CG Crime: सराफा व्यापारी से 36 लाख की ठगी, ‘बड़े ज्वेलर’ बनकर ठग ने कूरियर से मंगवाया सोना

CG Crime: सराफा व्यापारी से 36 लाख की ठगी, ‘बड़े ज्वेलर’ बनकर ठग ने कूरियर से मंगवाया सोना

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में एक सराफा व्यापारी को शातिर ठग ने लाखों की चपत लगा दी। खुद को राजस्थान के उदयपुर का नामी आभूषण व्यापारी बताकर आरोपी ने विश्वास जीता और करीब 36 लाख 86 हजार रुपये कीमत के सोने के जेवरात हड़प लिए। अब पीड़ित व्यापारी थाने से लेकर बैंक तक चक्कर लगाने को मजबूर है।

भरोसा बना हथियार, फिर दिया धोखाधड़ी को अंजाम
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के तेलीपारा स्थित लीला ज्वेल्स के संचालक तुषार दोशी के पास मार्च 2024 में कमलेश सोनी नामक व्यक्ति पहुंचा। उसने खुद को उदयपुर का बड़ा ज्वेलरी कारोबारी बताते हुए नियमित व्यापारिक लेनदेन का भरोसा दिलाया। आरोपी ने कहा कि वह जेवर बाजार में बेचकर तय समय में पूरी रकम लौटा देगा।

कूरियर से भेजा लाखों का सोना, बदले में मिले सिर्फ 6,500 रुपये
ठग की बातों में आकर सराफा व्यापारी ने 224.670 ग्राम सोने के हार और कंगन, जिनकी कीमत करीब 36.86 लाख रुपये थी, कूरियर के जरिए उदयपुर भेज दिए। जेवर मिलते ही आरोपी ने व्यापारी के खाते में मात्र 6,500 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए और इसके बाद संपर्क तोड़ लिया। न तो शेष राशि दी और न ही जेवर वापस किए।

Read More देवधरम टेकरी पर मंत्री विजयवर्गीय का रेस्ट हाउस, निगम से 26 साल पुरानी फाइल ही गायब

शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस
ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने सिटी कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी कमलेश सोनी के खिलाफ धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। इस घटना के बाद सराफा व्यापारियों में चिंता का माहौल है। पुलिस ने व्यापारियों से अपील की है कि किसी भी नए कारोबारी से लेनदेन से पहले पूरी जांच-पड़ताल और दस्तावेज़ सत्यापन जरूर करें।

Read More 48 लाख का पैकेज, 200 एकड़ जमीन और करोड़ों की हैसियत का दावा कर युवती को फंसाया, शादी के बाद खुला फर्जी दूल्हे का राज

Tags:

Latest News

फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार
Supreme Court का बड़ा फैसला: अवैध गिरफ्तारी के बाद पुलिस सीधे नहीं कर सकेगी दोबारा अरेस्ट, मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य
मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सियासी एंट्री को लेकर अटकलें तेज, जयंत चौधरी संग तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित
अवैध रेत पर कार्रवाई के बीच बवाल! वन विभाग की टीम से गाली-गलौज का आरोप, जब्त 2 ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए लोग
सड़क पर दिखा हाथियों का कुनबा, शावकों संग निकला जंगल की ओर काफिला; वन अमले ने थामा ट्रैफिक
जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत
बिल के विवाद ने पकड़ा तूल! बिलासपुर के होटल के बाहर युवती का हंगामा, बाउंसरों से विवाद का VIDEO वायरल
Smartphone Security: फोन में पड़ी ये फाइलें बन सकती हैं हैकिंग की वजह! एक क्लिक में खतरे में आ सकता है आपका निजी डेटा
कन्हर प्रोजेक्ट में 18 करोड़ का घोटाला: मुख्य अभियंता की सिफारिश के बावजूद फाइल दबाई गई