फेसबुक पर BJP विधायक पुरंदर मिश्रा के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी, शिकायत के बाद युवक पर FIR दर्ज

फेसबुक पर BJP विधायक पुरंदर मिश्रा के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी, शिकायत के बाद युवक पर FIR दर्ज

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद यह मामला राजनीतिक हलकों में भी चर्चा का विषय बन गया है।

यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, रायपुर उत्तर से भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा से जुड़े एक फेसबुक पोस्ट पर 'ललित टांडी ललित' नाम के फेसबुक अकाउंट से 10 जुलाई को कथित रूप से अपमानजनक और अभद्र टिप्पणी की गई। आरोप है कि इस टिप्पणी के जरिए विधायक की सार्वजनिक छवि और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया।

पार्षद की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला
इस संबंध में भाजपा पार्षद महेश कुमार ध्रुव ने तेलीबांधा थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने संबंधित फेसबुक अकाउंट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी न केवल आपत्तिजनक है, बल्कि इससे जनप्रतिनिधि की गरिमा को भी ठेस पहुंची है।

Read More नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ

पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 और 353(2) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पोस्ट और संबंधित अकाउंट की जांच की जा रही है। मामले में उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Read More सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर

Tags:

Latest News

डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी
अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम से भिड़ गया दुकानदार, बलिदानी स्मारक के पास हंगामा
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद इलाज की मजबूरी बनी तबादले का आधार, हाई कोर्ट ने दी एडीएम को दी अंतरिम राहत
LPU Violence Case: हाई कोर्ट की पंजाब पुलिस को फटकार, आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश
Sahibganj News: बांग्लादेशी युवक के पास पाकिस्तान-नेपाल की मुद्रा मिलने से जांच तेज, रांची ATS ने संभाली पड़ताल
Kanker Liquor Case: भानुप्रतापपुर शराब कांड में बड़ा अपडेट, 4 हजार से ज्यादा खाली बोतलें मिलने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
अनुकंपा नौकरी पर छिड़ा विवाद, हाई कोर्ट ने मां के दावे को दी प्राथमिकता
Pendra News: केंदा घाटी के अंधे मोड़ पर दो भारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, खाई में लटका ट्रक और पलटा ट्रेलर
Dalli Rajhara News: स्टेशन पर छूटा नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग, RPF ने सुरक्षित लौटाकर पेश की मिसाल
खुले आसमान के नीचे विराजती हैं शिकारी माता, मंदिर पर आज तक नहीं टिक सकी छत, पांडवों से जुड़ी है मंदिर की मान्यता
3 जिले में चोरी की 10 वारदातों का हुआ खुलासा, दिन में सूने मकानों की रेकी, फिर ताला तोड़कर करते थे चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार
वारली कला के रंगों में सजी रेल क्लब, बच्चों से लेकर बड़ों तक ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, नई पीढ़ी ने सीखी पारंपरिक कला