छत्तीसगढ़ में फिर शिक्षा को शर्मसार करनी वाली घटना: नशे में धुत टीचर का छात्राओं संग डांस, स्टूडेंट्स बोलीं- स्कूल में गाना बजाकर नाचते हैं, दारू पीकर पीटते हैं, डर लगता है

छत्तीसगढ़ में फिर शिक्षा को शर्मसार करनी वाली घटना: नशे में धुत टीचर का छात्राओं संग डांस, स्टूडेंट्स बोलीं- स्कूल में गाना बजाकर नाचते हैं, दारू पीकर पीटते हैं, डर लगता है

छत्तीसगढ़ में फिर शिक्षा को शर्मसार करनी वाली घटना: नशे में धुत टीचर का छात्राओं संग डांस, स्टूडेंट्स बोलीं- स्कूल में गाना बजाकर नाचते हैं, दारू पीकर पीटते हैं, डर लगता है

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक प्राइमरी स्कूल के नशे में धुत हेडमास्टर का छात्राओं संग डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ। बच्चों ने मारपीट की शिकायत की, DEO ने टीचर को सस्पेंड किया।

बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में प्राइमरी स्कूल के टीचर का नशे में धुत होकर बच्चों के साथ डांस करने का वीडियो वायरल हो रहा है। टीचर मोबाइल में गाना बजाकर छात्राओं के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहा है। मामला वाड्रफनगर ब्लॉक के पशुपतिपुर प्राइमरी स्कूल का है। नशे में धुत टीचर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बलरामपुर DEO ने सस्पेंड कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, पशुपतिपुर प्राइमरी स्कूल के टीचर लक्ष्मी नारायण सिंह अक्सर नशे की हालत में स्कूल पहुंचते हैं। लक्ष्मी नारायण सिंह प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर हैं। उनका छात्राओं के साथ डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। नशे की हालत में टीचर क्लास रूम में मोबाइल में गाना बजाकर स्कूली छात्राओं के साथ डांस करने लगे। यह वीडियो स्कूल के किसी स्टाफ ने ही रिकॉर्ड कर लिया।

whatsapp-image-2025-07-03-at-184452676d5c45_1751549433

Read More महिला SP के जिले में बीमार बच्ची को डॉक्टर ने बताया गर्भवती, पुलिस ने रातभर गला दबाकर पूछा- बता, किसके साथ...

वीडियो के सामने आने के बाद स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बताया कि शिक्षक लक्ष्मीनारायण सिंह अक्सर नशे की हालत में स्कूल में आते हैं। कई बार शिक्षक मारपीट पर उतारू हो जाते हैं और बेवजह मारपीट करते हैं।

Read More प्रार्थना सभा में अचानक भड़की हिंसा: दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, कई घायल, साडरापाल गांव में पुलिस अलर्ट

मामले को लेकर प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते ने भी नाराजगी जताई और कार्रवाई के निर्देश दिए। बलरामपुर DEO डीएन मिश्रा ने वाड्रफनगर बीईओ मनीष कुमार से मामले का प्रतिवेदन मंगाया। प्रतिवेदन के आधार पर DEO ने टीचर लक्ष्मी नारायण सिंह को सस्पेंड कर दिया है। टीचर का मुख्यालय डीईओ कार्यालय बलरामपुर तय किया गया है।

Latest News

किश्तवाड़ में लगातार बादल फटने से बढ़ा खतरा, मचैल और मिंधल माता यात्रा अगले आदेश तक स्थगित किश्तवाड़ में लगातार बादल फटने से बढ़ा खतरा, मचैल और मिंधल माता यात्रा अगले आदेश तक स्थगित
मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा अभियान, कई उग्रवादी गिरफ्तार, WY टैबलेट और प्रतिबंधित सामान की खेप जब्त
दिल्ली से सिलीगुड़ी सिर्फ 6 घंटे में! बंगाल को मिली बुलेट ट्रेन की सौगात, रेलवे के लिए खुला एक लाख करोड़ का विकास द्वार
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया का बुलावा, डेब्यू मिलते ही टूट सकता है सचिन तेंदुलकर का ऐतिहासिक रिकॉर्ड
सुकमा में नक्सलियों के मंसूबों पर बड़ा वार! जंगल से हथियारों और विस्फोटक सामग्री का जखीरा बरामद
राशन कार्डों पर बड़ा एक्शन! SIR समीक्षा के बाद 63 लाख लाभार्थियों की होगी जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती
पटना सिविल कोर्ट पहुंचे खान सर, फायरिंग केस में नाम जुड़ने के बाद सरेंडर की अटकलें तेज
हौजरानी अग्निकांड में बड़ा खुलासा, आग लगते ही बेसमेंट का शटर गिराकर भागा शेफ, नहीं दी कोई चेतावनी
राबड़ी आवास पर कार्यकर्ताओं ने संभाली सुरक्षा की कमान, सरकारी सुरक्षा लौटाने के फैसले पर बिहार में तेज हुई सियासत
हिमाचल में भूकंप के तिहरे झटकों से दहशत, मकानों को नुकसान; अस्पताल की छत गिरी, मरीजों की बची जान
दुर्ग में कोयले के काले कारोबार का भंडाफोड़, फर्जी GST बिल के सहारे बेच रहा था चोरी का कोयला, 3 गिरफ्तार
रायपुर के सेंट्रल बैंक जोनल ऑफिस में लगी आग, मची अफरा-तफरी, दमकल की कई टीमें मौके पर तैनात