जमीन की नई गाइडलाइन पर सरकार पड़ी नरम ! मुख्यमंत्री साय ने कहा- जनता की परेशानी हुई तो करेंगे पुनर्विचार

जमीन की नई गाइडलाइन पर सरकार पड़ी नरम ! मुख्यमंत्री साय ने कहा- जनता की परेशानी हुई तो करेंगे पुनर्विचार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जमीन की नई गाइडलाइन दरों पर जनता के विरोध को देखते हुए सरकार ने सकारात्मक रुख दिखाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भरोसा दिलाया है कि अगर इन बढ़ी हुई दरों से जनता को किसी भी तरह की परेशानी हो रही है, तो सरकार उस पर गंभीरता से पुनर्विचार करने के लिए तैयार है।

7 साल बाद बदला नियम, अब समीक्षा की तैयारी

मुख्यमंत्री साय ने स्वीकार किया कि जमीन की नई गाइडलाइन दरों को लेकर विभागीय स्तर पर मंथन अभी चल रहा है। सरकार की तरफ से तर्क दिया गया था कि नियमों के अनुसार गाइडलाइन दरों में हर साल बदलाव होना चाहिए, लेकिन साल 2017 से ऐसा नहीं हुआ था।

Read More 1000 रुपए के लिए दोस्त का कत्ल! कार में बैठाकर जंगल ले गया, सिर पर लकड़ी से वार कर मौत के घाट उतारा; सबूत मिटाने नदी में धोई कार

हालांकि, जमीन की खरीदी-बिक्री पर पड़ रहे सीधे असर और जनता की तकलीफों को देखते हुए, मुख्यमंत्री ने राहत देने का संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि गाइडलाइन बढ़ने के कुछ फायदे भी हैं, पर वे बातें जनता तक ठीक से नहीं पहुँच पाई हैं।

Read More Bilaspur Crime: सूना मकान देखते ही पड़ोसी महिला ने किया हाथ साफ! 38 हजार की सोने की चेन बरामद, आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अगर नई दरों से जनता को दिक्कत हो रही है, तो समीक्षा की जाएगी और राहत देने पर विचार होगा। पूरे प्रदेश में बढ़ रहे विरोध और जनता के दबाव के बीच, यह माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में सरकार गाइडलाइन की दरों में कमी या किसी बड़ी छूट का ऐलान कर सकती है। राज्य के सभी वर्गों की नजरें अब सरकार के इस संभावित फैसले पर टिकी हैं।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार