मार्ट संचालक की प्रताड़ना से आरक्षक की बेटी ने दी जान, राष्ट्रीय जनजाति आयोग सख्त; DGP, कलेक्टर और SP को 

मार्ट संचालक की प्रताड़ना से आरक्षक की बेटी ने दी जान, राष्ट्रीय जनजाति आयोग सख्त; DGP, कलेक्टर और SP को 

बैकुंठपुर/कोरिया। शहर के आईसी मार्ट (IC Mart) के संचालक द्वारा चोरी का झूठा आरोप लगाकर ब्लैकमेलिंग से तंग आकर 17 वर्षीय आदिवासी किशोरी की आत्महत्या के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) ने मामले को  गंभीरता से लेते हुए प्रदेश के शीर्ष पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। आयोग ने छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक (DGP), कोरिया कलेक्टर, कोरिया एसपी और आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव से 3 दिन के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट तलब की है।

स्कूटी जब्त कर मांगे थे 50 हजार रुपए

यह पूरी घटना बैकुंठपुर की है। मृतका एक पुलिस आरक्षक की बेटी थी। जानकारी के मुताबिक, आईसी मार्ट के संचालक ने किशोरी पर चोरी का झूठा आरोप मढ़ दिया था। इसके बाद मार्ट संचालक ने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। हद तो तब हो गई जब संचालक ने किशोरी की स्कूटी जब्त कर ली और मामले को रफा-दफा करने के एवज में 50 हजार रुपए की अवैध मांग की। इस ब्लैकमेलिंग, धमकी और सामाजिक बदनामी के डर से किशोरी इतनी आहत हुई कि उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

Read More खेत में फसल की आड़ में उगा रहा था गांजा! पटवारी की सूचना पर पुलिस की दबिश, 112 पौधे जब्त; आरोपी गिरफ्तार

 डॉ. साय की शिकायत पर संज्ञान

Read More Dhamtari Court News: धमतरी कोर्ट का डबल फैसला: पत्नी की हत्या में पति को जिंदगीभर जेल, बिजली हादसे में भी दोषियों को सजा

इस संवेदनशील मामले में मिडिया में प्रकाशित प्रमुख खबर चोरी का आरोप लगा मार्ट संचालक ने स्कूटी जब्त कर मांगे 50 हजार रुपए, किशोरी ने लगा ली फांसी"* और वरिष्ठ  नेता डॉ. नंदकुमार साय द्वारा की गई शिकायत के बाद जनजाति आयोग तुरंत हरकत में आया। आयोग के सहायक निदेशक प्रदीप कुमार दास ने  आधिकारिक नोटिस जारी किया है।

 

Tags:

Latest News

बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल
सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर
गन्ना किसानों को साय का बड़ा तोहफा, 425 रूपए प्रति क्विंटल होगी खरीदी, पुराने भुगतान पर भी मिलेगा बढ़ी दर का लाभ
बांग्लादेशी होने का शक पर 23 की गिरफ्तारी… फिर दस्तावेजों ने पलट दी पूरी कहानी, दो के निर्वासन की प्रक्रिया अब भी जारी
नवजात के अपहरण की कहानी में हो गया खेल, सुन पुलिस भी रह गई दंग
साइबर जागृति अभियान में मुंगेली जिले को मिला सम्मान, 18.32 लाख लोगों को किया जागरूक
जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अभिजीत दीपके समेत कई सीजेपी नेता हिरासत में, ध्रुव राठी भी पकड़े गए
Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च
Gold in Dream: सपने में सोना मिलना शुभ या अशुभ? जानें गहने पहनने और सोना खोने का मतलब
गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता