शादी की खुशियाँ मातम में बदली, टीवी खरीदने गए युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

शादी की खुशियाँ  मातम में बदली,  टीवी खरीदने गए युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

बिलासपुर : शादी वाले घर में  खुशियों की जगह मातम पसर गया l घर से ख़ुशी-ख़ुशी टीवी खरीदने निकले 2 दोस्त के स्कूटी को तेज रफ्तार हाईवा ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक दोस्त की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया , जिसे  सिम्स अस्पताल में भर्ती किया गया । यह घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र के बिनौरी मोड़ की है।

मिली जानकारी के अनुसार  परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं। दहेज में देने के लिए टीवी खरीदना था, इसलिए लोहर्सी निवासी बरन भानु (50) पिता स्वर्गीय रोहित भानु अपने दोस्त बंशी श्रीवास के साथ गुरुवार को स्कूटी क्रमांक सीजी 22 एई 0512 से मल्हार जा रहे थे। इसी दौरान पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम बिनौरी मोड़ के पास सामने से आ रही हाईवा क्रमांक सीजी 22 जे 8196 ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोर से मारी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों ने तत्काल डायल-112 और पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मदद से दोनों घायलों को पहले मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह बरन भानु ने दम तोड़ दिया। वहीं बंशी श्रीवास की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है। 

Read More 132 मोबाइल चोरी का इंटरनेशनल कनेक्शन, झारखंड से माल्दा और फिर बांग्लादेश पहुंची खेप, 5 आरोपी गिरफ्तार

हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पचपेड़ी पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हाईवा को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More Drug Case: नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा! 8-10 लाख की अफीम बरामद, सोनीपत के दो आरोपी गिरफ्तार

 

Tags:

Latest News

गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता 
कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना