फीस विवाद में महिला वकील ने क्लाइंट के बाल खींचे, भाई का कालर पकड़ा  कोर्ट में हंगामा

फीस विवाद में महिला वकील ने क्लाइंट के बाल खींचे, भाई का कालर पकड़ा   कोर्ट में हंगामा

Screenshot_20250711_095736_Chromeकोर्ट में महिला वकीलों की दबंगई से डरने लगे हैं लोग

 

बिलासपुर। कुटुंब न्यायालय परिसर में गुरुवार को फीस को लेकर हुए एक विवाद ने तूल पकड़ लिया। एक महिला वकील ने अपनी ही क्लाइंट और उसके परिजनों के साथ जमकर मारपीट की। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें महिला वकील फरियादी महिला के बाल खींचती और युवक का कॉलर पकड़कर बहस करती नजर आ रही है। इस घटना से पूरे कोर्ट परिसर में अफरा तफरी मच गई। सिविल लाइन थाने में दोनों पक्षों ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Read More रायपुर में बेखौफ बदमाशों का आतंक! कारोबारी की कार तोड़ी, बीच सड़क की मारपीट और सोने की चेन लूटने का आरोप

             जानकारी के अनुसार पीड़ित सुमन ठाकुर अपने पारिवारिक प्रकरण की पेशी के लिए कोर्ट आई थीं। उनकी वकील लीना अग्रहरि से फीस को लेकर विवाद हो गया। सुमन ठाकुर का आरोप है कि वकील ने फीस लेने के बावजूद उनका केस लड़ने से मना कर दिया। जब फरियादी ने इस पर आपत्ति जताई तो वकील अग्रहरि गुस्से में आ गईं और सुमन के बाल पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। वीडियो में वकील सुमन ठाकुर उनकी मां सावित्री देवी और भाई मुकुंद ठाकुर के साथ भी झूमाझटकी करती दिख रही हैं।

Read More सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणी: देश में असहमति जताने की जगह हो रही कम, कहा- विरोध करने पर छात्र भेजे जा रहे जेल, जमानत भी नहीं

पीड़ित सुमन ठाकुर की मां सावित्री देवी हृदय रोगी हैं और कुछ महीने पहले ही उनकी सर्जरी हुई थी। वे बीच बचाव करने गईं तो वकील ने उन्हें धक्का दे दिया। भाई मुकुंद वीडियो बनाने लगे तो वकील ने उनका कॉलर पकड़ लिया।

यह कोर्ट परिसर में मारपीट का कोई पहला मामला नहीं है। इसी प्रकार 5 जुलाई को एक अन्य महिला वकील कुंती परमार पर मारपीट का आरोप लगा था। फरियादी प्रिया द्विवेदी ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि वकील ने उनके पति की हाईकोर्ट से जमानत कराने के नाम पर पैसे लिए लेकिन कोई आवेदन नहीं किया। जब प्रिया ने आपत्ति जताई तो वकील ने उनके साथ मारपीट की थी। यह घटना भी कुटुंब न्यायालय में हुई थी।

सिविल लाइन थाना प्रभारी एसआर साहू ने बताया कि कोर्ट में महिला वकील और फरियादी महिला व उनके परिजनों के बीच विवाद और झूमाझटकी का मामला सामने आया था। पुलिस ने दोनों पक्षों का मुलायजा कराया जिसके बाद उन्होंने समझौता कर लिया।

 

 

 

Tags:

Latest News

Jagdalpur Kidnapping: 16 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 साल की मासूम बरामद; नाकाबंदी देख बच्ची को छोड़कर भागा आरोपी Jagdalpur Kidnapping: 16 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 साल की मासूम बरामद; नाकाबंदी देख बच्ची को छोड़कर भागा आरोपी
छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर! उफनते नालों में फंसे युवक और बुजुर्ग का रेस्क्यू, महासमुंद और सारंगढ़ में रातभर चला ऑपरेशन
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की सड़कों पर 45 लाख बिना बीमा वाली गाड़ियां! सबसे ज्यादा दोपहिया, हादसे में भारी पड़ सकती है लापरवाही
Weather Alert: देशभर में बारिश का रौद्र रूप! हिमाचल में फटा बादल, असम में बाढ़ से 66 मौतें; कई राज्यों में हाई अलर्ट
E20 जनता पार्टी की एंट्री! एथनॉल वाले पेट्रोल के खिलाफ डिजिटल बगावत, 25 हजार लोग जुड़े; 4 अगस्त को संसद मार्च का ऐलान
Monsoon Session Day 6: हंगामे की भेंट चढ़ी संसद, 12 बजे तक स्थगित कार्यवाही
Paper Leak Reform: पेपर लीक रोकने के लिए PM मोदी का बड़ा दांव, नंदन नीलेकणि की अगुवाई में बनेगी नई परीक्षा व्यवस्था, ISRO-IB के दिग्गज भी शामिल
8,599 में लॉन्च हुआ ZENO 100 Pro! 90Hz डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी और Android 15 Go के साथ एंट्री
Kidney Disease and Heart Health: किडनी की बीमारी क्यों बढ़ा देती है हार्ट अटैक का खतरा? जानिए दोनों अंगों का गहरा संबंध
छत्तीसगढ़ में गुम हो रहे बचपन की रिपोर्ट: रोज लापता हो रहे 7 बच्चे, रायपुर के साथ बिलासपुर में भी बढ़े मामले, गायब होने वालों में 80 प्रतिशत से ज्यादा बेटियां
बस्तर में मलेरिया से 10 दिन में 3 स्कूली बच्चों की मौत, बजट मंजूर होने के बाद भी 2 साल से नहीं बंटी मच्छरदानियां
बिलासपुर में NTPC रोजगार घोटाला जिला प्रशासन और प्रबंधन पर गंभीर आरोप, CM हेल्पलाइन पहुंचा मामला