CG Breaking: मक्खियों के बीच बन रहे थे ब्रेड-डोनट! रायपुर की चांद ब्रेड फैक्ट्री सील, 50 दुकानों में होती थी सप्लाई

CG Breaking: मक्खियों के बीच बन रहे थे ब्रेड-डोनट! रायपुर की चांद ब्रेड फैक्ट्री सील, 50 दुकानों में होती थी सप्लाई

रायपुर। राजधानी रायपुर में खाद्य सुरक्षा को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। चौरसिया कॉलोनी स्थित चांद ब्रेड फैक्ट्री में खुले और अत्यंत अस्वच्छ माहौल में ब्रेड, टोस्ट, डोनट और क्रीम रोल जैसे बेकरी उत्पाद तैयार किए जा रहे थे। नगर निगम की जांच में खाद्य पदार्थों पर मक्खियां भिनभिनाती मिलीं, जबकि फैक्ट्री परिसर में चारों ओर गंदगी फैली हुई थी।d2h3zm1770300647_1770311668

बिना मास्क-ग्लव्स काम कर रहे थे वर्कर
निरीक्षण के दौरान सामने आया कि फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारी बिना मास्क और ग्लव्स के बेकरी उत्पाद तैयार कर रहे थे। कई स्थानों पर आटा और कच्चा माल खुले में पड़ा मिला, जो सीधे तौर पर खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन है।comp-13-5_1770300391

शहर की 50 दुकानों में होती थी सप्लाई
जानकारी के अनुसार, इस फैक्ट्री में रोजाना बड़ी मात्रा में ब्रेड, टोस्ट, खारी, डोनट और क्रीम रोल तैयार किए जाते थे, जिनकी सप्लाई रायपुर शहर की करीब 50 दुकानों में की जाती थी। ऐसे में बड़ी संख्या में लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ होने की आशंका जताई जा रही है।

Read More प्रभार की खेती' से हांफ रहा उद्यानिकी विभाग: 11 जिलों में रेगुलर साहब नदारद, 300 किमी के फेरे में निकल रहा अफसरों का दम; 2 साल से अटकी है प्रमोशन फाइल

शिकायत के बाद निगम की छापेमारी
बेकरी में गंदगी और अनहाइजीन उत्पादन को लेकर नगर निगम को जन शिकायत मिली थी। इसके बाद जोन-6 कमिश्नर हितेन्द्र यादव के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की 6 सदस्यीय संयुक्त टीम ने बिना पूर्व सूचना के फैक्ट्री का निरीक्षण किया। जांच में शिकायत सही पाई गई।comp-131-1_1770300418

Read More PM Awas Yojana: भूपेश बघेल और विजय शर्मा आमने-सामने, आवास के आंकड़ों पर छिड़ी तीखी बहस, जानें किसने क्या कहा..

तत्काल प्रभाव से फैक्ट्री सील
निरीक्षण में खाद्य सुरक्षा दिशानिर्देशों के गंभीर उल्लंघन की पुष्टि होने पर जोन-6 स्वास्थ्य अधिकारी आदिव्य हाजरी, स्वच्छता निरीक्षक महेंद्र कलीहारी, अजय शर्मा, अभिषेक जायसवाल और कार्य सहायक टोकेश्वर ध्रुव की मौजूदगी में फैक्ट्री को तत्काल सील कर दिया गया।s2-2_1770300933

निगम की सख्त चेतावनी
नगर निगम प्रशासन ने सभी फूड प्रोडक्शन यूनिट्स को चेतावनी दी है कि वे खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता नियमों का कड़ाई से पालन करें। नियमों की अनदेखी करने पर आगे भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Tags:

Latest News

फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार
Supreme Court का बड़ा फैसला: अवैध गिरफ्तारी के बाद पुलिस सीधे नहीं कर सकेगी दोबारा अरेस्ट, मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य
मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सियासी एंट्री को लेकर अटकलें तेज, जयंत चौधरी संग तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित
अवैध रेत पर कार्रवाई के बीच बवाल! वन विभाग की टीम से गाली-गलौज का आरोप, जब्त 2 ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए लोग
सड़क पर दिखा हाथियों का कुनबा, शावकों संग निकला जंगल की ओर काफिला; वन अमले ने थामा ट्रैफिक
जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत
बिल के विवाद ने पकड़ा तूल! बिलासपुर के होटल के बाहर युवती का हंगामा, बाउंसरों से विवाद का VIDEO वायरल
Smartphone Security: फोन में पड़ी ये फाइलें बन सकती हैं हैकिंग की वजह! एक क्लिक में खतरे में आ सकता है आपका निजी डेटा
कन्हर प्रोजेक्ट में 18 करोड़ का घोटाला: मुख्य अभियंता की सिफारिश के बावजूद फाइल दबाई गई