IIM लखनऊ के छात्र ने किया कोरबा की छात्रा के साथ रेप, शादी का झांसा देकर ब्लैकमेलिंग का आरोप

IIM छात्र पर बिलासपुर की फार्मेसी छात्रा ने शादी का झांसा देकर रेप और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया, पुलिस पर FIR में अहम तथ्य छुपाने का भी आरोप।

IIM लखनऊ के छात्र ने किया कोरबा की छात्रा के साथ रेप, शादी का झांसा देकर ब्लैकमेलिंग का आरोप

बिलासपुर / कोरबा जिले की 22 वर्षीय फार्मेसी की छात्रा ने IIM लखनऊ में पढ़ने वाले एक युवक पर शादी का झांसा देकर रेप करने और न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाया है। छात्रा ने बिलासपुर सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

युवती ने बताया कि उसकी फेसबुक के जरिए जनवरी 2024 में IIM लखनऊ के छात्र ऐश्वर्य सिंह कंवर (23) से दोस्ती हुई। दोनों ने बातों के बीच प्यार का इज़हार किया और युवक ने शादी का वादा किया। बाद में युवक ने बिलासपुर में एक होटल में उससे मुलाकात की, जहां शादी के झांसे में उसके साथ जबरदस्ती की गई।

युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके न्यूड वीडियो बना लिए, जिनके आधार पर उसे धमकाते हुए शारीरिक शोषण किया। जब उसने शादी का दबाव बनाया तो युवक ने बात तक बंद कर दी।

Read More मिडनाइट ऑपरेशन': जब सब सो रहे थे, तब छत्तीसगढ़ का स्कूल शिक्षा विभाग 42 हजार टेबलों का टेंडर निकाल रहा था!

अप्रैल 2025 में युवती ने तारबाहर थाने में केस दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हालांकि, आरोपी युवक के परिवार ने युवती को धमकी देना शुरू कर दिया है कि वह केस वापस ले ले, अन्यथा उसका करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा बर्बाद कर देंगे। युवती ने यह शिकायत भी सिविल लाइन थाने में की है।

Read More NJV NEWS: सरगुजा में हैवानियत: शादी से लौट रही दो नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म; 12 दरिंदों का आतंक, एक ने चलती बाइक से कूदकर बचाई जान, सुशासन में पुलिस ने FIR के लिए भी दौड़ाया

युवती ने पुलिस की कार्यवाही पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने FIR में न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग की जानकारी शामिल नहीं की और मामले को केवल प्रेम संबंध और शादी के झांसे का मामला बना दिया। आरोपी युवक के पिता कोरबा के कलेक्ट्रेट में कार्यरत हैं, जिससे परिवार अपनी पहुंच का दुरुपयोग कर मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है।

Latest News

NJV NEWS: सरगुजा में हैवानियत: शादी से लौट रही दो नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म; 12 दरिंदों का आतंक, एक ने चलती बाइक से कूदकर बचाई जान, सुशासन में पुलिस ने FIR के लिए भी दौड़ाया NJV NEWS: सरगुजा में हैवानियत: शादी से लौट रही दो नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म; 12 दरिंदों का आतंक, एक ने चलती बाइक से कूदकर बचाई जान, सुशासन में पुलिस ने FIR के लिए भी दौड़ाया
Vaishakh Purnima 2026: वैशाख पूर्णिमा पर करें इन चीजों का दान, सोने की तरह चमक जाएगा भाग्य!
बिलासपुर प्रेस क्लब पत्रकार कॉलोनी में जमीन के बंदरबांट पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, नियम विरुद्ध बेची गई जमीनों की रजिस्ट्रियां होंगी शून्य, सीमांकन का आदेश जारी
दूल्हे की नशे में हालत देख दुल्हन ने तोड़ी शादी, बारात में मचा हंगामा
CG Board Result 2026 LIVE: मुख्यमंत्री साय ने जारी किए 10वीं-12वीं के नतीजे, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, देखे वीडियो
Ajab-Gajab: XUV700 मालिक पर ‘बिना हेलमेट’ चालान, सिस्टम की गड़बड़ी ने खोली ई-चालान व्यवस्था की पोल
Bengal Election 2026: IPS अजय पाल शर्मा की तैनाती पर सुप्रीम कोर्ट में PIL, निष्पक्ष चुनाव को लेकर उठे सवाल
गाजियाबाद में खौफनाक अग्निकांड: 9वीं मंजिल से उठी आग ने 10वीं को लिया चपेट में, 2 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार
हेट स्पीच पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: नई गाइडलाइन से इनकार, कहा- मौजूदा कानून ही पर्याप्त
IPL 2026 Points Table: राजस्थान का धमाका, पंजाब को हराकर टॉप-3 में एंट्री, प्लेऑफ की रेस हुई और दिलचस्प....
मोतिहारी में फिल्मी अंदाज में ATM चोरी: मशीन काटकर लाखों पार, अलार्म रहा बंद,गश्ती पुलिस सस्पेंड
झारखंड के जंगलों में एनकाउंटर: सुरक्षाबलों और माओवादियों में भीषण मुठभेड़, 1 करोड़ के इनामी मिसिरा बेसरा की तलाश तेज