गढ़चिरौली में नक्सलियों का आत्मसमर्पण: 82 लाख के इनामी गिरोह ने डाला हथियार

गढ़चिरौली में नक्सलियों का आत्मसमर्पण: 82 लाख के इनामी गिरोह ने डाला हथियार

गढ़चिरौली: गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई के बीच एक बड़ी सफलता मिली है। जिले में सक्रिय 11 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पित नक्सलियों पर कुल 82 लाख रुपये का इनाम घोषित था। ये नक्सली मुख्य रूप से छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय थे। आत्मसमर्पण के दौरान उन्होंने चार हथियार भी पुलिस के हवाले किए।

इस मौके पर नक्सलियों का समर्पण डीजी रश्मि शुक्ला के समक्ष हुआ, जिन्होंने पुलिस और सुरक्षा बलों की मेहनत की सराहना की। गढ़चिरौली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी इस कार्रवाई को इलाके में नक्सल गतिविधियों को रोकने में महत्वपूर्ण कदम बताया। पुलिस ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली अब कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई के लिए हिरासत में रखे जाएंगे। यह घटना नक्सलियों के खिलाफ चल रही सुरक्षा अभियानों में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, और इससे गढ़चिरौली जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार