बाल संप्रेक्षण गृह : चौकीदार हत्या मामले में परिजन कर रहे CBI जाँच की मांग

 बाल संप्रेक्षण गृह : चौकीदार हत्या मामले में परिजन कर रहे CBI जाँच की मांग

बिलासपुर : नूतन चौक स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में पदस्थ सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में अब परिजनों द्वारा सीबीआई जांच की मांग की जा रही हैं l जिसे लेकर आज बाल संप्रेक्षण गृह के सामने धरने पर बैठ गये हैं और संबधित अधिकारियो पर एफआईआर  की मांग कर रहे हैं l 

सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में तखतपुर थाना क्षेत्र निवासी नरेंद्र कुमार खाण्डे (42) सहायक सह रात्रि चौकीदार के पद पर सुरक्षा गार्ड की ड्यूटी पर तैनात थे। रविवार और सोमवार की रात उनकी 4 बाल अपचारियो ने हत्या कर दी। परिजनों ने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सीबीआई जांच की मांग की है। 

अमित डहरिया ने बताया कि मृतक नरेंद्र कुमार खाण्डे 11 महीने से बाल संप्रेक्षण गृह में संविदा के रूप में कार्यरत थे l जिनकी 4 बाल अपचारियो ने हत्या कर दीl अभी तक उनकी गिरफ्तरी नहीं हुई हैं l जिसे लेकर मृतक का परिवार और ग्रामवासी धरने पर बैठे हैं l प्रशासन से मांग हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए केस सीबीआई को सौपा जाये और संबंधित अधिकारियो पर एफआईआर की जायेl परिवार के मुखिया के चले जाने से आर्थिक समस्या का सामना भी करना पड़ रहा हैं जिसके लिए मृतक की पत्नी को 1 करोड़ की धनराशि, मासिक पेंशन, बड़े बेटे को सरकारी नौकरी और बेटियों के शादी का पूरा खर्च प्रशासन उठायेl अगर उनकी मांग पूरी नहीं होती हैं तो आगे जो भी होगा उसका जिम्मेदार प्रशासन ही होगाl   

Read More गैस एजेंसी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 939 सिलेंडर जब्त

प्रशासन पहले जवाबदेही करे तय

Read More प्रशासन को ठेंगा: मगरपारा में बिना रेरा 22 टुकड़ों में बंटी नजूल जमीन, अधिकारी बोले अब हर प्लॉट की होगी जांच

समाजिक कार्यकर्त्ता प्रियंका शुक्ला ने बताया कि ये सिर्फ नरेन्द्र खाण्डे की बात नहीं हैं , इसके पहले 2019 में 16 वर्षीय निखिल यादव की बाल संप्रेक्षण गृह में मौत हुई थीl इसके बाद अब सुरक्षा गार्ड की हत्या होना ये दिखता हैं कि यहाँ सुरक्षा में कितनी बड़ी सेध हैं l सेंट्रल जेल में कितनी कड़ी सुरक्षा हैं, वो सुरक्षा यहाँ क्यूँ नहीं हैं ? सबसे बड़ी बात हैं कि यहाँ जवाबदेही किसकी हैं , जवाबदेही तो पहले तय करेl जब वाहवाही लेने की बात होती हैं तो हर कोई आगे आ जाता हैं l एक भी अधिकारी अभी तक पीड़ित परिवार से मिलने नही आया हैं l अभी तक पुलिस क्या कर रही हैं और कार्रवाई कहाँ तक पहुँची ये भी कोई अधिकारी बताने को तैयार नहीं हैं l जो भी जानकारी मिलती हैं मिडिया के माध्यम से ही मिल रही हैं l 

परिजनो को अब तक नहीं मिली एफआईआर की कॉपी 

24 घंटे से ज्यादा समय बीत गया लेकिन अभी तक परिजनों को एफआईआर की कॉपी भी नही दी गईl जबकि ऐसे गंभीर मामलो में तत्काल एफआईआर की कॉपी दी जाती हैं l 

 

 

 

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ भाजपा में बड़े बदलाव सुगबुगाहट: CM साय दिल्ली से लौटे; नए प्रभारी पर मंथन, तोखन साहू को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की चर्चा  छत्तीसगढ़ भाजपा में बड़े बदलाव सुगबुगाहट: CM साय दिल्ली से लौटे; नए प्रभारी पर मंथन, तोखन साहू को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की चर्चा 
Bilaspur Bilasa Airport: लैंडिंग के वक्त फटा विमान का टायर, एयरपोर्ट पर मची अफरातफरी; सभी यात्री सुरक्षित
बेटी का इंतजार कर रहा अंबिकापुर… नेपाल बाढ़ में बीजेपी नेता की बेटी डॉ. मीना लापता, रायपुर-बिलासपुर की 2 महिलाएं भी संपर्क से बाहर
50 लाख की चोरी का बड़ा खुलासा! TMC के साइड स्टोर की छत काटकर उड़ाए थे मशीनों के महंगे पार्ट्स, 4 आरोपी गिरफ्तार
मासूम की मौत से मचा कोहराम! रेत से भरे ट्रैक्टर ने बच्चे को कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने वाहन फूंका; चालक की पिटाई के बाद चक्काजाम
सलाखों के बीच सजा भाई की कलाई पर राखी, छलकी बहनों की आंखें… छत्तीसगढ़ की जेलों में दिखा रक्षाबंधन का भावुक रंग
हिमाचल में बड़ा हादसा टला! कुल्लू में ब्रेक फेल होने पर पहाड़ी से भिड़ी HRTC बस, 40 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से बची कई जानें
कार में भरा था कैश! अर्टिगा से मिले 11.98 लाख रुपये, कागज नहीं दिखा सका चालक; 20 लाख का सामान जब्त
धरने के बाद छात्रों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, सुनी बच्चों की बात; बोले- “बच्चों की आवाज सुनना हमारी जिम्मेदारी”
Lucknow Swine Flu Alert: लखनऊ में H1N1 से 50 वर्षीय महिला की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट; अस्पतालों में तैयार हुए आइसोलेशन वार्ड
दिल्ली में कथित ISI जासूसी नेटवर्क का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार; भारतीय SIM पाकिस्तान भेजने का आरोप
नेपाल में जलप्रलय से हाहाकार! 469 मौतें, 1400 से अधिक लापता; 288 भारतीय भी शामिल