शराब घोटाला, पूर्व मंत्री लखमा को सामान-मिठाई से मिले 64 करोड़; EOW का चौथा चालान पेश

शराब घोटाला, पूर्व मंत्री लखमा को सामान-मिठाई से मिले 64 करोड़; EOW का चौथा चालान पेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (EOW) ने मंगलवार को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में करीब 1100 पन्नों का चौथा पूरक चालान पेश किया । इस चालान में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के घोटाले में शामिल होने के पुख्ता सबूत पेश किए गए हैं। चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि लखमा को 'सामान' और मिठाई जैसे कोडवर्ड के जरिए 64 करोड़ रुपये का कमीशन मिला। EOW की चार्जशीट के मुताबिक, कवासी लखमा के बंगले पर हर महीने 2 करोड़ रुपये कैश पहुंचते थे, जिसे आबकारी विभाग के कर्मचारी रोजमर्रा के सामान और शराब के साथ पैसों के बैग में सरकारी गाड़ियों से सीधे बंगले के अंदर पहुंचाते थे।

बंगले तक कैसे पहुंचता था  कमीशन का खेल? EOW ने खोले राज

चार्जशीट में EOW ने विस्तार से बताया है कि मंत्री बंगले तक यह काला धन कैसे पहुंचता था। यह खेल दो मुख्य हिस्सों में बंटा हुआ था:

Read More Dhamtari Triple Murder Verdict: तीन हत्याओं पर कोर्ट का बड़ा फैसला, 5 दोषियों को उम्रकैद; सजा के बाद आरोपियों पर बरसीं चप्पलें

पार्ट 1: नकली होलोग्राम से 50 लाख महीना

Read More CGMSC में पुराने रेट कॉन्ट्रैक्ट पर आदेश अटका, सरकारी अस्पतालों में दवाओं का संकट

शराब दुकानों में सिंडिकेट 'डुप्लीकेट होलोग्राम' वाली शराब बेचता था, जिसे सिंडिकेट के सदस्यों ने 'बी पार्ट शराब' नाम दिया था। इस 'बी पार्ट' शराब की बिक्री पर CSMCL को प्रति पेटी 150 रुपये मिलते थे। इस पैसे के एवज में, तत्कालीन आबकारी मंत्री कवासी लखमा को हर महीने 50 लाख रुपये दिए जाते थे। यह पैसा एमडी अरुण पति त्रिपाठी के निर्देश पर आबकारी अधिकारी जनार्दन कौरव और इकबाल खान एजेंटों की मदद से इकट्ठा कराते थे। पैसा आबकारी सब इंस्पेक्टर कन्हैया लाल कुर्रे के माध्यम से ओएसडी जयंत देवांगन को दिया जाता था, जो फिर इसे मंत्री तक पहुंचाते थे।

पार्ट 2: अनवर ढेबर भेजता था डेढ़ करोड़ महीना

चार्जशीट के दूसरे हिस्से में बताया गया है कि शासकीय शराब दुकानों से बेची गई पार्ट बी शराब में हर महीने अनवर ढेबर डेढ़ करोड़ रुपये आबकारी मंत्री को भेजता था। यह पैसा सिंडिकेट के मुख्य कर्ताधर्ता अरविंद सिंह और विकास अग्रवाल द्वारा अमित सिंह को दिया जाता था। अमित सिंह यह पैसा प्रकाश शर्मा उर्फ छोटू की मदद से महिंद्रा बस सर्विसेज के मालिक इंदरदीप सिंह गिल उर्फ इनू और कमलेश नाहटा की बताई गई जगहों पर पहुंचाता था। यह रकम हर महीने डेढ़ करोड़ रुपये थी, जो सीधे ओएसडी जयंत देवांगन को मंत्री बंगले में लाकर छोड़ी जाती थी।

पैसा पहुंचने के बाद होता था 'वॉट्सऐप' पर कन्फर्मेशन

ईडी की चार्जशीट के अनुसार, जो भी व्यक्ति ओएसडी जयंत देवांगन के पास पैसा लेकर जाता था, वह पैसों के बंडल की जांच कराने के बाद वॉट्सऐप कॉल के माध्यम से उसका कन्फर्मेशन देता था। यह कन्फर्मेशन शेख सकात (कवासी लखमा के सुरक्षा अधिकारी) के मोबाइल के माध्यम से होती थी और इसकी पुष्टि खुद लखमा करते थे।

अवैध कमाई को ऐसे लगाया ठिकाने: करोड़ों की जमीन, मकान, और निवेश

EOW अधिकारियों ने लखमा के 27 करीबियों से बयान लेकर इस बात का साक्ष्य जुटाया है कि तत्कालीन मंत्री ने इस रकम को जमीन, मकान और भरोसेमंद लोगों के ऊपर इन्वेस्ट करके ठिकाने लगाया। चार्जशीट के मुताबिक, लखमा ने अपने बेटे के लिए 1.4 करोड़ रुपये और खुद के लिए 2.24 करोड़ रुपये में मकान बनाया। बहू बेटियों समेत कई कारोबारियों के नाम पर 18 करोड़ रुपये का निवेश किया गया। EOW की चार्जशीट में यह भी खुलासा हुआ है कि कवासी लखमा ने हवाई यात्राओं पर 48 लाख रुपये से ज्यादा खर्च किए। 2023 में 41 लाख 94 हजार 211 रुपये की बुकिंग की गई, जिसमें से 28 लाख 30 हजार 140 रुपये का नकद भुगतान किया गया।

कैसे हुआ था 2000 करोड़ का घोटाला?

