अंबिकापुर हाउसिंग बोर्ड में बिल पास करने की कीमत 60 हजार, इंजीनियर और बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार

अंबिकापुर हाउसिंग बोर्ड में बिल पास करने की कीमत 60 हजार, इंजीनियर और बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार

अंबिकापुर में सरकारी सिस्टम की पोल एक बार फिर खुल गई है जहां काम के बदले दाम मांगना अधिकारियों को भारी पड़ गया। एंटी करप्शन ब्यूरो ने बुधवार को छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के उपायुक्त पूनम चंद अग्रवाल और उनके खास सीनियर असिस्टेंट अनिल सिन्हा को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। ठेकेदार का लाखों का बिल अटकाकर ये अफसर मलाई खाने की फिराक में थे लेकिन एसीबी ने इनका खेल बिगाड़ दिया। ठेकेदार ने शिकायत की थी कि काम पूरा होने के बाद भी फाइल आगे बढ़ाने के लिए उससे कमीशन मांगा जा रहा है।

साहब ने एक लाख मांगे थे बाबू ने अपना रेट अलग से जोड़ लिया

ठेकेदार रवि कुमार ने एसीबी को बताया कि उसने साल 2023 में बलरामपुर जिले में तहसील भवन और लुण्ड्रा में कस्तूरबा गांधी स्कूल में कमरे बनाने का काम किया था। काम पूरा होने के बाद भी उसका करीब 35 लाख रुपए का भुगतान लटका हुआ था। इसी भुगतान की फाइल पर हस्ताक्षर करने और भौतिक सत्यापन के एवज में उपायुक्त पूनम चंद अग्रवाल ने सीधे एक लाख रुपए की मांग रख दी। ठेकेदार की मजबूरी का फायदा उठाते हुए बाद में सौदा 60 हजार रुपए में तय हुआ। एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और रवि को पैसे लेकर भेजा।

Read More जल संसाधन विभाग में संविदा अफसर की मनमानी: रिटायरमेंट के बाद 4 साल से कुर्सी पर जमे, 2003 बैच के इंजीनियरों का नियमितीकरण रोका, 42 लाख के घोटाले की फाइल भी दबाई

साठ हजार लेते ही टीम ने दोनों को दबोचा

Read More मालगाड़ी में पथराव, लोको पायलट के सिर में लगी चोट, इंजन का दरवाज़ा भी हुआ क्षतिग्रस्त, आरोपी गिरफ्तार

हैरानी की बात यह है कि उपायुक्त ने खुद पैसे न लेकर ठेकेदार को अपने बाबू अनिल सिन्हा के पास भेज दिया। यहां बाबू की नीयत भी डोल गई और उसने तय रकम से ज्यादा की मांग कर दी। उसने कहा कि 60 नहीं बल्कि 70 हजार रुपए लगेंगे। काफी बातचीत के बाद मामला 65 हजार पर टिका लेकिन आखिरकार जैसे ही 60 हजार रुपए का लेनदेन हुआ एसीबी ने दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई बताती है कि सरकारी दफ्तरों में बिना सेवा पानी के फाइलें एक इंच भी नहीं सरकतीं। ठेकेदार काम पूरा करके भी अपने ही पैसे लेने के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।

Tags:

Latest News

फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार
Supreme Court का बड़ा फैसला: अवैध गिरफ्तारी के बाद पुलिस सीधे नहीं कर सकेगी दोबारा अरेस्ट, मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य
मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सियासी एंट्री को लेकर अटकलें तेज, जयंत चौधरी संग तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित
अवैध रेत पर कार्रवाई के बीच बवाल! वन विभाग की टीम से गाली-गलौज का आरोप, जब्त 2 ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए लोग
सड़क पर दिखा हाथियों का कुनबा, शावकों संग निकला जंगल की ओर काफिला; वन अमले ने थामा ट्रैफिक
जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत
बिल के विवाद ने पकड़ा तूल! बिलासपुर के होटल के बाहर युवती का हंगामा, बाउंसरों से विवाद का VIDEO वायरल
Smartphone Security: फोन में पड़ी ये फाइलें बन सकती हैं हैकिंग की वजह! एक क्लिक में खतरे में आ सकता है आपका निजी डेटा
कन्हर प्रोजेक्ट में 18 करोड़ का घोटाला: मुख्य अभियंता की सिफारिश के बावजूद फाइल दबाई गई