कोरबा में भाजपा नेत्री का 'थप्पड़कांड': थाना परिसर में गुंडई, आदिवासी किसान को सरेआम पीटा! वीडियो वायरल, हड़कंप

कोरबा में भाजपा नेत्री का 'थप्पड़कांड': थाना परिसर में गुंडई, आदिवासी किसान को सरेआम पीटा! वीडियो वायरल, हड़कंप

कोरबा, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कानून-व्यवस्था तार-तार होती दिख रही है। इस बार एक भाजपा नेत्री और पूर्व नगर पालिका सदस्य ज्योति महंत का खौफनाक चेहरा सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें ज्योति महंत एक आदिवासी किसान बलवंत सिंह कंवर को सरेआम सड़क पर और फिर बांकी मोंगरा थाना परिसर में बेरहमी से पीटती दिख रही हैं। यह घटना बताती है कि सत्ता का नशा जब सिर चढ़कर बोलता है, तो किस तरह संविधान और कानून को जूते की नोक पर रखा जाता है। इस 'थप्पड़कांड' ने छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, और जनता में भारी आक्रोश है, जो इस नेत्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रही है।

वायरल वीडियो में ज्योति महंत किसान को पीटते और धमकाते दिख रही हैं। वे कहती हैं, “माफी क्यों मांगा, अगर गाली नहीं दी तो? औरत जात को मजाक बनाकर रख दिया। रोड किसकी है? मरना है तो मर जा, मुझे फर्क नहीं पड़ता।” वीडियो में थाना परिसर में भी मारपीट की घटना नजर आ रही है, जिसने पुलिस की मौजूदगी पर सवाल खड़े किए हैं।

IMG-20250609-WA0003विधायक ने की कार्रवाई की मांग

Read More बीएसपी स्क्रैप चोरी कांड का मास्टरमाइंड UP के देवरिया से गिरफ्तार:  90 लाख से अधिक का माल बरामद

रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने कोरबा पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर ज्योति महंत पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि थाना परिसर में आदिवासी किसान के साथ अभद्र व्यवहार का वीडियो देखकर वे आहत हैं। एक आदिवासी विधायक होने के नाते उन्हें लगता है कि ज्योति को न शासन का डर है, न प्रशासन का। उन्होंने इस मामले में अपराध दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की मांग की।

Read More ड्रग्स का फर्जी छापा या पुलिस की साजिश: 5 करोड़ की जब्ती मामले में MP के 90 से ज्यादा पुलिसकर्मियों पर FIR, कमलनाथ ने उठाए सवाल

क्या पुलिस सिर्फ 'मूकदर्शक' बनी रहेगी? थाना प्रभारी के बयान ने खड़े किए गंभीर सवाल!

बांकी मोंगरा थाना प्रभारी तेज कुमार यादव ने इस पूरे मामले पर जो बयान दिया है, वह अपने आप में कई गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने स्वीकार किया है कि थाना परिसर में पिटाई की घटना हुई थी, लेकिन साथ ही यह भी कह रहे हैं कि दोनों पक्षों ने कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की है। यह बयान पुलिस की कार्यप्रणाली पर ही उंगली उठाता है। क्या पुलिस सिर्फ शिकायत का इंतज़ार करेगी जब सरेआम थाना परिसर में एक आदिवासी को पीटा जा रहा हो? क्या वायरल वीडियो में साफ दिख रही मारपीट पुलिस के लिए 'औपचारिक शिकायत' का विषय नहीं है? इसके अलावा, बलवंत के उस गंभीर आरोप को भी थाना प्रभारी ने सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें उसने 3-4 हजार रुपये देकर थाने से छोड़े जाने की बात कही थी। पुलिस अब इस मामले में 'जांच' की बात कर रही है, लेकिन जनता जानना चाहती है कि कब तक ऐसे दबंगों को राजनीतिक संरक्षण मिलता रहेगा और कानून का राज कब स्थापित होगा? यह घटना बता रही है कि छत्तीसगढ़ में 'कानून सबके लिए बराबर' की कहावत सिर्फ किताबों तक ही सीमित है।

Tags:

Latest News

रेत माफियाओं का भौकाल: फिल्मी स्टाइल में बीच सड़क पर सिपाही को पीटा, जब्त गाड़ी लूट ले गए... कोरिया में मर्डर के बाद भी बेखौफ तस्कर, सिस्टम लाचार! रेत माफियाओं का भौकाल: फिल्मी स्टाइल में बीच सड़क पर सिपाही को पीटा, जब्त गाड़ी लूट ले गए... कोरिया में मर्डर के बाद भी बेखौफ तस्कर, सिस्टम लाचार!
बड़ी खबर: बिलासपुर सेंट्रल जेल में खूनी खेल, तिहरे हत्याकांड के कैदी ने रेप के आरोपी को उतारा मौत के घाट
बड़ी खबर: बिलासपुर सेंट्रल जेल में खूनी खेल, तिहरे हत्याकांड के कैदी ने रेप के आरोपी को उतारा मौत के घाट
नारायणपुर में धर्मांतरण विवाद ने पकड़ा तूल, आमने-सामने आए दो पक्ष, पुलिस छावनी में बदला पूरा गांव
जेल के अंदर चलता था 'अलग सिस्टम'? रेड के बाद अधीक्षक पर गिरी कार्रवाई की गाज
DJ बैन पर हाईकोर्ट का बड़ा ब्रेक! वक्फ बोर्ड के आदेश पर लगी रोक, आयोजकों ने ली राहत की सांस
सरगुजा में रेत माफियाओं के हौसले बुलंद, कार्रवाई करने पहुंची टीम पर हमला; जब्त वाहन छुड़ाकर फरार
200 टन मलबे में छिपे थे बेशकीमती हीरे, CM साय बोले- विकास और निवेश को मिलेगी नई रफ्तार
बिलासपुर के पावरफुल आबकारी बाबू का भौकाल: एसीबी के छापे का भी करा लिया खात्मा, भतीजे की शादी में लगा वीवीआईपी का रेला, ट्रांसफर को तो बना दिया मजाक!
ड्रग्स, ब्लैकमनी और हाईप्रोफाइल कनेक्शन! नव्या मलिक केस में ED की एंट्री से मचा हड़कंप
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में बड़ा मोड़! 150 लोगों से पूछताछ के बाद शासन को सौंपी गई SIT रिपोर्ट
रिकॉर्ड में 81 हजार टन से ज्यादा धान, लेकिन भंडारों में नहीं मिल रहा स्टॉक; सोसाइटी प्रबंधकों पर कार्रवाई की तैयारी