डीएसपी कल्पना वर्मा मामले का मास्टरमाइंड निकला जालसाज, दीपक टंडन ने अलग-अलग शहरों में की करोड़ों की ठगी

डीएसपी कल्पना वर्मा मामले का मास्टरमाइंड निकला जालसाज, दीपक टंडन ने अलग-अलग शहरों में की करोड़ों की ठगी

रायपुर। पुलिस विभाग की साख पर बट्टा लगाने वाली डीएसपी कल्पना वर्मा मामले में अब नई परते खुलने लगी हैं। मामले का मुख्य सूत्रधार दीपक टंडन कोई मामूली अपराधी नहीं बल्कि शातिर जालसाज निकला। जांच में पता चला है कि आरोपी दीपक ने रायपुर से लेकर कोरबा और सक्ती तक अपना जाल फैला रखा था। उसने कभी जमीन के नाम पर तो कभी कोयले का धंधा दिलाने के बहाने लोगों से करोड़ों रुपए हड़प लिए। पुलिस रिकॉर्ड बताते हैं कि दीपक टंडन के खिलाफ साल 2016 से लेकर अब तक धोखाधड़ी के करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं और उसके कारनामों का कच्चा चिट्ठा अब सबके सामने आ गया है।

रायपुर के तेलीबांधा इलाके से लेकर कोरबा के दीपका तक दीपक टंडन के खिलाफ शिकायतों की लंबी फेहरिस्त है। सूत्रों के मुताबिक दीपक का काम करने का तरीका बड़ा सीधा था, वह ऊंची पहुंच का झांसा देकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था। रायपुर के सिविल लाइन थाने में साल 2018 में जितेंद्र देवांगन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि दीपक ने उसे नौकरी लगाने के नाम पर 3.5 लाख रुपए की चपत लगाई। इतना ही नहीं, साल 2023 में पिट मंडल नाम के व्यक्ति से जमीन सौदे के नाम पर 62 लाख रुपए की बड़ी ठगी की गई। ठगी का यह सिलसिला यहीं नहीं थमा, दीपक ने अडानी कंपनी से कोयले का काम दिलाने के नाम पर मुकेश अग्रवाल से 15 लाख और विकास नागले से 25 लाख रुपए ऐंठ लिए।

 

Read More महानदी जल विवाद: पेशी के लिए वकीलों को मिले मात्र 7 करोड़, चर्चा के नाम पर 68 करोड़ की 'बंदरबांट'; रिटायर नायडू घंटे के हिसाब से भी वसूल रहे पैसे

चेक बाउंस और गिरफ्तारी वारंट का भी है चक्कर

Read More जुनेजा आई हॉस्पिटल में डॉक्टर की गुंडागर्दी, इलाज कराने आए मरीज को बेइज्जत कर अस्पताल से निकाला*

 

दीपक टंडन के साथ उसकी पत्नी बरखा टंडन भी विवादों में घिरी है। साल 2025 में हेमंत कुमार वर्मा ने रायपुर कोर्ट में बरखा के खिलाफ 42 लाख रुपए के चेक बाउंस का मामला दर्ज कराया है। दीपक की हालत यह है कि कटघोरा कोर्ट ने प्रकरण क्रमांक 48/24 में उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट तक जारी कर रखा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी ने जांजगीर-चांपा में तो एक गाड़ी गिरवी रखकर भी 7.50 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है।

 

ठगी के मुख्य मामले एक नजर में

महेंद्र सिंह से कोयला खरीदी के नाम पर साल 2020 में 28 लाख की ठगी हुई। किशन शर्मा और श्याम सिंह ठाकुर को भी कोयले के धंधे का लालच देकर क्रमशः 15 लाख और 31 लाख रुपए का चूना लगाया गया। डीएसपी मामले में नाम आने के बाद अब पुलिस इन पुराने केसों की फाइलें भी दोबारा खंगाल रही है। जानकारों का कहना है कि आरोपी दीपक टंडन ने रसूखदारों से अपनी पहचान का इस्तेमाल भोले-भाले लोगों को लूटने में किया।

Tags:

Latest News

भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति
मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, सिम्स में 91 पीजी सीटों पर दाखिले का रास्ता साफ, एनएमसी ने 19 पाठ्यक्रमों को दी सशर्त मंजूरी
सीसीटीवी फुटेज से हुआ चोरी का खुलासा, सामान सहित आरोपी गिरफ्तार
शराब के लिए पैसे मांगे, नहीं दिए तो किया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
ग्राउंड रिपोर्ट: 1978 में जेपी ने दिया था साथ, अब छिन गया बुढ़ापे का सहारा; अनुदान प्राप्त कॉलेजों के रिटायर शिक्षकों की पेंशन बंद
जांच, निलंबन और फिर 'प्रमोशन': 55 लाख के मानदेय घोटाले में फंसे एमएल पटेल बने मुंगेली के नए DEO
मंडी बोर्ड में बगावत: 16 साल में 4 मंत्री और 12 एमडी बदले, लेकिन 'साहब' की कुर्सी टस से मस नहीं हुई
रायपुर: पूर्व IPS ने बिजली विभाग की महिला JE और सहकर्मी को ऑफिस में बनाया बंधक; घरेलू कनेक्शन पर चल रही थी कंपनी, पुलिस ने कराया मुक्त
पीडब्ल्यूडी में 1.60 करोड़ की बंदरबांट: ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा, अफसरों ने नियमों को ताक पर रखकर ठेकेदार को पहुंचाया फायदा
कम स्टाम्प वाली 173 रजिस्ट्री पकड़ी गईं, 3.26 करोड़ की वसूली में फंसा पेंच
इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी