आंध्र-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर बड़ी मुठभेड़, तीन इनामी नक्सली ढेर

गरियाबंद में मारे गए केंद्रीय कमेटी सदस्य चलपति की पत्नी और AOBSZC की डिप्टी कमांडर थी अरुणा

आंध्र-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर बड़ी मुठभेड़, तीन इनामी नक्सली ढेर

रायपुर / आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले की सीमा से लगे मारेडपल्ली के घने जंगलों में हुई मुठभेड़ में आंध्र प्रदेश पुलिस की ग्रेहाउंड फोर्स को बड़ी सफलता मिली है। नक्सल विरोधी इस ऑपरेशन में तीन कुख्यात माओवादी मारे गए हैं, जिनमें केंद्रीय कमेटी सदस्य चलपति की पत्नी अरुणा का नाम भी शामिल है।

मुठभेड़ पूर्वी गोदावरी जिले के मारेडपल्ली के जंगलों में देवीपटनम थाना क्षेत्र के कोंडामोडालू गांव के पास हुई। मारे गए नक्सलियों की पहचान गजरला रवि उर्फ उदय, रावी वेंकट चैतन्य उर्फ अरुणा और अंजू के रूप में हुई है।

गजरला रवि तेलंगाना की स्पेशल रीजनल कमेटी में सदस्य था और आंध्र-ओडिशा बॉर्डर स्पेशल ज़ोनल कमेटी (AOBSZC) का सचिव भी। वह लंबे समय से सक्रिय था और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में हिंसक गतिविधियों में शामिल रहा है।

Read More बिल्हा स्वास्थ्य केंद्र घोटाला: 2018 से बिना एक्सटेंशन जमे बीपीएम की फाइल ओपन, रायपुर की टीम ने खंगाले 2000 पन्नों के दस्तावेज

अरुणा, जो इस मुठभेड़ में मारी गई, AOBSZC की ज़ोनल कमेटी मेंबर थी और हाल ही में गरियाबंद जिले में एक मुठभेड़ में मारे गए सेंट्रल कमेटी मेंबर चलपति की पत्नी थी। तीसरी नक्सली अंजू भी AOBSZC की एरिया कमेटी की सक्रिय सदस्य थी।

Read More एक फंदा, दो जिंदगियां खत्म, दंपती ने दी जान, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया

मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने मौके से दो एके-47 राइफलों समेत भारी मात्रा में हथियार और नक्सली साहित्य जब्त किया है। ऑपरेशन की पुष्टि अल्लूरी सीताराम जिले के एसपी अमित बरदार ने की है। सूत्रों के अनुसार, पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है।

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

कवर्धा में नकली नोटों की फैक्ट्री का पर्दाफाश! कलर प्रिंटर से छाप रहे थे 500 के नोट, 3 गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा.... कवर्धा में नकली नोटों की फैक्ट्री का पर्दाफाश! कलर प्रिंटर से छाप रहे थे 500 के नोट, 3 गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा....
एक फंदा, दो जिंदगियां खत्म, दंपती ने दी जान, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
ध्रुव राठी के विवादित वीडियो पर बड़ा अपडेट, Google ने भारत में रोका प्रसार; दिल्ली HC में हुई सुनवाई
दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर रेप का आरोप, हाईकोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
ईओडब्ल्यू डीजी को शिकायत: पूर्व सीएम शिवराज व उनके परिवार की कंपनियों, व्यापमं और दिलीप बिल्डकॉन की जांच की मांग
शराब घोटाले में ED का बड़ा एक्शन: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार, 3400 करोड़ के केस में आज कोर्ट में पेशी
चाकूबाजी की दो वारदात, ऑटो चालक की मौत, दूसरे युवक पर भी चाकू से हमला, पकड़े गए आरोपी
15 अगस्त से पहले बड़ा खतरा टला! पाकिस्तान से आए हथियारों के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, गुरुग्राम में फायरिंग की थी तैयारी
झीरम घाटी केस का फाइनल राउंड: 13 साल बाद फैसले की आहट, आज बचाव पक्ष की आखिरी दलील
‘सितार’ की जांच में खुला 317 करोड़ का हिसाब! गुरमुख जुमनानी पर GST का बड़ा शिकंजा, 90 दिन की मोहलत
गतौरा शराब दुकान में लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, कर्ज चुकाने के लिए बनाई थी वारदात की योजना
बिलासपुर में नशे के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा, 5.32 ग्राम ‘ओरिजनल गैंगस्टर ओजी’ के साथ आरोपी गिरफ्तार