जेल से रची रंगदारी की साजिश: नेता को मारने की धमकी देकर भाई से वसूले लाखों, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

जेल से रची रंगदारी की साजिश: नेता को मारने की धमकी देकर भाई से वसूले लाखों, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

जेल से रची रंगदारी की साजिश: नेता को मारने की धमकी देकर भाई से वसूले लाखों, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

भिलाई में हत्या के मामले में जेल में बंद भाजयुमो नेता के भाई से रंगदारी वसूलने के मुख्य आरोपी रवि विठ्ठल को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी ने जेल से फोन पर धमकी देकर 7.95 लाख रुपये वसूले। मामले में कई अन्य आरोपियों को भी पकड़ा जा चुका है।

भिलाई: हत्या के मामले में जेल में बंद भाजयुमो नेता रहे लोकेश पांडेय के भाई से रंगदारी वसूलने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रवि विट्‌ठल को राजनांदगांव से प्रोटेक्शन वारंट पर अरेस्ट कर दुर्ग लाया है। मर्डर के सजायाफ्ता कैदी रवि ने लोकेश को जेल में जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी मांगी थी। घबराकर लोकेश के भाई ने दो बार में 7.95 लाख रुपए दे दिए। रंगदारी वसूलने में उसका सहयोग करने वाले भाई और मां समेत तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

मामले में पिछले साल 4 अक्टूबर को 35 वर्षीय अभिषेक पांडेय की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया। प्रार्थी अभिषेक का भाई लोकेश समेत 8 आरोपी रंजीत सिंह की हत्या के केस में 22 जून से जेल में है। केंद्रीय जेल में ही आरोपी रवि विट्ठल मर्डर केस में सजा काट रहा था। रवि ने अपने साथी विशाल उड़िया को कॉल कर अभिषेक को कान्फ्रेंस पर जोड़ लिया और पैसे मांगे। नहीं देने पर बड़े भाई लोकेश को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी के कहने पर उसने 11 जुलाई 2023 को सोने की चेन और लॉकेट खरीदकर रवि के साथी विशाल को दिया।

18 जुलाई को भाई लोकेश से जेल में मिला तो उसने रवि द्वारा प्रताड़ित किए जाने की बात बताई। 19 जुलाई को बदमाश रवि ने अपनी पेशी के दौरान उसे भी दुर्ग कोर्ट बुलाया। जहां फिर से विशाल के माध्यम से नकद 5 लाख रुपए लिए और मां गुरमीत कौर और भाई परबदीप को दे दिए। इसके बाद फिर ऑनलाइन 2.95 लाख रुपए लिए। फिर भी उसकी डिमांड कम नहीं हुई। इसलिए थाने में FIR दर्ज करा दी। सुपेला थाना प्रभारी विजय यादव ने बताया कि मामले में आरोपी महेश्वरी बघेल उर्फ पूजा, गुरमीत कौर, विशाल सोनी को पहले गिरफ्तार हो चुके हैं।

Read More महासमुंद में मर्डर मिस्ट्री: बोरी में बंद युवक का सड़ा-गला शव कुएं से बरामद, पहचान मिटाने के लिए पत्थर से कुचला चेहरा

इस मामले से स्पष्ट होता है कि जेल में बंद अपराधी भी मोबाइल और बाहरी संपर्क के जरिए रंगदारी वसूलने जैसे गंभीर अपराधों को अंजाम दे सकते हैं। यह घटना जेल सुरक्षा व्यवस्था की कमज़ोरियों को उजागर करती है और जेल प्रशासन तथा पुलिस अधिकारियों के लिए सतर्क रहने की आवश्यकता को रेखांकित करती है। आरोपी रवि विठ्ठल के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए जेल में कड़ी निगरानी और मोबाइल प्रतिबंध लागू करना आवश्यक है, ताकि बंदियों द्वारा बाहरी दुनिया को प्रभावित करने की कोशिशें रोकी जा सकें।

Read More स्कूल बस पर कहर बनकर टूटा ट्रक: खरोरा में बच्चों से भरी बस को मारी टक्कर, गेट उखड़ा, ड्राइवर फरार

Latest News

TCS HR केस ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की चिंता: आतंकी लिंक के शक में निदा खान पर शिकंजा, स्पेशल सेल करेगी पूछताछ TCS HR केस ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की चिंता: आतंकी लिंक के शक में निदा खान पर शिकंजा, स्पेशल सेल करेगी पूछताछ
रायपुर नगर निगम में बड़ा खुलासा: जोन-10 में फाइलों का खेल, अधिकारियों-बिल्डरों की मिलीभगत के आरोप
भीषण गर्मी का असर: छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल से स्कूल बंद, सरकार ने समय से पहले घोषित किया ग्रीष्मकालीन अवकाश
कवर्धा में करोड़ों के विवाद ने ली खौफनाक करवट: कारोबारी ने पत्नी-बच्चों संग पीया जहर, सुसाइड नोट में धमकियों का खुलासा
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: CBI का बड़ा एक्शन, 38 लाख से सीधे करोड़ों में पहुंची पूर्व आबकारी विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी की संपत्ति
रायपुर टिंबर मार्केट में भीषण आग: लकड़ी से भरे गोदाम में भड़की लपटें, घंटों बाद पाया गया काबू
CG में नकली सिगरेट के बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश: बिलासपुर और रायगढ़ में ITC और पुलिस की संयुक्त रेड, 'गोल्ड फ्लैक' के नाम पर चल रहा था लाखों का अवैध खेल
होर्मुज में वैश्विक तनाव चरम पर: ट्रंप की नाकेबंदी से भारत के 15 जहाज फंसे, अगले 48 घंटे तय करेंगे ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य
4.8 करोड़ का खिलाड़ी बाहर या वापसी करेगा धमाके से? खलील अहमद की चोट ने CSK कैंप में बढ़ाई बेचैनी
तमिलनाडु चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल: TVK प्रमुख विजय पर आचार संहिता उल्लंघन के तीन केस दर्ज
रावतपुरा विश्वविद्यालय में बवाल: PCI विजिट के दौरान NSUI का विरोध, हॉस्टल समस्याओं पर छात्रों का हंगामा
वेदांता प्लांट में मौत का ब्लास्ट: प्रोडक्शन बढ़ाने की जल्दबाजी बनी काल, 20 मजदूरों की गई जान, जांच में बड़ी लापरवाही उजागर