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ईडी जांच कर रही है। ईडी ने एसीबी में एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें 2 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के घोटाले की बात कही गई है। ईडी ने अपनी जांच में पाया कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में आईएएस अफसर अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी एपी त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के सिंडिकेट के जरिए इस घोटाले को अंजाम दिया गया था। घोटाले को ए, बी और सी कैटेगरी में बांटकर अंजाम दिया गया:

  : डिस्टलरी संचालकों से कमीशन: 2019 में डिस्टलरी संचालकों से प्रति पेटी 75 रुपये और बाद के सालों में 100 रुपये कमीशन लिया जाता था

 बी: नकली होलोग्राम वाली शराब: डिस्टलरी मालिकों से ज्यादा शराब बनवाई जाती थी। नकली होलोग्राम लगाकर सरकारी दुकानों से इसकी बिक्री करवाई जाती थी।

 सी: अवैध बिक्री से मुनाफा: सिंडिकेट ने दुकान कर्मचारियों और आबकारी अधिकारियों की मिलीभगत से 40 लाख पेटी से अधिक अवैध शराब बेची, जिससे भारी मुनाफा कमाया गया।

इस मामले में 2024 में आईटीएस अधिकारी अरुणपति त्रिपाठी, बीएसपी कर्मी अरविंद सिंह, कारोबारी अनवर ढेबर, त्रिलोक सिंह ढिल्लन, अनुराग द्विवेदी, अमित सिंह, दीपक दुआरी, दिलीप पांडेय, रिटायर आईएएस अनिल टुटेजा, सुनील दत्त जैसे कई बड़े नामों को गिरफ्तार किया गया था। 2025 में तत्कालीन आबकारी मंत्री कवासी लखमा और कारोबारी विजय भाटिया को गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान कवासी लखमा ने जज से भावुक होकर कहा था कि "मैं पाकिस्तान का नहीं, भारतीय हूं।" अब देखना होगा कि इस नए चालान के बाद यह घोटाला और कितने बड़े नामों का खुलासा करता है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

हाई कोर्ट के आदेशों की अनदेखी पर सूरजपुर जिला पंचायत सीईओ को नोटिस, अवमानना कार्रवाई की चेतावनी हाई कोर्ट के आदेशों की अनदेखी पर सूरजपुर जिला पंचायत सीईओ को नोटिस, अवमानना कार्रवाई की चेतावनी
बिलासपुर में मॉडल थाना बनाने की पहल, एसएसपी ने लिया सिविल लाइन थाना को गोद
Royal Challenge से McDowell’s तक बदल सकता है स्वाद! Diageo ने बदला फॉर्मूला, फ्लेवरिंग नियमों के बाद पूरे भारत में होगी नई व्यवस्था
जंतर-मंतर प्रदर्शन में Face Recognition पर दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, बोली- ‘शांतिपूर्ण छात्रों को निशाना नहीं बनाया’
15 दिन पहले जिसका किया अंतिम संस्कार, वही युवक अचानक लौटा घर! जिंदा देख परिवार के उड़े होश, जांच में जुटी पुलिस
सरगुजा में खौफनाक वारदात: माता-पिता की हत्या का आरोप, शव बोरी में भरकर ठिकाने लगाने की कोशिश; दूसरा बेटा पहुंचा तो भागा आरोपी
Axis Bank में अंदरूनी गड़बड़ी का आरोप: ग्राहक का मोबाइल नंबर बदला, FD की रकम पहुंची दूसरे खाते में, 15 लाख की हेराफेरी पर FIR
पेड़ के नीचे पढ़ाई को मजबूर सरकारी स्कूल के बच्चे, 3 साल से जर्जर भवन का इंतजार; अब ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
बुराड़ी में सूटकेस से मिला 15 साल की लड़की का शव, चचेरे भाई पर हत्या का आरोप; प्रेम संबंध के शक में वारदात का दावा
समुद्र में गायब हुई 8 मछुआरों की नाव, 13 अगस्त को लौटना था लेकिन नहीं आई वापस; GPS-फोन बंद, Coast Guard ने शुरू की तलाश
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा मोड़! SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय-अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपियों पर जांच आगे
24 दिन का आंदोलन रंग लाया! JSSC-CGL रद्द, TDPL की परीक्षाएं भी सवालों के घेरे में; अब 2014 से खुलेगी भर्ती घोटालों की फाइल