भिलाई की लोहा फैक्ट्री में जीएसटी की रेड , 10 करोड़ की GST चोरी पकड़ी, सादी पर्ची से चलता था टैक्स चोरी का खेल

भिलाई की लोहा फैक्ट्री में जीएसटी की रेड , 10 करोड़ की GST चोरी पकड़ी, सादी पर्ची से चलता था टैक्स चोरी का खेल

भिलाई/रायपुर। भिलाई के लाइट इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित हरिओम इंगॉट नाम की स्पंज आयरन और टीएमटी फैक्ट्री में जीएसटी विभाग ने बड़ी छापामार करवाई की है। पिछले चार दिनों से चल रही इस जांच में अब तक 10 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि फैक्ट्री मालिक कुल उत्पादन की जानकारी नहीं दे रहे हैं और जांच में किसी तरह का सहयोग नहीं कर रहे हैं। फैक्ट्री में स्पंज आयरन से सरिया बनाने और विदेशों में भेजने के लिए उस पर कोटिंग का काम किया जाता है, जिसमें लंबे समय से हेराफेरी की शिकायतें मिल रही थीं।

सादी पर्ची पर लिखते थे हिसाब, कागजों में दिखाया फर्जीवाड़ा

जांच में यह चौंकाने वाली बात सामने आई है कि फैक्ट्री में रोजाना कितना माल बन रहा है, इसका हिसाब किसी रजिस्टर के बजाय सादी पर्चियों पर लिखा जाता था। ये पर्चियां सीधे मुंबई में बैठे डायरेक्टर संदीप अग्रवाल के पास भेजी जाती थीं। जीएसटी विभाग ने ऐसी कई पर्चियां जब्त की हैं जिनसे करोड़ों के हेरफेर के संकेत मिले हैं। अधिकारियों ने पिछले पांच साल के रिटर्न चेक किए तो पता चला कि कंपनी ने कभी भी उत्पादन का सही आंकड़ा सरकार को नहीं दिया।

Read More डिलीवरी बॉय को घेरा, थप्पड़-मुक्के बरसाए… दुर्ग में मारपीट का VIDEO वायरल, कांग्रेस नेता पर आरोप, FIR दर्ज

एक डायक्टर मुंबई में गुम, दूसरे अस्पताल में भर्ती

Read More म्यूल बैंक खातों के जरिए करोड़ों की साइबर ठगी का नेटवर्क बेनकाब, 11 राज्यों से जुड़े तार, छह गिरफ्तार

जीएसटी विभाग की टीम ने जब पूछताछ शुरू की तो कंपनी के बड़े लोग बचते नजर आए। मुख्य डायरेक्टर संदीप अग्रवाल को कई बार बुलाया गया लेकिन वे मुंबई से नहीं आए और अब उनका फोन भी नहीं लग रहा है। वहीं फैक्ट्री में मौजूद दूसरे डायरेक्टर भगवान दास अग्रवाल ने किसी भी तरह की जानकारी होने से मना कर दिया। जब टीम ने 1 जनवरी 2025 से अब तक का हिसाब मांगा, तो वे अचानक तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर अस्पताल में भर्ती हो गए।

बोगस बिलिंग और फर्जी इनपुट ....

विभाग को शक है कि यहां केवल टैक्स की चोरी ही नहीं बल्कि फर्जी बिलों का भी बड़ा धंधा चल रहा है। कई स्पंज आयरन फैक्ट्रियां कागज पर तो माल बेचना दिखा रही हैं लेकिन असल में कोई काम नहीं हो रहा। इसी के जरिए सरकार से लाखों का इनपुट टैक्स क्रेडिट (रिफंड) वापस लिया जा रहा है। विभाग ने कई संदिग्ध संस्थानों के दस्तावेज जब्त किए हैं और आने वाले दिनों में कुछ और बड़े ठिकानों पर छापे पड़ सकते हैं।जीएसटी के अधिकारियों ने बताया कि मेंटेनेंस के नाम पर फिलहाल फैक्ट्री को बंद कर दिया गया है। इधर कंपनी प्रबंधन का कहना है की जांच के कारण फैक्ट्री का काम रोका गया है। 

इधर जीएसटी के अधिकारी ने बताया कि जांच के नाम पर कंपनी मालिकों ने खुद ही कंपनी पर ताला लटका दिया है ताकि जांच से बचा जा सके। जीएसटी सूत्रों के हवाले से खबर है कि एक-दो दिन में इस मामले में बड़ा खुलासा विभाग कर सकता है 

 

डिस्क्लेमर: यह समाचार रिपोर्ट जीएसटी विभाग की चल रही जांच और सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है। टैक्स चोरी की अंतिम राशि और दोषियों के नाम आधिकारिक जांच पूरी होने और विभाग की फाइनल रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगे।

Tags:

Latest News

भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति
मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, सिम्स में 91 पीजी सीटों पर दाखिले का रास्ता साफ, एनएमसी ने 19 पाठ्यक्रमों को दी सशर्त मंजूरी
सीसीटीवी फुटेज से हुआ चोरी का खुलासा, सामान सहित आरोपी गिरफ्तार
शराब के लिए पैसे मांगे, नहीं दिए तो किया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
ग्राउंड रिपोर्ट: 1978 में जेपी ने दिया था साथ, अब छिन गया बुढ़ापे का सहारा; अनुदान प्राप्त कॉलेजों के रिटायर शिक्षकों की पेंशन बंद
जांच, निलंबन और फिर 'प्रमोशन': 55 लाख के मानदेय घोटाले में फंसे एमएल पटेल बने मुंगेली के नए DEO
मंडी बोर्ड में बगावत: 16 साल में 4 मंत्री और 12 एमडी बदले, लेकिन 'साहब' की कुर्सी टस से मस नहीं हुई
रायपुर: पूर्व IPS ने बिजली विभाग की महिला JE और सहकर्मी को ऑफिस में बनाया बंधक; घरेलू कनेक्शन पर चल रही थी कंपनी, पुलिस ने कराया मुक्त
पीडब्ल्यूडी में 1.60 करोड़ की बंदरबांट: ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा, अफसरों ने नियमों को ताक पर रखकर ठेकेदार को पहुंचाया फायदा
कम स्टाम्प वाली 173 रजिस्ट्री पकड़ी गईं, 3.26 करोड़ की वसूली में फंसा पेंच
इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी