रायपुर में 'पुष्पा' स्टाइल खैर तस्करी का भंडाफोड़! दो ट्रक से ज्यादा लकड़ी जब्त, गोदाम सील, तस्कर फरार

रायपुर में 'पुष्पा' स्टाइल खैर तस्करी का भंडाफोड़! दो ट्रक से ज्यादा लकड़ी जब्त, गोदाम सील, तस्कर फरार

रायपुर। 'झुकेगा नहीं...' वाली 'पुष्पा' स्टाइल तस्करी की याद दिलाने वाला मामला अब रायपुर में सामने आया है। फर्क सिर्फ इतना है कि यहां लाल चंदन नहीं, बल्कि खैर की लकड़ी का बड़ा जखीरा वन विभाग के हाथ लगा है। रायपुर के एक गोदाम पर छापेमारी के दौरान दो ट्रक से अधिक खैर की लकड़ी जब्त की गई है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक यह खेप हरियाणा भेजी जाने वाली थी। गोदाम सील कर दिया गया है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।

वन अधिकारियों के अनुसार, खैर की लकड़ी का उपयोग मुख्य रूप से कत्था तैयार करने में किया जाता है, जिसका इस्तेमाल पान उद्योग के अलावा कई औषधीय और औद्योगिक उत्पादों में भी होता है। इसकी बाजार में अच्छी मांग होने के कारण अवैध कटाई और तस्करी के मामले समय-समय पर सामने आते रहे हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख अरुण कुमार पाण्डेय के निर्देशन में की गई है। संयुक्त अभियान में राज्य उड़नदस्ता के एसडीओ संदीप सिंह राजपूत, रायपुर वन परिक्षेत्र अधिकारी दीपक कुमार तिवारी, सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी संतोष सामंतराय राय तथा वन विभाग की टीम शामिल रही। छापेमारी के दौरान लकड़ी के भंडारण और उससे जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की गई।

Read More CM Sai Singapore Visit: 43,600 करोड़ के निवेश प्रस्तावों के साथ रायपुर लौटे सीएम साय, AI Data Center से Green Energy तक बड़े प्रोजेक्ट

पहले भी सामने आ चुका है नाम
वन विभाग के अनुसार, जिस व्यक्ति से इस मामले के तार जुड़ रहे हैं, उसका नाम इससे पहले भी अवैध लकड़ी तस्करी के मामले में सामने आ चुका है। करीब पांच वर्ष पहले भी उससे जुड़े एक ट्रक को अवैध लकड़ी के साथ जब्त किया गया था। उस मामले में राजसात की कार्रवाई की गई थी और आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भी भेजा गया था।

Read More CG Crime News: शादी का रिश्ता तय कराने के नाम पर 5.65 लाख की ठगी, 4 महिलाओं समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

वन्यजीव अपराधों से जुड़े मामलों में भी जांच
वन विभाग ने यह भी बताया कि संबंधित व्यक्ति का नाम पूर्व में कुछ वन्यजीव अपराधों से जुड़े मामलों में भी सामने आया था। इनमें तेंदुए की खाल के कथित अवैध व्यापार से जुड़े मामले शामिल रहे हैं। हालांकि, इन मामलों में जांच और न्यायिक प्रक्रिया संबंधित एजेंसियों और सक्षम न्यायालयों के अधीन रही है।फिलहाल, वन विभाग जब्त खैर की लकड़ी के वास्तविक स्रोत, इसकी खरीद-बिक्री, परिवहन मार्ग और इससे जुड़े संभावित तस्करी नेटवर्क की गहन जांच कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Tags:

Latest News

डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी
अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम से भिड़ गया दुकानदार, बलिदानी स्मारक के पास हंगामा
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद इलाज की मजबूरी बनी तबादले का आधार, हाई कोर्ट ने दी एडीएम को दी अंतरिम राहत
LPU Violence Case: हाई कोर्ट की पंजाब पुलिस को फटकार, आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश
Sahibganj News: बांग्लादेशी युवक के पास पाकिस्तान-नेपाल की मुद्रा मिलने से जांच तेज, रांची ATS ने संभाली पड़ताल
Kanker Liquor Case: भानुप्रतापपुर शराब कांड में बड़ा अपडेट, 4 हजार से ज्यादा खाली बोतलें मिलने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
अनुकंपा नौकरी पर छिड़ा विवाद, हाई कोर्ट ने मां के दावे को दी प्राथमिकता
Pendra News: केंदा घाटी के अंधे मोड़ पर दो भारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, खाई में लटका ट्रक और पलटा ट्रेलर
Dalli Rajhara News: स्टेशन पर छूटा नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग, RPF ने सुरक्षित लौटाकर पेश की मिसाल
खुले आसमान के नीचे विराजती हैं शिकारी माता, मंदिर पर आज तक नहीं टिक सकी छत, पांडवों से जुड़ी है मंदिर की मान्यता
3 जिले में चोरी की 10 वारदातों का हुआ खुलासा, दिन में सूने मकानों की रेकी, फिर ताला तोड़कर करते थे चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार
वारली कला के रंगों में सजी रेल क्लब, बच्चों से लेकर बड़ों तक ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, नई पीढ़ी ने सीखी पारंपरिक कला