अंधविश्वास ने तोड़े रिश्ते: जादू-टोना के शक में भतीजे ने चाचा पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला

अंधविश्वास ने तोड़े रिश्ते: जादू-टोना के शक में भतीजे ने चाचा पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से अंधविश्वास को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। जादू-टोना के शक में एक युवक ने अपने ही चाचा की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी को अपनी मां की मौत के लिए चाचा जिम्मेदार लगता था। पुलिस ने 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पोंदुम-2 की है। मृतक की पहचान 50 वर्षीय कोसा मंडावी के रूप में हुई है। वहीं, आरोपी भतीजा 27 वर्षीय मुड़ा उर्फ मनकू मंडावी है। पुलिस के अनुसार आरोपी को शक था कि उसकी मां सुकड़ी मंडावी की मौत जादू-टोना के कारण हुई थी और इसके पीछे उसके चाचा का हाथ है।comp-126-2_1770343894

घर के आंगन में मिला शव
3 फरवरी 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि गांव के गोटखुटापारा इलाके में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम को कोसा मंडावी का शव उसके घर के आंगन में खून से सना मिला। सिर और कंधे पर धारदार हथियार से गंभीर वार के निशान थे। शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया।

Read More मालगाड़ी में पथराव, लोको पायलट के सिर में लगी चोट, इंजन का दरवाज़ा भी हुआ क्षतिग्रस्त, आरोपी गिरफ्तार

मां की मौत को लेकर था विवाद
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी और मृतक के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था। आरोपी अपनी मां की मौत के लिए चाचा को जिम्मेदार मानता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। पुलिस के मुताबिक, इसी रंजिश में आरोपी ने चाचा की हत्या की योजना बनाई। 3 फरवरी को मौका मिलते ही वह कुल्हाड़ी लेकर चाचा के घर पहुंचा और सिर व शरीर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी।comp-127-2_1770345877

Read More गुटखा फैक्ट्री पर सेंट्रल जीएसटी इंटेलिजेंस का छापा, दो मशीनें और 30 बोरा माल जब्त कर रायपुर हुए रवाना

जंगल से गिरफ्तार, जुर्म कबूल
वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। 4 फरवरी को सूचना मिली कि वह ग्राम पोंदुम और जारम के बीच जंगल में छिपा है। पुलिस और डीआरजी की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी और खून से सना हाफ नेकर बरामद किया गया।

कोर्ट ने भेजा जेल
आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में एएसपी आरके बर्मन ने बताया कि अंधविश्वास के चलते यह हत्या की गई है। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Latest News

फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार
Supreme Court का बड़ा फैसला: अवैध गिरफ्तारी के बाद पुलिस सीधे नहीं कर सकेगी दोबारा अरेस्ट, मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य
मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सियासी एंट्री को लेकर अटकलें तेज, जयंत चौधरी संग तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित
अवैध रेत पर कार्रवाई के बीच बवाल! वन विभाग की टीम से गाली-गलौज का आरोप, जब्त 2 ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए लोग
सड़क पर दिखा हाथियों का कुनबा, शावकों संग निकला जंगल की ओर काफिला; वन अमले ने थामा ट्रैफिक
जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत
बिल के विवाद ने पकड़ा तूल! बिलासपुर के होटल के बाहर युवती का हंगामा, बाउंसरों से विवाद का VIDEO वायरल
Smartphone Security: फोन में पड़ी ये फाइलें बन सकती हैं हैकिंग की वजह! एक क्लिक में खतरे में आ सकता है आपका निजी डेटा
कन्हर प्रोजेक्ट में 18 करोड़ का घोटाला: मुख्य अभियंता की सिफारिश के बावजूद फाइल दबाई गई