गुंडागर्दी पर पुलिस का वार,दहशत फैलाने वाले बदमाश का कोनी पुलिस ने निकाला जुलूस

गुंडागर्दी पर पुलिस का वार,दहशत फैलाने वाले बदमाश का कोनी पुलिस ने निकाला जुलूस

बिलासपुर। शहर में दहशतगर्दी फैलाने वाले एक आदतन अपराधी को कोनी पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर उसका इलाके में जुलूस निकाला। यह कार्रवाई कोनी थाना प्रभारी राहुल तिवारी के नेतृत्व में की गई। आरोपी का नाम अरिहंत मिश्रा उर्फ राजू, राजा, प्रांशु है, जो कोनी आईटीआई गेट के पास रहता है। इसके खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में आठ मामले दर्ज हैं।

कैसे पकड़ा गया आरोपी?

Read More धमतरी पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई! 480 किलो गांजा जब्त, रायपुर-UP सप्लाई से पहले दबोचे गए 5 तस्कर

मामला बीते रविवार की देर शाम का है। आरोपी अरिहंत मिश्रा अपनी एक्टिवा पर गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के सामने जा रहा था। तभी एक बाइक सवार ने उसे ओवरटेक कर दिया। इससे बौखलाकर अरिहंत ने बाइक सवार को रोका और धमकाने लगा। पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और इसे कोनी थाना प्रभारी राहुल तिवारी तक पहुंचा दिया।

Read More दुर्ग में नकली गुटखा फैक्ट्री पर बड़ा छापा! वाशिंग पाउडर की आड़ में चल रहा था कारोबार, 12 लोग हिरासत में

वीडियो मिलते ही टीआई राहुल तिवारी ने तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने आरोपी अरिहंत मिश्रा को हिरासत में लिया। उसकी दहशतगर्दी खत्म करने के लिए टीआई ने उसे पैदल ही कोनी इलाके में घुमाया, ताकि लोगों में पुलिस का खौफ कायम हो और अपराधी तत्वों में डर बैठे। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।

टीआई राहुल तिवारी ने बताया कि अरिहंत मिश्रा के खिलाफ कोनी थाने में तीन, कोतवाली में एक, सिविल लाइन में दो और सरकंडा थाने में दो मामले दर्ज हैं। कुछ दिनों पहले ही सिविल लाइन पुलिस ने उसे लूट के एक मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है।

Tags:

Latest News

फ्रूटी का घूंट लेना पड़ा भारी! पाउच के अंदर मिली छिपकली की चमड़ी, बच्ची की बिगड़ी तबीयत फ्रूटी का घूंट लेना पड़ा भारी! पाउच के अंदर मिली छिपकली की चमड़ी, बच्ची की बिगड़ी तबीयत
फर्जी दस्तावेज, सरकारी नौकरी और बड़ा खेल! असम में भर्ती घोटाले ने उड़ाए होश, बाहरी उम्मीदवारों ने हड़पीं नौकरियां
छत्तीसगढ़: थार में लाखों की नकदी लेकर जा रहा था चालक! पुलिस ने रोका तो खुल गई पूरी कहानी
7 लाख का लॉकर ले उड़े चोर! CCTV का DVR भी गायब, राजधानी रायपुर में हाई-प्रोफाइल चोरी से हड़कंप
रायगढ़ जेल में फिर कैदी की मौत: तीन दिन पहले आबकारी मामले में गया था जेल, पिता का आरोप पैसे लेकर दूसरे को छोड़ा मेरे बेटे को मार डाला
दुर्ग-भिलाई से चल रहा था साइबर ठगी का 'कमीशन कनेक्शन'! 15 म्यूल अकाउंट सप्लायर गिरफ्तार, करोड़ों के लेन-देन का खुलासा
रायपुर बना 'चाकूपुर'! गैंगवार, चाकूबाजी और खूनखराबा... आखिर किसके भरोसे राजधानी?
राशन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! अब OTP नहीं, सिर्फ अंगूठा लगाएंगे तभी मिलेगा अनाज, केंद्र का सख्त आदेश
देहरादून में बीजेपी नेता की हत्या के बाद फूटा गुस्सा! आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, इलाके में भारी तनाव
ब्रिटिश परंपराओं को अलविदा! भारतीय सेना की नई वर्दी नीति लागू, बंदी जैकेट से लेकर टैटू और मूंछों तक बदले नियम
नागलोक से चार गुना ज्यादा मौतें बिलासपुर में, डॉक्टरों और वकीलों ने मिलकर डकार लिया सर्पदंश का मुआवजा
फरारी के बीच मौत! नेपाल में गोली मारकर हत्या, खान सर कोचिंग बवाल से जुड़े आरोपी की संदिग्ध मौत से सनसनी