एमपी सीजी सीमा पर रेत का खूनी खेल पीएम आवास के लिए रेत लेने गए युवक की संदिग्ध मौत मौके पर छूटी पुलिस की गाड़ी

एमपी सीजी सीमा पर रेत का खूनी खेल पीएम आवास के लिए रेत लेने गए युवक की संदिग्ध मौत मौके पर छूटी पुलिस की गाड़ी

मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर।

सुबह जिस युवक ने अपना पक्का घर बनाने के लिए ट्रैक्टर स्टार्ट किया था शाम ढलते ढलते उसकी सांसें हमेशा के लिए थम गईं। जिले के केल्हारी क्षेत्र में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा पर बहने वाली बरने नदी अब सिर्फ अवैध रेत उत्खनन का अड्डा नहीं रही बल्कि एक खौफनाक वारदात की गवाह बन गई है। यहाँ सोनू चक्रधारी नामक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पूरा इलाका सुलग उठा है। घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए हैं जबकि प्रशासन का कहना है कि विस्तृत जांच के बाद ही असल स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

Read More ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर माओवादियों के ठिकाने पर बड़ा एक्शन, जंगल से हथियार-विस्फोटकों का जखीरा बरामद

घर बनाने के लिए रेत लेने गया था युवक

Read More कार में भरा था कैश! अर्टिगा से मिले 11.98 लाख रुपये, कागज नहीं दिखा सका चालक; 20 लाख का सामान जब्त

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार सोनू चक्रधारी सुबह अपना ट्रैक्टर लेकर बरने नदी की ओर गया था। उसका उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे निर्माण कार्य के लिए रेत लाना था। लेकिन चंद घंटों बाद ही गांव में उसकी मौत की मनहूस खबर पहुंची जिससे पूरे क्षेत्र में मातम और आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा जोरों पर है कि युवक की जान मध्यप्रदेश पुलिस की कथित पिटाई के कारण गई है। हालांकि पुलिस या प्रशासन की ओर से अब तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

नदी किनारे फंसी मिली पुलिस की गाड़ी ने गहराया रहस्य

इस घटनाक्रम में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब बरने नदी के किनारे मध्यप्रदेश के जैतपुर थाना क्षेत्र की दरशीला पुलिस चौकी का एक शासकीय वाहन फंसा हुआ पाया गया। ग्रामीणों का सीधा सवाल है कि यदि पुलिस वहां कोई वैधानिक कार्रवाई करने गई थी तो अपना वाहन छोड़कर मौके से क्यों भाग गई। क्या मौके पर पुलिस और ग्रामीणों के बीच कोई हिंसक झड़प हुई थी। बाद में केल्हारी पुलिस उस लावारिस वाहन को अपने थाना परिसर ले आई। मौके पर पुलिस वाहन के इस तरह मिलने से पूरा मामला उलझ गया है और पुलिस की भूमिका संदिग्ध नजर आने लगी है।

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन 

युवक की मौत की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण बरने नदी और आसपास के क्षेत्रों में जमा हो गए और जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित भीड़ की तीन प्रमुख मांगें हैं पहला पूरे मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराई जाए दूसरा मृतक का पोस्टमार्टम पूरी तरह पारदर्शी तरीके से हो और तीसरा यदि यह साबित होता है कि मौत पिटाई से हुई है तो जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर तत्काल हत्या का मामला दर्ज किया जाए।

कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए केल्हारी पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है।

बरने नदी का यह सीमावर्ती क्षेत्र लंबे समय से रेत के अवैध कारोबार के लिए संवेदनशील रहा है। अधिकार क्षेत्र को लेकर मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच अक्सर असमंजस की स्थिति बनी रहती है। ग्रामीणों का आरोप है कि इसी सीमा विवाद की आड़ में माफिया और प्रशासन के कुछ लोगों की मिलीभगत से अवैध उत्खनन का खेल धड़ल्ले से चलता है। इस ताजा घटना ने प्रशासन के सामने यह यक्ष प्रश्न खड़ा कर दिया है कि क्या रेत का यह काला कारोबार कानून से भी बड़ा हो गया है।

 पुलिस की कार्रवाई.....

मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं। पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और शासन से उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई। दूसरी ओर जिला पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह ने भी दल बल के साथ मौके का मुआयना किया और घटना की सघन जांच के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। फिलहाल अब सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और पुलिस की आगामी जांच पर टिकी हैं जिसके बाद ही मौत के असली कारणों की स्पष्ट तस्वीर जनता के सामने आ सकेगी।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

तोरवा क्षेत्र में चाकूबाजी और दहशत फैलाने वाले चार बदमाश गिरफ्तार तोरवा क्षेत्र में चाकूबाजी और दहशत फैलाने वाले चार बदमाश गिरफ्तार
NEET Protest: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR रद्द; गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड वालों को राहत नहीं
Youth Congress Election: एमपी से पहुंचे युवाओं की वोटिंग पर बवाल, फर्जी मतदान के आरोप से गरमाया मुंगेली; थाने पहुंची शिकायत, जांच शुरू
Jashpur Hospital Bribery Case: मेडिकल सर्टिफिकेट के बदले पैसे लेने का आरोप, जिला अस्पताल के डॉक्टर का वीडियो वायरल; प्रशासन ने शुरू की जांच
CG Municipal Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ के नगर निगमों में 85 पदों पर निकलेगी सीधी भर्ती, वित्त विभाग की मंजूरी के बाद रास्ता साफ
CGPSC Scam Case: सुप्रीम कोर्ट से आरती वासनिक और ललित गनवीर को बड़ी राहत, दोनों को मिली जमानत
CGPSC Mains Result 2025: 608 अभ्यर्थियों ने पार की मुख्य परीक्षा की बाधा, अब इंटरव्यू की बारी; 265 पदों पर होगी भर्ती, यहां देखें पूरी जानकारी
PM Shri Eklavya Hostel में जूनियर छात्र की पिटाई का आरोप, कमरे में बंद कर मारपीट से मचा हड़कंप; अधीक्षक की निगरानी पर उठे सवाल
Badshah Divorce: शादी के 5 महीने बाद टूटा रिश्ता! ईशा रिखी से अलग हुए रैपर बादशाह, बोले- ‘अब अपनी-अपनी राह पर बढ़ेंगे’
मासूमों के कंधों से उतरेगा भारी बस्ते का बोझ, नियम तोड़े तो प्रिंसिपल होंगे जिम्मेदार
जिले में स्वाइन फ्लू की दस्तक, एक साथ 7 मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाया सर्विलांस
ट्रेन में सफर बना मुसीबत! AC कोच में चूहों का आतंक, 5 महीने की बच्ची को बचाने मां ने लगाया बेडशीट का जुगाड़; Sleeper में कॉकरोच