उत्पीड़न के आरोपों के बाद IPS रतनलाल डांगी हटाए गए, PHQ अटैच; अजय यादव को नई जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में उत्पीड़न के गंभीर आरोपों का सामना कर रहे 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी को चंदखुरी ट्रेनिंग अकादमी के निदेशक पद से हटा दिया गया है। गृह विभाग ने आज इस संबंध में आदेश जारी कर उन्हें पुलिस मुख्यालय (PHQ) अटैच कर दिया है। उनकी जगह आईपीएस अजय यादव को चंदखुरी ट्रेनिंग अकादमी की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

image-84-1

उत्पीड़न के आरोप की वजह से कार्रवाई

Read More बिलासपुर रेल हादसे पर बड़ी कार्रवाई: डीआरएम सहित दो अफसर हटाए गए, CRS रिपोर्ट ने खोली पोल

आईपीएस रतनलाल डांगी को पद से हटाने का यह बड़ा प्रशासनिक फैसला ऐसे समय में आया है, जब हाल ही में एक सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने शिकायत में कहा था कि आईपीएस अधिकारी डांगी बीते सात सालों से उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। शिकायत के साथ महिला ने कई आपत्तिजनक डिजिटल साक्ष्य भी उच्च पदस्थ अधिकारियों को सौंपे थे।

Read More एसईसीआर में बड़ा फेरबदल: अनूप सतपथी बने नए प्रिंसिपल चीफ सेफ्टी ऑफिसर, चौधरी का तबादला

सूत्रों के अनुसार, महिला की इस गंभीर शिकायत के बाद जांच जारी है। गृह विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता ने आज इस स्थानांतरण आदेश को जारी किया, जिसे चल रही जांच के मद्देनजर एक अहम कदम माना जा रहा है।

आईपीएस अजय यादव को तत्काल प्रभाव से चंदखुरी ट्रेनिंग अकादमी का नया निदेशक बनाया गया है, जबकि रतनलाल डांगी को PHQ में अगली पोस्टिंग तक के लिए प्रतीक्षा में रखा गया है।

लेखक के विषय में

More News

शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया फिर गिरफ्तार, अब जेल में कटेगी रातें प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप

राज्य

इस राज्य में 3 साल में 2800 किसानों ने की आत्महत्या, सरकार ने विधानसभा में पेश किए आंकड़े इस राज्य में 3 साल में 2800 किसानों ने की आत्महत्या, सरकार ने विधानसभा में पेश किए आंकड़े
नई दिल्ली। कर्नाटक में पिछले तीन सालों में 2,809 किसानों ने आत्महत्या की है। राज्य सरकार ने विधानसभा में किसानों...
पश्चिम बंगाल में खेल मंत्री का बड़ा कदम: मेसी विवाद के बाद अरूप विश्वास ने दिया इस्तीफा
इंजीनियर ने बनाया मोबाइल टावर चोरी का गिरोह, उड़ाए 50 लाख के बेस-बैंड, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
1 करोड़ के इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए खुद की मौत का ड्रामा, अनजान शख्स को कार में लिफ्ट देकर उतारा मौत के घाट, ऐसे हुआ खुलासा,
मथुरा एक्सप्रेसवे हादसा: कोहरे में 7 बसें और 2 कारों की भीषण टक्कर, 13 की मौत, दो दर्जन घायल