सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बिलासपुर पहुंची CBI की टीम की जांच तेज: 6 लीटर महुआ शराब के आरोप में हुई मौत के राज से उठेगा पर्दा, सेंट्रल जेल में 3 घंटे तक हुई सघन पूछताछ

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बिलासपुर पहुंची CBI की टीम की जांच तेज: 6 लीटर महुआ शराब के आरोप में हुई मौत के राज से उठेगा पर्दा, सेंट्रल जेल में 3 घंटे तक हुई सघन पूछताछ

बिलासपुर।महज 6 लीटर कच्ची महुआ शराब की जब्ती... और कस्टडी में व्यक्ति की मौत हो जाना ! ऊपर से देखने में यह भले ही किसी थाने का सामान्य और मामूली केस लगे, लेकिन इस घटना की गूंज अब देश की सर्वोच्च अदालत से होते हुए सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई (CBI) के दफ्तर तक पहुंच चुकी है। बिलासपुर सेंट्रल जेल में हुई श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट के कड़े रुख के बाद सीबीआई ने जांच का जिम्मा उठाया है। बीते शुक्रवार को सीबीआई की विशेष टीम के बिलासपुर पहुंचते ही पुलिस और जेल महकमे में हड़कंप मच गया है।

सीबीआई का एक्शन

शुक्रवार सुबह सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम पूरे एक्शन मोड में बिलासपुर पहुंची। इस हाई-प्रोफाइल जांच टीम का नेतृत्व डीएसपी (DSP) रैंक के एक तेजतर्रार अधिकारी कर रहे थे, जिनके साथ दो अन्य सहयोगी स्टाफ भी मौजूद थे। टीम ने किसी भी तरह की देरी किए बिना सीधा सिविल लाइन थाना प्रभारी से सुबह 11 बजे संपर्क साधा। यहां मामले से जुड़ी प्रारंभिक जानकारी, एफआईआर (FIR) की कॉपी और अहम दस्तावेजों को सीबीआई ने अपनी सुरक्षा में ले लिया, ताकि सबूतों से छेड़छाड़ की कोई गुंजाइश ना बचे।

Read More Ganesh Visarjan: साइड मांगने पर बढ़ा विवाद, प्रशिक्षु DSP से मारपीट; कार में तोड़फोड़, 6 गिरफ्तार

इसके बाद, जांच की आंच बिलासपुर के केंद्रीय जेल (सेंट्रल जेल) तक जा पहुंची। सीबीआई की टीम ने जेल परिसर में करीब तीन घंटे तक मामले के तफ़सीस की 

Read More प्रिंसिपल के फर्जी हस्ताक्षर-सील से 5 प्राध्यापकों का तबादला! तारबाहर पुलिस ने दर्ज किया केस

इस तीन घंटों के जांच में जेल बढ़े छोटे सभी अधिकारी-कर्मचारियों से पूछताछ हुई, जो घटना के समय ड्यूटी पर तैनात थे। टीम ने जेल के एंट्री रजिस्टर, बैरक की जानकारी, मेडिकल रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों को भी बारीकी से खंगाला।

फ्लैशबैक: 6 लीटर शराब से मौत तक का वो  सफर

यह पूरा घटनाक्रम स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक बड़ा सवालिया निशान लगाता है। घटना 18 जनवरी 2024 की है सीपत थाने के हेड कांस्टेबल उमाशंकर राठौर ने रूटीन चेकिंग के दौरान श्रवण सूर्यवंशी को रोका था। पुलिस के दावों के मुताबिक, तलाशी में उसके पास से तीन बोतलों में भरी कुल 6 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई थी। आबकारी एक्ट के तहत पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और श्रवण को गिरफ्तार कर लिया। रिमांड की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने श्रवण को बिलासपुर केंद्रीय जेल भेजा।

संदिग्ध मौत और अनसुलझे सवाल

गिरफ्तारी के समय सामान्य दिखने वाला श्रवण जब जेल पहुंचा, तो महज तीन दिन बाद ही यानी 21 जनवरी 2024 को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने की खबर आई। आनन-फानन में जेल प्रशासन ने उसे सिम्स (CIMS) अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन, अगले ही दिन 22 जनवरी को इलाज के दौरान श्रवण ने दम तोड़ दिया। एक स्वस्थ व्यक्ति का जेल जाने के तीन दिन बाद अचानक इस तरह मर जाना कई संदेह पैदा करता है।

क्यों पड़ी CBI जांच की जरूरत?

हिरासत में मौत (Custodial Death) के मामले हमेशा से गंभीर रहे हैं। लोकल पुलिस या जेल प्रशासन की विभागीय जांच पर अक्सर लीपापोती के आरोप लगते हैं। यही कारण है कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की गंभीरता को समझते हुए सीधे सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। मामूली शराब जब्ती के मामले में आरोपी की मौत ने पुलिसिया कार्रवाई को कटघरे में खड़ा कर दिया है। क्या जेल के भीतर उसके साथ कोई ज्यादती हुई? या मेडिकल सुविधा मिलने में जानबूझकर देरी की गई?

 

Tags:

Latest News

पहले सेवा समाप्ति, फिर 24 घंटे में बहाली… AIIMS भोपाल में 260 कर्मचारियों के साथ क्या हुआ? पहले सेवा समाप्ति, फिर 24 घंटे में बहाली… AIIMS भोपाल में 260 कर्मचारियों के साथ क्या हुआ?
Balod News: श्मशान के पास क्या हो रहा था? ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंची पुलिस, 9 लोगों को पकड़ा, देखे वीडियो
Kawardha Crime News: जमीन की रजिस्ट्री के बाद 22.60 लाख के चेक पर विवाद, तीनों आरोपी जेल भेजे गए
Surajpur News: देर रात सड़क किनारे कुएं में जा गिरी बाइक, हादसे में युवक की मौत; ग्रामीणों ने निकाला शव
Kanker News: विकास कार्यों की राशि पर उठे सवाल, काम अधूरे लेकिन भुगतान का आरोप; ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांगी जांच
Flydubai FZ1073 में अचानक मचा कोहराम, कैप्टन पर हमला; 14 हजार फीट नीचे आया विमान, फिर ऐसे टला बड़ा हादसा
Viral Video: बाढ़ पीड़ितों को राशन लेने पहुंचे लोगों से कथित बदसलूकी, दुकानदार का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
Amit Jogi Singing: माइक थामते ही बदला अंदाज, ‘कौवा’ वाली आवाज का VIDEO वायरल; गांधी जयंती पर आएगा गाना
Ranchi News: 15 हजार देकर विदेश गई युवती, दुबई पहुंचते ही बदली कहानी; पासपोर्ट-मोबाइल लेने का आरोप, परिवार परेशान
Smart Gadgets Privacy Risk: घर का Smart TV, Camera और Robot Vacuum बन सकता है जासूसी का रास्ता? जानें कैसे बचाएं अपनी Privacy
डायबिटीज में छोटी चोट भी बन सकती है गंभीर! घाव होने पर तुरंत करें ये काम
आयुष्मान की जांच रायपुर तक सिमटी, बिलासपुर में शिकायतों की फाइलें खुलनी बाकी