ट) में डालने की तैयारी की जा रही है।

पश्चिमी सिंहभूम में वेंडरवार भुगतान विवरण

  • अल्का एंटरप्राइजेज – 21,26,681
  • गोविंद एंटरप्राइजेज – 10,00,174
  • इंद्रजीत कुमार यादव – 47,23,714
  • पीयूष अग्रवाल – 12,95,235
  • पीयूष एंटरप्राइजेज – 64,89,763
Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार