यात्रीगण कृपया ध्यान दे! होली में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दिल्ली–दुर्ग स्पेशल ट्रेन का ऐलान, टाइमिंग और रूट जारी

यात्रीगण कृपया ध्यान दे! होली में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दिल्ली–दुर्ग स्पेशल ट्रेन का ऐलान, टाइमिंग और रूट जारी

रायपुर। होली त्योहार के मद्देनज़र रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। त्योहार के दौरान बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे ने छत्तीसगढ़ और दिल्ली के बीच होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। इसके तहत बिलासपुर–चर्लपल्ली–बिलासपुर और दुर्ग–हजरत निजामुद्दीन–दुर्ग रूट पर विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।

बिलासपुर–चर्लपल्ली होली स्पेशल: एक-एक फेरा

रेलवे द्वारा इस रूट पर एक-एक ट्रिप संचालित की जाएगी।

Read More मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराना युवक को पड़ा महंगा, शिकायतकर्ता के साथ मारपीट कर वसूले 5 हजार रूपए, एसएसपी ने टीआई को हटाया

  • यह ट्रेन 27 फरवरी 2026 को बिलासपुर से
  • और 28 फरवरी 2026 को चर्लपल्ली से रवाना होगी।

ट्रेन नंबर 08263 (बिलासपुर–चर्लपल्ली)

Read More नदी के बीच जिंदगी की जंग! खाट पर गर्भवती को लेकर निकले ग्रामीण, अस्पताल में गूंजी किलकारी

  • बिलासपुर: शाम 8:15 बजे
  • भाटापारा: 8:53 बजे
  • रायपुर: 9:55 बजे
  • दुर्ग: 10:55 बजे
  • राजनांदगांव: 11:21 बजे
  • डोंगरगढ़: 11:46 बजे
  • काजीपेट जंक्शन: रात 9:18 बजे
  • चर्लपल्ली: रात 11:50 बजे

ट्रेन नंबर 08264 (चर्लपल्ली–बिलासपुर)

  • चर्लपल्ली: शाम 5:00 बजे
  • डोंगरगढ़: सुबह 5:23 बजे
  • राजनांदगांव: 5:48 बजे
  • दुर्ग: 6:50 बजे
  • रायपुर: 8:00 बजे
  • भाटापारा: 9:00 बजे
  • बिलासपुर: सुबह 10:30 बजे

रेलवे ने होली त्योहार को देखते हुए दुर्ग–हजरत निजामुद्दीन रूट पर भी स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ट्रेन नंबर 08751 एक और दो मार्च को दुर्ग से सुबह 10:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:10 बजे दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन नंबर 08752 दो और तीन मार्च को हजरत निजामुद्दीन से दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 6:20 बजे दुर्ग पहुंचेगी। इस होली स्पेशल ट्रेन से त्योहार के दौरान दिल्ली और छत्तीसगढ़ के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव
यह होली स्पेशल ट्रेन रायपुर जंक्शन, बिलासपुर, पेंड्रा रोड, अनुपपुर जंक्शन, शहडोल, उमरिया, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, मथुरा जंक्शन सहित अन्य स्टेशनों पर रुकेगी।

यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा
इन स्पेशल ट्रेनों में एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे। इससे छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर भारत के यात्रियों को होली पर घर पहुंचने में बड़ी सुविधा मिलेगी।

Tags:

Latest News

फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार
Supreme Court का बड़ा फैसला: अवैध गिरफ्तारी के बाद पुलिस सीधे नहीं कर सकेगी दोबारा अरेस्ट, मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य
मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सियासी एंट्री को लेकर अटकलें तेज, जयंत चौधरी संग तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित
अवैध रेत पर कार्रवाई के बीच बवाल! वन विभाग की टीम से गाली-गलौज का आरोप, जब्त 2 ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए लोग
सड़क पर दिखा हाथियों का कुनबा, शावकों संग निकला जंगल की ओर काफिला; वन अमले ने थामा ट्रैफिक
जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत
बिल के विवाद ने पकड़ा तूल! बिलासपुर के होटल के बाहर युवती का हंगामा, बाउंसरों से विवाद का VIDEO वायरल
Smartphone Security: फोन में पड़ी ये फाइलें बन सकती हैं हैकिंग की वजह! एक क्लिक में खतरे में आ सकता है आपका निजी डेटा
कन्हर प्रोजेक्ट में 18 करोड़ का घोटाला: मुख्य अभियंता की सिफारिश के बावजूद फाइल दबाई गई