बीजापुर में नक्सली दरिंदगी: अपहरण से कत्ल तक, मिनटों में खत्म कर दी पेटी ठेकेदार इम्तियाज अली की ज़िंदगी

बीजापुर में नक्सली दरिंदगी: अपहरण से कत्ल तक, मिनटों में खत्म कर दी पेटी ठेकेदार इम्तियाज अली की ज़िंदगी

बीजापुर: एक ओर खैरागढ़ में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए CPI (माओवादी) के शीर्ष नेता और केंद्रीय समिति सदस्य रामधेर मज्जी को उनके 11 साथियों सहित आत्मसमर्पण कराने में सफलता पाई, वहीं दूसरी ओर बीजापुर से नक्सली दरिंदगी की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।

बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर दहशत का माहौल बनाते हुए सड़क निर्माण कार्य में लगे पेटी ठेकेदार इम्तियाज अली का अपहरण कर उसकी निर्दयता से गला रेतकर हत्या कर दी। यह सनसनीखेज घटना पामेंड़ थाना क्षेत्र की है, जहां बीती रात नक्सलियों ने ठेकेदार को निशाना बनाकर मौत के घाट उतार दिया।BIJAPUR

घटना के दौरान ठेकेदार का एक सहयोगी किसी तरह नक्सलियों के चंगुल से जान बचाकर भाग निकला और सीधे इरापल्ली मेटागुड़म कैंप पहुंचकर अधिकारियों को पूरी घटना की जानकारी दी। सहयोगी के बयान के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही इलाके में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया, ताकि घटना में शामिल नक्सलियों की तलाश की जा सके और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाई जा सके। बीजापुर एसपी जितेंद्र कुमार यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है और सुरक्षा बल पूरे क्षेत्र में गहन सर्चिंग कर रहे हैं।

Read More कार के सीक्रेट चेंबर में छिपा रखा था गांजा, पुलिस ने खोला राज; 10.543 किलो माल जब्त, दो नाबालिग समेत 4 पकड़े गए

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार