डबल मर्डर से दहला खरोरा: संदिग्ध हालात में मिली मां-बेटी की लाश, गांव में फैली दहशत, जांच में जुटी पुलिस

डबल मर्डर से दहला खरोरा: संदिग्ध हालात में मिली मां-बेटी की लाश, गांव में फैली दहशत, जांच में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र के पचरी गांव में मां-बेटी की लाश संदिग्ध हालात में मिली। पुलिस को डबल मर्डर की आशंका, जांच जारी।

रायपुर: राजधानी रायपुर से सटे खरोरा थाना क्षेत्र के पचरी गांव में सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक घर में मां और बेटी की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में पाई गई है। दोनों मृतकों की पहचान 55 वर्षीय बिंदा बाई चतुर्वेदी और उनकी बेटी 40 वर्षीय उषा मनहरे के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह जब पड़ोसियों ने कई बार दरवाजा खटखटाया और भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो शक के आधार पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देखकर हर कोई दंग रह गया। मां-बेटी का शव घर के अलग-अलग हिस्सों में पड़ा मिला।

प्रथम दृष्टया मामला डबल मर्डर का लग रहा है, हालांकि पुलिस इसे संदिग्ध मौत के तौर पर जांच रही है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Read More बिलासपुर रेल हादसे पर बड़ी कार्रवाई: डीआरएम सहित दो अफसर हटाए गए, CRS रिपोर्ट ने खोली पोल

खरोरा थाना प्रभारी ने बताया कि मामला बेहद संवेदनशील है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। आस-पास के लोगों से पूछताछ जारी है और परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। फिलहाल, इलाके में दहशत और शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मामले की गहराई से जांच कर दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है।

Read More CG News: सरकारी अस्पताल में जाम और जश्न! पेंड्रा CHC का वीडियो वायरल, CMHO ने जारी किया नोटिस

लेखक के विषय में

More News

रायपुर में नेशनल हेराल्ड केस को लेकर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, पुलिस बैरिकेडिंग पर झूमाझटकी

राज्य

गुजरात में प्रेम विवाह पर सख्ती की तैयारी, माता-पिता की सहमति अनिवार्य करने के लिए अध्यादेश लाएगी सरकार गुजरात में प्रेम विवाह पर सख्ती की तैयारी, माता-पिता की सहमति अनिवार्य करने के लिए अध्यादेश लाएगी सरकार
अहमदाबाद। गुजरात सरकार प्रेम विवाह से जुड़े मामलों में नया अध्यादेश लाने की तैयारी कर रही है, जिसके तहत लड़की...
देवरिया प्लॉट घोटाला केस: अमिताभ ठाकुर की जमानत पर नहीं हुई पैरवी, कोर्ट ने याचिका की खारिज
वेब सीरीज से प्रेरित होकर छात्रों ने घर पर छापे नकली नोट, इंदौर पुलिस ने किया खुलासा...
GST चोरी के संदेह में कटनी में BJP नेता के घर आयकर विभाग की दबिश, जबलपुर-मॉडल का इस्तेमाल
अहमदाबाद और कलोल के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क