नक्सल मोर्चे से राष्ट्रीय इंटेलिजेंस तक: IPS पुष्कर शर्मा को मिली असिस्टेंट डायरेक्टर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

नक्सल मोर्चे से राष्ट्रीय इंटेलिजेंस तक: IPS पुष्कर शर्मा को मिली असिस्टेंट डायरेक्टर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

रायपुर: छत्तीसगढ़ कैडर के 2018 बैच के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी पुष्कर शर्मा को अब इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। राज्य सरकार ने उन्हें औपचारिक रूप से रिलीव कर दिया है। गृह मंत्रालय द्वारा पहले जारी आदेश के बाद पुष्कर शर्मा अब दिल्ली में अपनी नई जिम्मेदारी संभालने के लिए रवाना होंगे। वे वीआईपी बटालियन, माना (रायपुर) में कमांडेंट के पद पर तैनात थे।

पटना से दिल्ली तक, संघर्ष और सफलता की कहानी
बिहार के पटना निवासी पुष्कर शर्मा की जीवन यात्रा संघर्ष और मेहनत की मिसाल है। सरकारी इंजीनियर पिता के बेटे ने फतेहपुर (उत्तरप्रदेश) में प्रारंभिक शिक्षा पूरी की और बाद में कोटा (राजस्थान) में IIT की तैयारी के साथ 11वीं-12वीं पूरी की।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

Read More रात में बिस्तर से गायब हुई तीन माह मासूम, सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, पुलिस जांच में खुला मौत का खौफनाक राज

  • IIT-BHU से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक
  • UPSC की चौथी बार की तैयारी में 228वीं रैंक हासिल
  • IPS 2018 बैच में प्रवेश

पुलिस सेवा में तेज़ी से उभरे अधिकारी
17 दिसंबर 2018 को IPS के रूप में छत्तीसगढ़ कैडर जॉइन करने के बाद पुष्कर शर्मा ने रायगढ़, अंबिकापुर, नारायणपुर और सारंगढ़–बिलाईगढ़ में महत्वपूर्ण पोस्टिंग्स में सेवाएं दीं।

Read More पीड़िता के चरित्र पर सार्वजनिक टिप्पणी पड़ी भाजपा नेता को भारी, एफआईआर दर्ज, आदिवासी समाज को लेकर बयान से मचा बवाल

महत्वपूर्ण कार्य:

  • नारायणपुर में नक्सल ऑपरेशन में कई सफल मिशन का नेतृत्व
  • सारंगढ़–बिलाईगढ़ में उड़ीसा बॉर्डर से संचालित गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़

IB में नई जिम्मेदारी
राज्य सरकार से रिलीव होते ही पुष्कर शर्मा देश की प्रमुख सुरक्षा एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में सेवाएं देंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि उनके फील्ड अनुभव, तकनीकी समझ और रणनीतिक कौशल IB को कई मामलों में महत्वपूर्ण मदद देंगे।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार