सुशासन सरकार में ये क्या,2200 करोड़ के शराब घोटाले के आरोपी अफसरों को प्रमोशन की तैयारी DPC के लिए भेजा 

सुशासन सरकार में ये क्या,2200 करोड़ के शराब घोटाले के आरोपी अफसरों को प्रमोशन की तैयारी DPC के लिए भेजा 

रायपुर. छत्तीसगढ़ में 'सुशासन' का दावा करने वाली विष्णु देव साय सरकार एक बड़े विरोधाभास में फंसी नजर आ रही है. पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए 2200 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले में फंसे करीब एक दर्जन आबकारी अधिकारियों को प्रमोशन देने की तैयारी चल रही है. इन अफसरों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और एसीबी ने मामले दर्ज किए हैं, और सरकार के विधि विभाग ने अभियोजन चलाने की अनुमति भी दे दी है. चौंकाने वाली बात यह है कि मुख्यमंत्री खुद इस विभाग के मुखिया हैं, इसके बावजूद अभियोजन चलाने का आदेश आज तक ईओडब्ल्यू को नहीं भेजा गया है. उल्टा, अब इन आरोपी अधिकारियों को पदोन्नति देने की कवायद शुरू हो गई है, जिससे 'सुशासन' के नारों पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

छत्तीसगढ़ में पूर्व कांग्रेस सरकार के दौरान हुए 2200 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले में लिप्त पाए गए करीब एक दर्जन आबकारी अफसरों को पदोन्नति देने की कवायद शुरु हो गई है। आबकारी विभाग ने सहायक आयुक्त से उपायुक्त और जिला आबकारी अधिकारी से सहायक आयुक्त के पदों पर प्रमोशन के लिए प्रस्ताव तैयार कर राज्य लोक सेवा आयोग (पीएससी) को भेज दिया है। सूत्रों के अनुसार, जल्द ही इस पर पीएससी में विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक होने वाली है।

सूत्रो के मुताबिक इन अफसरों ने अपनी तगड़ी व्यवस्था सीएम सचिवालय में की हुई हैं.ईडी और आयकर विभाग की जांच में 55 से अधिक अधिकारियों को दोषी पाया गया। इसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) और आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने भी जांच की और दोष सिद्ध किया। एसीबी ने दोषी अफसरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सामान्य प्रशासन विभाग को अभियोजन स्वीकृति का प्रस्ताव भेजा, जिसे विधि विभाग ने हाल ही में मंजूरी दी। लेकिन दूसरी ओर, आबकारी विभाग ने इन अफसरों के प्रमोशन का प्रस्ताव तैयार कर मंत्रालय भेजा हैं।चर्चा है कि इसमें स्वीकृति मिल गई।जानकारो का कहना है कि पीएससी अपराध के किसी भी मामले पर प्रमोशन नहीं देता हैं.उसके बावजूद अगर इन अफसरों को प्रमोशन दिया जाता है तो भगवान ही जाने यह सरकार किसके इशारे पर संचालित हो रही है।ऐसा लगता है कि सरकार में मनमानी चरम पर हैं।

Read More बिहार में दिनदहाड़े डबल मर्डर: सड़क पर सिर काटकर हत्या, गुस्साई भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, इलाके में तनाव

इस पूरे घटनाक्रम से सरकार का 'दोहरा चरित्र' सामने आ गया है. एक तरफ जांच एजेंसियां इस खेल में शामिल कुछ लोगों को गिरफ्तार कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर आबकारी के आरोपी अफसरों पर यह 'विशेष कृपा' समझ से परे है. जल्द ही पीएससी में विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक होने वाली है. सवाल उठ रहा है कि इन आरोपी अफसरों को प्रमोशन देने के पीछे किस नौकरशाह का खेल है? क्या यह सूबे के मुखिया को बदनाम करने की कोई साजिश तो नहीं? 'सुशासन' के नारों को केवल कागजों तक सीमित रखने का यह प्रयास जनता के बीच गलत संदेश दे रहा है. भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हैं, ने चुनाव में 'भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई की गारंटी' की घोषणा की थी, जो अब महज एक 'चुनावी जुमला' प्रतीत हो रही है.

Read More शराब दुकान के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा: छोटी सी बहस ने लिया हिंसक मोड़, डंडों और घूंसे बरसे, VIDEO वायरल होने के बाद एक्शन में पुलिस

Tags:

Latest News

TCS HR केस ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की चिंता: आतंकी लिंक के शक में निदा खान पर शिकंजा, स्पेशल सेल करेगी पूछताछ TCS HR केस ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की चिंता: आतंकी लिंक के शक में निदा खान पर शिकंजा, स्पेशल सेल करेगी पूछताछ
रायपुर नगर निगम में बड़ा खुलासा: जोन-10 में फाइलों का खेल, अधिकारियों-बिल्डरों की मिलीभगत के आरोप
भीषण गर्मी का असर: छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल से स्कूल बंद, सरकार ने समय से पहले घोषित किया ग्रीष्मकालीन अवकाश
कवर्धा में करोड़ों के विवाद ने ली खौफनाक करवट: कारोबारी ने पत्नी-बच्चों संग पीया जहर, सुसाइड नोट में धमकियों का खुलासा
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: CBI का बड़ा एक्शन, 38 लाख से सीधे करोड़ों में पहुंची पूर्व आबकारी विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी की संपत्ति
रायपुर टिंबर मार्केट में भीषण आग: लकड़ी से भरे गोदाम में भड़की लपटें, घंटों बाद पाया गया काबू
CG में नकली सिगरेट के बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश: बिलासपुर और रायगढ़ में ITC और पुलिस की संयुक्त रेड, 'गोल्ड फ्लैक' के नाम पर चल रहा था लाखों का अवैध खेल
होर्मुज में वैश्विक तनाव चरम पर: ट्रंप की नाकेबंदी से भारत के 15 जहाज फंसे, अगले 48 घंटे तय करेंगे ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य
4.8 करोड़ का खिलाड़ी बाहर या वापसी करेगा धमाके से? खलील अहमद की चोट ने CSK कैंप में बढ़ाई बेचैनी
तमिलनाडु चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल: TVK प्रमुख विजय पर आचार संहिता उल्लंघन के तीन केस दर्ज
रावतपुरा विश्वविद्यालय में बवाल: PCI विजिट के दौरान NSUI का विरोध, हॉस्टल समस्याओं पर छात्रों का हंगामा
वेदांता प्लांट में मौत का ब्लास्ट: प्रोडक्शन बढ़ाने की जल्दबाजी बनी काल, 20 मजदूरों की गई जान, जांच में बड़ी लापरवाही उजागर