होली पर शराब की रिकॉर्ड खपत: रायपुर में 4 दिनों में 58 करोड़ से ज्यादा की शराब की बिक्री, विदेशी ब्रांड की बढ़ी मांग

होली पर शराब की रिकॉर्ड खपत: रायपुर में 4 दिनों में 58 करोड़ से ज्यादा की शराब की बिक्री, विदेशी ब्रांड की बढ़ी मांग

रायपुर। होली का त्योहार राजधानी में रंगों के साथ-साथ शराब की रिकॉर्ड खपत के लिए भी चर्चा में रहा। आबकारी विभाग के आंकड़ों के मुताबिक रायपुर जिले में होली के आसपास चार दिनों के भीतर करीब 58 करोड़ 10 लाख रुपए की शराब की बिक्री दर्ज की गई। पिछले साल की तुलना में इस बार लगभग 91 लाख रुपए ज्यादा शराब खरीदी गई, जो त्योहार के दौरान बढ़ती मांग को दर्शाती है।

आबकारी विभाग ने जो आंकड़े जारी किए हैं, उनमें होली से तीन दिन पहले और होली के एक दिन बाद तक की बिक्री को शामिल किया गया है। इन चार दिनों के आंकड़े बताते हैं कि त्योहार के दौरान लोगों ने पहले से ही शराब का स्टॉक करना शुरू कर दिया था।

होली से पहले सबसे ज्यादा बिक्री
होली के दिन यानी 4 मार्च को सरकारी नियमों के तहत शराब दुकानें बंद रहीं। हालांकि त्योहार का असर अगले दिन भी दिखा और 5 मार्च को लगभग 8 करोड़ 31 लाख रुपए की शराब की बिक्री हुई। सबसे ज्यादा खरीदारी होली से एक दिन पहले हुई, जब 3 मार्च को करीब 21 करोड़ 73 लाख रुपए की शराब बिक गई। इसके अलावा 2 मार्च को 15 करोड़ 94 लाख रुपए और 1 मार्च को लगभग 12 करोड़ 11 लाख रुपए की शराब की बिक्री दर्ज की गई।WhatsApp-Image-2026-03-06-at-2.12.48-PM

Read More कांच और कचरे के नीचे छिपा था गांजे का जखीरा, महासमुंद में 170 किलो से ज्यादा गांजा जब्त; 4 गिरफ्तार

आंकड़ों से साफ है कि इस बार लोगों ने होली के दिन दुकानों के बंद रहने को देखते हुए पहले ही पर्याप्त मात्रा में शराब खरीदकर रख ली थी। होली से तीन दिन पहले बिक्री में पिछले साल के मुकाबले करीब 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Read More बिलासपुर में दो गुटों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, पथराव में पुलिसकर्मियों समेत कई घायल, 12 से ज्यादा हिरासत में

देशी शराब की मांग घटी, विदेशी की बढ़ी
आबकारी विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इस बार शराब की पसंद में भी बदलाव देखने को मिला। चार दिनों की बिक्री में देशी शराब की मांग पिछले साल के मुकाबले कम रही, जबकि विदेशी शराब और स्प्रिट की बिक्री में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई। विदेशी स्प्रिट की खपत में तो कुछ दिनों में करीब 60 प्रतिशत तक की वृद्धि देखी गई। विशेषज्ञों का मानना है कि त्योहारों के दौरान उपभोक्ताओं की पसंद में बदलाव और प्रीमियम ब्रांड्स की बढ़ती उपलब्धता के कारण विदेशी शराब की मांग लगातार बढ़ रही है।

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

पीछा करने की बात को लेकर हुआ था विवाद, चौकीदार की हत्या का चंद घंटों में खुलासा, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार पीछा करने की बात को लेकर हुआ था विवाद, चौकीदार की हत्या का चंद घंटों में खुलासा, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार
त्योहारों से पहले सीपत पुलिस का शिकंजा, आर्म्स एक्ट में तीन बदमाशों पर कार्रवाई, चार स्थायी वारंटी भी पकड़े गए
हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार पर लगाया 10 हजार का जुर्माना, 8 अक्टूबर तक रिपोर्ट पेश करने का अंतिम मौका
महिला ओबीसी कोटे में पुरुषों की नियुक्ति गलत, हाई कोर्ट ने 3 लाख मुआवजे का दिया आदेश
हाई कोर्ट का अहम फैसला: वरिष्ठता विज्ञापन से नहीं, नियुक्ति की तारीख से होगी तय
डोंगरगढ़ की देवी के नाम पर फिर छिड़ी बहस: बमलाई, बम्लेश्वरी या बगलामुखी? गोंड समाज की आपत्ति के बाद इतिहास पर उठे सवाल
हथौड़ा लेकर पहुंचा हत्यारा... रेलवे ठेकेदार के सुपरवाइजर की बेरहमी से हत्या, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, चोरी या पुरानी रंजिश, पुलिस दोनों एंगल से कर रही जांच
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में बंद रहेंगी शराब और मांस की दुकानें, सरकार ने जारी किए निर्देश
Satyendar Jain Bail: सत्येंद्र जैन को DJB केस में कोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार मामले में मिली जमानत
Tibet Earthquake: बाढ़ की तबाही के बाद तिब्बत फिर हिला, 5.0 तीव्रता के भूकंप से दहशत; 10 KM नीचे था केंद्र
Delhi Gangwar: ‘समझौते’ के बहाने दिल्ली बुलाया, किराए के मकान में रची हत्या की साजिश; गुड्डू बादशाह मर्डर में 8 गिरफ्तार
NALSAR Controversy: सुप्रीम कोर्ट ने BCI को लगाई फटकार, लॉ छात्रों के आचरण पर रोक लगाने का अधिकार नहीं