CG Breaking: ट्रैफिक पुलिस की टोइंग गाड़ी ने ली मासूम की जान, स्कूल जाते दो बच्चे कुचले

CG Breaking: ट्रैफिक पुलिस की टोइंग गाड़ी ने ली मासूम की जान, स्कूल जाते दो बच्चे कुचले

रायपुर। राजधानी रायपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शहर के पॉश इलाके में स्थित छत्तीसगढ़ क्लब के सामने गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूल जा रहे दो मासूम बच्चे ट्रैफिक पुलिस की टोइंग गाड़ी (क्रेन) की चपेट में आ गए। हादसे में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ मौजूद बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है।

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रैफिक पुलिस की टोइंग गाड़ी अचानक बच्चों की ओर बढ़ी और उन्हें कुचलते हुए आगे निकल गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि घटनास्थल पर ही एक मासूम ने दम तोड़ दिया। हादसे के तुरंत बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

ड्राइवर मौके से फरार
घटना के बाद टोइंग गाड़ी का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल बच्ची को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

Read More जल संसाधन विभाग में संविदा अफसर की मनमानी: रिटायरमेंट के बाद 4 साल से कुर्सी पर जमे, 2003 बैच के इंजीनियरों का नियमितीकरण रोका, 42 लाख के घोटाले की फाइल भी दबाई

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने मृत बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फरार चालक की तलाश के लिए टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Read More मनेन्द्रगढ़ में कैम्पा के 5.34 करोड़ कागजों में ही स्वाहा, RTI ने खोली घोटाले की पोल

कई सवाल खड़े करता हादसा
इस दर्दनाक घटना ने ट्रैफिक पुलिस के वाहनों की रफ्तार, जिम्मेदारी और सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सुबह के व्यस्त समय में स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी प्रशासन पर उंगलियां उठ रही हैं।

Tags:

Latest News

CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल
Gujarat Bomb Threat: सोमनाथ मंदिर से BJP दफ्तरों तक धमकी भरा ईमेल, CM भूपेंद्र पटेल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार
Supreme Court का बड़ा फैसला: अवैध गिरफ्तारी के बाद पुलिस सीधे नहीं कर सकेगी दोबारा अरेस्ट, मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य
मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सियासी एंट्री को लेकर अटकलें तेज, जयंत चौधरी संग तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित
अवैध रेत पर कार्रवाई के बीच बवाल! वन विभाग की टीम से गाली-गलौज का आरोप, जब्त 2 ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए लोग
सड़क पर दिखा हाथियों का कुनबा, शावकों संग निकला जंगल की ओर काफिला; वन अमले ने थामा ट्रैफिक
जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत
बिल के विवाद ने पकड़ा तूल! बिलासपुर के होटल के बाहर युवती का हंगामा, बाउंसरों से विवाद का VIDEO वायरल