SEX Racket का पर्दाफाश: कवर्धा में मकान के अंदर चल रहा था देह व्यापार, पुलिस रेड में संदिग्ध हालत में मिले कई कपल्स

SEX Racket का पर्दाफाश: कवर्धा में मकान के अंदर चल रहा था देह व्यापार, पुलिस रेड में संदिग्ध हालत में मिले कई कपल्स

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए शहर के मजगांव रोड इलाके में स्थित एक मकान पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान मकान के अलग-अलग कमरों से युवक-युवतियां संदिग्ध अवस्था में मिले, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मकान मालिक समेत मौके पर मौजूद सभी लोगों को हिरासत में ले लिया है।

स्थानीय शिकायत के बाद हुई कार्रवाई
पुलिस को बीते कई दिनों से इस मकान में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। स्थानीय रहवासियों का आरोप था कि यहां लगातार अजनबी युवक-युवतियों का आना-जाना बना रहता है, जिससे मोहल्ले का माहौल प्रभावित हो रहा है। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी।image-75-1

आपत्तिजनक सामग्री बरामद, नाबालिग मिलने से मामला गंभीर
छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से कंडोम, उत्तेजक दवाइयां और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। जांच के दौरान एक नाबालिग स्कूली छात्रा भी मिली, जो स्कूल यूनिफॉर्म में थी। नाबालिग की मौजूदगी सामने आने के बाद मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है।

Read More मनेन्द्रगढ़ में कैम्पा के 5.34 करोड़ कागजों में ही स्वाहा, RTI ने खोली घोटाले की पोल

मकान मालिक गिरफ्तार, सभी से पूछताछ जारी
पुलिस ने मकान मालिक को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही संदिग्ध अवस्था में मिले सभी कपल्स को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।एसडीओपी कृष्ण कुमार चंद्राकर ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं में सख्त कार्रवाई की जाएगी।image-74-1

Read More  छत्तीसगढ़ में काले धन की 'पार्किंग' करने वालों की उड़ी नींद, तैयार हो गया कच्चा चिट्ठा!

जांच के बाद होंगे और खुलासे
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस नेटवर्क के पीछे कोई संगठित गिरोह तो नहीं है और इसमें अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं। नाबालिग से जुड़े तथ्यों को लेकर बाल संरक्षण कानूनों के तहत अलग से कार्रवाई की जाएगी।

Latest News

CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल
Gujarat Bomb Threat: सोमनाथ मंदिर से BJP दफ्तरों तक धमकी भरा ईमेल, CM भूपेंद्र पटेल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार
Supreme Court का बड़ा फैसला: अवैध गिरफ्तारी के बाद पुलिस सीधे नहीं कर सकेगी दोबारा अरेस्ट, मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य
मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सियासी एंट्री को लेकर अटकलें तेज, जयंत चौधरी संग तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित
अवैध रेत पर कार्रवाई के बीच बवाल! वन विभाग की टीम से गाली-गलौज का आरोप, जब्त 2 ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए लोग
सड़क पर दिखा हाथियों का कुनबा, शावकों संग निकला जंगल की ओर काफिला; वन अमले ने थामा ट्रैफिक
जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत
बिल के विवाद ने पकड़ा तूल! बिलासपुर के होटल के बाहर युवती का हंगामा, बाउंसरों से विवाद का VIDEO वायरल