ऑपरेशन बाज की बड़ी कामयाबी: ट्रैक्टर बेचने की फिराक में थे चोर, मुंगेली पुलिस ने 5 को दबोचा

ऑपरेशन बाज की बड़ी कामयाबी: ट्रैक्टर बेचने की फिराक में थे चोर, मुंगेली पुलिस ने 5 को दबोचा

मुंगेली। मुंगेली पुलिस ने जिले में सक्रिय वाहन चोरों के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में चलाए गए ऑपरेशन बाज के तहत यह बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने चोरों के कब्जे से एक महिंद्रा ट्रैक्टर और सात मोटरसाइकिलें बरामद की हैं जिनकी कुल कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई जा रही है। यह गिरोह लोरमी, मुंगेली और फास्टरपुर जैसे इलाकों में सक्रिय था और मेलों व भीड़भाड़ वाली जगहों से गाड़ियां पार कर देता था।

ट्रैक्टर बेचने की फिराक में थे चोर, मुखबिर ने बिगड़ा खेल

वाहन चोरी की वारदातों को सुलझाने के लिए साइबर सेल और थानों की संयुक्त टीम बनाई गई थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम हरदीडीह का दिलेश सप्रे एक पुराना ट्रैक्टर बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। संदेह होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने अपने साथियों पवन जगत, मनीष साहू और एक नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर लोरमी के गायत्री मंदिर के पास से ट्रैक्टर चोरी किया था। आरोपियों ने बताया कि बाइक चोरी में कम मुनाफा होता देख उन्होंने इस बार ट्रैक्टर पर हाथ साफ करने की योजना बनाई थी।

Read More ओवरब्रिज के नीचे चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था युवक, सिरगिट्टी पुलिस ने दबोचा

मास्टर चाबी से उड़ाते थे गाड़ियां, मेले में भी की चोरी 

Read More मनेन्द्रगढ़ में कैम्पा के 5.34 करोड़ कागजों में ही स्वाहा, RTI ने खोली घोटाले की पोल

पकड़े गए गिरोह ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपियों ने बताया कि वे अपनी गाड़ियों की चाबियों से ही दूसरे वाहनों के लॉक खोल लेते थे। उन्होंने बघमार मेला और मुंगेली व्यापार मेले से भी कई बाइक चोरी करना स्वीकार किया है। चोरी करने के बाद आरोपी गाड़ियों के पार्ट्स अलग कर देते थे ताकि पहचान छिपाई जा सके। मनीष साहू के घर से ट्रैक्टर का हुड बरामद हुआ है जबकि इंजन को दूसरे साथी देवप्रसाद बर्मन के घर छिपाकर रखा गया था।

सशक्त एप और तकनीक ने पहुंचवाया सलाखों के पीछे

एसपी भोजराम पटेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस के सशक्त एप के माध्यम से चोरी गए वाहनों का डेटा तुरंत प्राप्त हुआ जिससे जांच में तेजी आई। पुलिस ने इस कार्रवाई में लोरमी, कोतवाली और फास्टरपुर थानों में दर्ज चार अलग-अलग मामलों का निपटारा किया है। पकड़े गए आरोपियों में देवप्रसाद बर्मन, दिलेश सप्रे, पवन जगत और मनीष साहू शामिल हैं। वहीं नाबालिग को किशोर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

एसपी भोजराम पटेल ने आम जनता से अपील कि है कि आम नागरिक अपने घरों और दुकानों में सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाएं। यदि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति नजर आए तो तुरंत नजदीकी थाने में सूचना दें।थाना प्रभारी अखिलेश वैष्णव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में साइबर सेल और लोरमी पुलिस की टीम ने कड़ी मशक्कत की है।

Tags:

Latest News

एक तरफ दीयों की कतार, दूसरी तरफ सियासी तकरार! जगदलपुर में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, विजय शर्मा से भी बहस, देखें VIDEO एक तरफ दीयों की कतार, दूसरी तरफ सियासी तकरार! जगदलपुर में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, विजय शर्मा से भी बहस, देखें VIDEO
48 लाख का पैकेज, 200 एकड़ जमीन और करोड़ों की हैसियत का दावा कर युवती को फंसाया, शादी के बाद खुला फर्जी दूल्हे का राज
Raipur Crime: मोबाइल लूटकर दूसरे राज्यों में बदल देते थे पहचान! ओडिशा से राजस्थान तक फैला नेटवर्क, 5 आरोपी गिरफ्तार
Maharashtra Crime: मदद के बहाने बुलाया, फार्महाउस ले गए… पूर्व BJP विधायक और बर्खास्त पुलिसकर्मी पर महिला से गैंगरेप का आरोप
आरंग में जमीन का ‘खेल’! 68 साल के बुजुर्ग की पुश्तैनी जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, ढाई साल से दफ्तरों में भटक रहा किसान
Mahtari Vandan Yojana: बिलासपुर में 542 महिलाएं निकलीं अपात्र, विभाग ने वसूले 30 लाख; 4.17 लाख हितग्राहियों की हुई जांच
Transfer News: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी; कई जिलों में बदले प्रभारी CMHO
Raigarh Politics: पुसौर में भाजपा के 8 पार्षदों ने छोड़ी पार्टी, अध्यक्ष की कार्यशैली पर नाराजगी; सामूहिक इस्तीफे से गरमाई सियासत
Fuel Export Duty Cut: पेट्रोल-डीजल के एक्सपोर्ट पर सरकार ने घटाया टैक्स, ATF पर भी राहत; घरेलू कीमतों पर क्या होगा असर?
जिला कोर्ट में पुरानी रंजिश को लेकर शुरू हुआ दो वकीलों में विवाद, कॉलर पकड़कर की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया काउंटर केस
दिल्ली से अनूपपुर आकर करते थे रेलवे ट्रैक से कॉपर केबल और तांबे की चोरी, 17 गिरफ्तार
उधमपुर के जंगल में रातभर चला ऑपरेशन! सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर, हथियार-गोला बारूद बरामद