अमरकंटक मार्ग पर फिर दिखा बाघ, सड़क पर चहलकदमी करते वीडियो में कैद हुआ मूवमेंट

अमरकंटक मार्ग पर फिर दिखा बाघ, सड़क पर चहलकदमी करते वीडियो में कैद हुआ मूवमेंट

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। अमरकंटक क्षेत्र में एक बार फिर बाघ की मौजूदगी से वन विभाग और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। करीब एक साल के अंतराल के बाद अमरकंटक–ज्वालेश्वर मार्ग पर बाघ की चहलकदमी देखी गई है। इस दौरान सड़क से गुजर रहे एक स्थानीय शिक्षक ने बाघ का वीडियो अपने मोबाइल फोन में कैद किया, जो अब सामने आया है।

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बाघ सड़क के बीचों-बीच टहलता नजर आ रहा है। उसके आसपास एक सियार भी दिखाई दे रहा है। सड़क के दोनों ओर नुकीली कांटेदार तार लगी होने के कारण बाघ जंगल की ओर नहीं जा पा रहा था और बार-बार सड़क पर आ-जा रहा था, जिससे कुछ देर के लिए यातायात भी ठहर सा गया।

परिवार संग लौट रहे शिक्षक ने देखा दुर्लभ नजारा
जानकारी के अनुसार, 5 फरवरी की रात शिक्षक योगेश बिसेन अपने परिवार के साथ अमरकंटक से लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक रास्ते में बाघ दिखाई दिया, जिसे देखकर वे रुक गए और तत्काल वीडियो रिकॉर्ड किया। कुछ देर तक बाघ सड़क पर ही घूमता रहा, जिसके बाद वह अंधेरे में ओझल हो गया।image-72-1

Read More CG News: स्कूल का भारी गेट बना मौत की वजह! 7 साल के शिवम की दर्दनाक मौत, जर्जर ढांचे पर उठे गंभीर सवाल; SDM ने दिए जांच के आदेश

पहले भी इस क्षेत्र में दिख चुकी है बाघिन
गौरतलब है कि पिछले वर्ष कान्हा नेशनल पार्क से भटककर आई एक बाघिन ने मरवाही वनमंडल और गौरेला रेंज के जंगलों में काफी समय तक विचरण किया था। यह बाघिन मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ सीमा के ज्वालेश्वर क्षेत्र में करीब 15 दिनों तक देखी गई थी, जिसे बाद में वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर लिया था। उस दौरान भी यह इलाका वन्यजीव गतिविधियों को लेकर चर्चा में रहा था।

Read More Sakti News: 5वीं की छात्रा का शिक्षक पर बैड टच का आरोप, कॉपी चेक करते समय गलत तरीके से छूने की शिकायत; DEO ने दिए जांच के निर्देश

नए इलाके की तलाश में पहुंचा बाघ?
वन्यजीव विशेषज्ञों का मानना है कि आसपास के जंगलों में बाघों की संख्या बढ़ने और क्षेत्रीय दबाव के कारण यह बाघ नए इलाके की तलाश में अमरकंटक क्षेत्र तक पहुंचा हो सकता है। फिलहाल, वन विभाग को वीडियो की जानकारी दे दी गई है और क्षेत्र में निगरानी बढ़ाए जाने की संभावना है।

लोगों से सतर्क रहने की अपील
बाघ की मौजूदगी को देखते हुए स्थानीय लोगों और पर्यटकों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है। वन विभाग द्वारा जल्द ही इलाके में गश्त और निगरानी तेज किए जाने की संभावना जताई जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Latest News

फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार
Supreme Court का बड़ा फैसला: अवैध गिरफ्तारी के बाद पुलिस सीधे नहीं कर सकेगी दोबारा अरेस्ट, मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य
मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सियासी एंट्री को लेकर अटकलें तेज, जयंत चौधरी संग तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित
अवैध रेत पर कार्रवाई के बीच बवाल! वन विभाग की टीम से गाली-गलौज का आरोप, जब्त 2 ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए लोग
सड़क पर दिखा हाथियों का कुनबा, शावकों संग निकला जंगल की ओर काफिला; वन अमले ने थामा ट्रैफिक
जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत
बिल के विवाद ने पकड़ा तूल! बिलासपुर के होटल के बाहर युवती का हंगामा, बाउंसरों से विवाद का VIDEO वायरल
Smartphone Security: फोन में पड़ी ये फाइलें बन सकती हैं हैकिंग की वजह! एक क्लिक में खतरे में आ सकता है आपका निजी डेटा
कन्हर प्रोजेक्ट में 18 करोड़ का घोटाला: मुख्य अभियंता की सिफारिश के बावजूद फाइल दबाई गई