CID के AIG पर ₹30 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, FIR न होने पर फैशन डिजाइनर ने DGP को भेजा लीगल नोटिस

CID के AIG पर ₹30 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, FIR न होने पर फैशन डिजाइनर ने DGP को भेजा लीगल नोटिस

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय की सीआईडी शाखा में पदस्थ एआईजी राजेश मिश्रा पर राजस्थान की एक फैशन डिजाइनर महिला ने ₹30.59 लाख की धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगाया है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि पुलिस में विधिवत शिकायत और सभी पुख्ता तथ्य दिए जाने के बावजूद, अभी तक एआईजी मिश्रा के खिलाफ कोई मुकदमा (एफआईआर) दर्ज नहीं किया गया है।

इस पर पीड़िता महिला ने अब मध्यप्रदेश के डीजीपी कैलाशा मकवाना को लीगल नोटिस भिजवाया है।

जांच के नाम पर टालमटोल और समझौते का दबाव

Read More PM-AJAY में 12.48 करोड़ का खेल: IAS जगदीश सोनकर पर एजेंसी ने लगाए रुपए मांगने के आरोप; चार सेंटर निरस्त, 5838 युवाओं की ट्रेनिंग कागजों में सिमटी

पीड़िता ने डीजीपी को भेजे लीगल नोटिस में आरोप लगाया है कि शिकायत, ईमेल्स, चैट्स और अन्य डिजिटल सबूत सौंपने के बाद भी जानबूझकर एफआईआर नहीं की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एआईजी राजेश मिश्रा को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

Read More Balod Acid Attack: लाइब्रेरी से लौट रही 22 वर्षीय युवती पर तेजाब फेंकने का आरोप, हालत गंभीर; रायपुर रेफर

पुलिस मुख्यालय द्वारा इस मामले की जांच के लिए पीड़िता को 21 नवंबर को सबूतों के साथ बयान दर्ज करवाने के लिए बुलाया गया था। लेकिन पीड़िता का आरोप है कि जांच के नाम पर मामले को लंबा खींचा जा रहा है और उन्हें समझौते का दबाव बनाने की कोशिश की गई।

जयपुर में लाखों का भुगतान और ब्लॉक किया नंबर

जयपुर की रहने वाली फैशन डिजाइनर महिला ने एआईजी राजेश मिश्रा पर आर्थिक, मानसिक और शारीरिक शोषण का भी आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक, सितंबर महीने में राजेश मिश्रा ने अपनी बेटी का जन्मदिन जयपुर में मनाने की बात कही थी और पीड़िता से एक होटल में दो कमरे बुक करवाने को कहा। होटल के लिए पीड़िता ने 98 हजार रुपये का भुगतान किया था।

शिकायत में आगे कहा गया है कि इसी दौरान एआईजी राजेश मिश्रा की पत्नी ने ₹26 लाख की ज्वेलरी और ₹3 लाख की डिजाइनर ड्रेस खरीदी, जिसका भुगतान भी पीड़िता से करवाया गया। एआईजी मिश्रा ने वादा किया था कि वह यह पूरा खर्च जल्द ही लौटा देंगे, लेकिन जयपुर से निकलते ही उन्होंने पीड़िता का नंबर ब्लॉक कर दिया।

डीजीपी को भेजे लीगल नोटिस में पीड़िता ने चेतावनी दी है कि अगर 15 दिन के भीतर एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष एजेंसी से जांच शुरू नहीं करवाई गई, तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार