मवेशियों के विवाद में खूनी संघर्ष, एक की मौत, 7 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

मवेशियों के विवाद में खूनी संघर्ष, एक की मौत, 7 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

बिलासपुर : मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम रलिया में आवारा मवेशियों को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया । फसल की सुरक्षा के लिए मवेशियों को गांव से बाहर छोड़कर लौट रहे लिमतरा के चार ग्रामीणों पर रलिया के लोगों ने लाठी-डंडों और मुक्कों से प्राणघातक हमला कर दिया । हमले में चार लोग घायल हुए, जिनमें गंभीर रूप से घायल जीवन मेहर की सिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई । पुलिस ने मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार है ।

मवेशियों को बाहर छोड़कर लौट रहे थे ग्रामीण

पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त की रात ग्राम लिमतरा निवासी ग्रामीण अपनी धान की फसल की रखवाली कर रहे थे । फसल को नुकसान पहुंचा रहे करीब 15 से 20 आवारा मवेशियों को उमेश बरगाह, मुंडूल केंवट, जीवन मेहर सहित अन्य ग्रामीण भगाते हुए ग्राम रलिया के आगे भारतमाला सड़क किनारे छोड़कर वापस लौट रहे थे । रात करीब 8:30 बजे भारतमाला सड़क स्थित पुल के पास रलिया गांव के कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया । मवेशियों को अपनी तरफ लाने का आरोप लगाते हुए विवाद शुरू किया गया । देखते ही देखते आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी दी और लाठी-डंडों तथा हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया ।

Read More जंगल में 5 फीट का गड्ढा, पास पड़ा सफेद कपड़ा... बच्चों ने देखा, तो मचा हड़कंप

गंभीर घायल जीवन मेहर ने तोड़ा दम

Read More सोनीपत में पहचान छिपाकर शादी का आरोप! महिला बोली- खुद को हिंदू बताकर मंदिर में लिए 7 फेरे, 6 महीने बाद पहली पत्नी ने खोला राज

मारपीट में उमेश बरगाह को चोटें आई, जबकि मुंडूल केंवट और जीवन मेहर को गंभीर चोटें लगीं । दोनों को तत्काल सिम्स अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया । इलाज के दौरान जीवन मेहर की मौत हो गई । घटना की सूचना मिलते ही मस्तूरी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी ।

एसीसीयू और मस्तूरी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और एसडीओपी मस्तूरी सुदीप सरकार के मार्गदर्शन में थाना मस्तूरी और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया ।

गिरफ्तार आरोपियों में गजानंद पटेल (35), अजय चंद्राकर (28), अश्विनी पटेल (22), आलोक सिदार (18), कोमल चंद्राकर (22), लोमस चंद्राकर (19) और घनश्याम चौहान उर्फ गोलू (29) सभी निवासी ग्राम रलिया शामिल हैं । पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल लाठी-डंडे सहित अन्य सामान भी जब्त किया है । मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है । पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 351(3), 115(2), 191(2), 103(2) और 112 के तहत कार्रवाई की है।

 

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच