रायपुर के हर्ष प्राइड अपार्टमेंट में आबकारी विभाग का छापा, 1.59 लाख रूपए की विदेशी शराब जब्त

शराब तस्करी के संगठित नेटवर्क की जांच तेज, विभाग ने जताई और गिरफ्तारियों की संभावना

रायपुर के हर्ष प्राइड अपार्टमेंट में आबकारी विभाग का छापा, 1.59 लाख रूपए की विदेशी शराब जब्त

रायपुर/ रायपुर के दलदल सिवनी क्षेत्र स्थित हर्ष प्राइड अपार्टमेंट में आबकारी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध विदेशी शराब के भंडारण का भंडाफोड़ किया है। विभाग ने इस छापेमारी में कुल 105 लीटर विदेशी मदिरा जब्त की है, जिसकी बाजार कीमत लगभग1.59 लाख रूपए आंकी गई है। मध्यप्रदेश से तस्करी कर लाई गई इस शराब के साथ आरोपी संजय दासवानी को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल विभाग आरोपी से पूछताछ कर रहा है ताकि शराब तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

जब्त की गई शराब में 9 बोतल रेड लेबल व्हिस्की, 9 बोतल हंड्रेड पाइपर व्हिस्की, 10 बोतल ब्लैक एंड व्हाइट ब्लेंडेड स्कॉच व्हिस्की, 23 बोतल रॉयल स्टैग व्हिस्की, 4 बोतल रॉयल चैलेंज व्हिस्की, 24 बोतल ब्लेंडर प्राइड अल्ट्रा व्हिस्की और 90 कैन किंगफिशर बीयर शामिल हैं।

आबकारी विभाग के अनुसार यह कार्रवाई अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य रायपुर शहर में शराब तस्करी और अवैध कारोबार को पूरी तरह समाप्त करना है।

Read More सब्जियों के नीचे छिपा था करोड़ों के ड्रग्स नेटवर्क का राज! गरियाबंद बॉर्डर पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 65 लाख का गांजा जब्त

विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे अवैध शराब से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत साझा करें, जिससे समय पर सख्त कार्रवाई की जा सके। इस मामले में आगे की जांच जारी है और विभाग ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियाँ संभव हैं।

Read More रायपुर में साइबर ठगों का 'हाई-प्रोफाइल' गेम: नितिन नवीन का PA बनकर BJP विधायक से ठगे पैसे, 'जंगल में फंसा हूं' वाली स्क्रिप्ट से लगाया चूना

Latest News

महिला SP के जिले में बीमार बच्ची को डॉक्टर ने बताया गर्भवती, पुलिस ने रातभर गला दबाकर पूछा- बता, किसके साथ... महिला SP के जिले में बीमार बच्ची को डॉक्टर ने बताया गर्भवती, पुलिस ने रातभर गला दबाकर पूछा- बता, किसके साथ...
रायपुर जिला न्यायालय परिसर में हमला: पेशी के दौरान दो भाइयों के बीच विवाद, एक गंभीर रूप से घायल, मची अफरा-तफरी
दुर्ग के श्मशान घाट में सनसनी: कब्रों के बाहर मिले मानव अवशेष, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
नोएडा के सबसे चर्चित प्रोजेक्ट पर ED का शिकंजा, 8115 करोड़ की मार्केट वैल्यू वाली संपत्तियां रडार पर
दिल्ली में बड़ा आतंकी मॉड्यूल बेनकाब, कई राज्यों से 9 संदिग्ध गिरफ्तार, संवेदनशील ठिकानों को निशाना बनाने की आशंका
मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया से गिरी, 6 की मौत, 40 से ज्यादा घायल
चलती कार की सनरूफ पर डांस, रील के लिए जान जोखिम में! रायपुर में युवकों का खतरनाक स्टंट वायरल
फरीदाबाद में बुलडोजर एक्शन के बाद प्रशासन अलर्ट, अफवाहों पर रोक लगाने के लिए कई घंटों तक इंटरनेट सेवाएं बंद
ऑपरेशन सिंदूर पर सेना प्रमुख का बड़ा बयान: तीनों सेनाएं हर चुनौती के लिए तैयार, बढ़ाया जा रहा तालमेल
बिलासपुर सेंट्रल यूनिवर्सिटी में साइबर सेंध! समर्थ पोर्टल हैक, पेपर लीक की आशंका से मचा हड़कंप
जंगल सफारी की सैर अब जेब पर भारी! बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को देना होगा ज्यादा शुल्क, जाने
अवैध शराब पर ढिलाई पड़ी महंगी: गोबरा नवापारा थाना प्रभारी निलंबित, एसपी ने की बड़ी कार्रवाई