चलती ट्रेन से उठा ले गई पुलिस! शाहजहांपुर स्टेशन पर पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर गिरफ्तार

चलती ट्रेन से उठा ले गई पुलिस! शाहजहांपुर स्टेशन पर पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर गिरफ्तार

शाहजहांपुर। पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को मंगलवार देर रात लखनऊ क्राइम ब्रांच की टीम ने शाहजहांपुर जंक्शन पर गिरफ्तार कर लिया। वह लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे थे। जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर पहुँची, पहले से तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें एसी कोच से नीचे उतारकर हिरासत में ले लिया। इसके बाद टीम उन्हें देवरिया ले गई, जहाँ भूमि आवंटन से जुड़े मुकदमे में उनकी पूछताछ की जाएगी।

भूमि आवंटन केस में पूछताछ के लिए हिरासत
अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन ठाकुर ने बताया कि लगभग तीन महीने पहले देवरिया में उनके और उनके पति के विरुद्ध भूमि आवंटन संबंधी मामला दर्ज किया गया था, जबकि दावा किया गया है कि संबंधित भूमि का कब्जा उन्होंने 25 वर्ष पहले ही छोड़ दिया था। नूतन के अनुसार, उनके पति आवश्यक कार्य से दिल्ली जा रहे थे, तभी शाहजहांपुर में सादी वर्दी में मौजूद पुलिसकर्मी अचानक उन्हें ट्रेन से उतारकर अपने साथ ले गए, बिना कुछ स्पष्ट बताए।

ट्रेन रुकते ही पुलिस एक्शन में
नूतन ठाकुर ने बताया कि कुछ देर बाद लखनऊ पुलिस की ओर से उन्हें यह सूचना दी गई कि अमिताभ ठाकुर को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें पूछताछ हेतु देवरिया ले जाया जा रहा है। इससे पहले नूतन ने सोशल मीडिया पर पति की सुरक्षा को लेकर अनहोनी की आशंका भी व्यक्त की थी। जीआरपी प्रभारी अनिल कुमार ने पुष्टि की कि जैसे ही लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस शाहजहांपुर स्टेशन पर रुकी, क्राइम ब्रांच की टीम तत्काल प्लेटफॉर्म पर मौजूद थी और पूर्व IPS अधिकारी को ट्रेन से नीचे उतारकर अपने साथ ले गई।

Read More जंतर-मंतर प्रदर्शन में Face Recognition पर दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, बोली- ‘शांतिपूर्ण छात्रों को निशाना नहीं बनाया’

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

मणिपुर फिर सुलगा! सेनापति में घरों में आगजनी के बाद भारी गोलीबारी, CRPF जवान घायल; NH-2 पर चक्काजाम मणिपुर फिर सुलगा! सेनापति में घरों में आगजनी के बाद भारी गोलीबारी, CRPF जवान घायल; NH-2 पर चक्काजाम
छत्तीसगढ़ घूमने का प्लान है? बुकिंग से पहले हो जाएं सावधान, फर्जी वेबसाइटों के जाल को लेकर पर्यटन बोर्ड का अलर्ट
सूरजपुर में Gen-Alpha का गुस्सा! छात्रावास की छात्राएं सड़क पर उतरीं, भोजन की कमी का आरोप; अधीक्षिका हटाने की मांग, देखे वीडियो
करनाल में हर्ष एनकाउंटर को लेकर सड़क पर उतरा रोड़ समाज, CBI जांच की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी; शहर में रूट डायवर्ट
रायपुर की ‘खूनी रात’! छेड़खानी से भड़के दो विवाद, दो युवकों की हत्या; 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार
मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने सुनी रोने की आवाज, ह्यूम पाइप में मिला नवजात
महासमुंद में गांजा तस्करों पर ‘ट्रिपल स्ट्राइक’! 3 मामलों में 60.920 किलो नशे की खेप जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार
सूरजपुर में चोर का अनोखा जुगाड़! चादर से चेहरा ढका, पेड़ में ठोकी लकड़ियां और बाउंड्री पार कर घर में घुसा; CCTV ने खोली पोल
कवर्धा में पुलिस भर्ती पर हल्लाबोल! गृहमंत्री से तीखी बहस के बाद कार्यालय घेरा, CM साय से सीधी बातचीत पर अड़े अभ्यर्थी
‘महाभारत’ की कृपी अब नहीं रहीं, आशा सिंह जायसवाल का निधन; बेटे ने भावुक पोस्ट लिखकर दी श्रद्धांजलि
अमरावती के जिला महिला अस्पताल में बड़ा हादसा: NICU में आग से 3 नवजातों की मौत, 36 को बचाया; 6 की हालत गंभीर
Aadhaar Update: घर बैठे बदलें आधार का पता, ऑनलाइन ऐसे करें अपडेट