रथयात्रा से पहले गुजरात ATS का बड़ा ऑपरेशन! 5 संदिग्ध हिरासत में, जैश-ए-मोहम्मद से संभावित कनेक्शन की जांच

रथयात्रा से पहले गुजरात ATS का बड़ा ऑपरेशन! 5 संदिग्ध हिरासत में, जैश-ए-मोहम्मद से संभावित कनेक्शन की जांच

अहमदाबाद। गुजरात में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा शुरू होने से ठीक पहले सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। अहमदाबाद समेत राज्य के कई शहरों में 16 जुलाई को निकलने वाली रथयात्रा से पहले गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाटन जिले के सिद्धपुर क्षेत्र से पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है। सभी से गहन पूछताछ की जा रही है और उनके संभावित आतंकी संगठनों से संबंधों की जांच जारी है।

जानकारी के मुताबिक, रथयात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर एजेंसियों को कुछ संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच में कुछ सुराग सिद्धपुर क्षेत्र तक पहुंचने के बाद एटीएस ने स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया। कार्रवाई के दौरान पांच लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ के जरिए उनके नेटवर्क और संपर्कों की जानकारी जुटाई जा रही है।

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने की आशंका, जांच जारी
सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि हिरासत में लिए गए लोगों का संबंध आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद या किसी अन्य प्रतिबंधित संगठन से है या नहीं। इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वहीं, बनासकांठा जिले से भी दो अन्य संदिग्धों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है, जिनसे भी पूछताछ जारी है।

Read More Vrindavan News: प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी की मौत ने बढ़ाई उलझन, नए CCTV और पोस्टमार्टम से उठे सवाल

रथयात्रा से पहले हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा गुजरात का सबसे प्रमुख धार्मिक आयोजन माना जाता है। अहमदाबाद, वडोदरा, भावनगर, पाटन, राजकोट समेत कई शहरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल होते हैं। इसी वजह से राज्य पुलिस, एटीएस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Read More INDIA Bloc Protest: SIR विवाद पर दिल्ली में विपक्ष का प्रदर्शन तेज, 300 से ज्यादा सांसदों के मार्च पर पुलिस ने लगाया ब्रेक

गौरतलब है कि इससे पहले भी सुरक्षा एजेंसियों ने हाल के दिनों में कई संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई की थी। करीब 11 दिन पहले सिद्धपुर, चिखली और पालनपुर समेत विभिन्न क्षेत्रों से आठ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया था। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि रथयात्रा को पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए हर पहलू पर नजर रखी जा रही है तथा हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags:

Latest News

डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी
अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम से भिड़ गया दुकानदार, बलिदानी स्मारक के पास हंगामा
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद इलाज की मजबूरी बनी तबादले का आधार, हाई कोर्ट ने दी एडीएम को दी अंतरिम राहत
LPU Violence Case: हाई कोर्ट की पंजाब पुलिस को फटकार, आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश
Sahibganj News: बांग्लादेशी युवक के पास पाकिस्तान-नेपाल की मुद्रा मिलने से जांच तेज, रांची ATS ने संभाली पड़ताल
Kanker Liquor Case: भानुप्रतापपुर शराब कांड में बड़ा अपडेट, 4 हजार से ज्यादा खाली बोतलें मिलने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
अनुकंपा नौकरी पर छिड़ा विवाद, हाई कोर्ट ने मां के दावे को दी प्राथमिकता
Pendra News: केंदा घाटी के अंधे मोड़ पर दो भारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, खाई में लटका ट्रक और पलटा ट्रेलर
Dalli Rajhara News: स्टेशन पर छूटा नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग, RPF ने सुरक्षित लौटाकर पेश की मिसाल
खुले आसमान के नीचे विराजती हैं शिकारी माता, मंदिर पर आज तक नहीं टिक सकी छत, पांडवों से जुड़ी है मंदिर की मान्यता
3 जिले में चोरी की 10 वारदातों का हुआ खुलासा, दिन में सूने मकानों की रेकी, फिर ताला तोड़कर करते थे चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार
वारली कला के रंगों में सजी रेल क्लब, बच्चों से लेकर बड़ों तक ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, नई पीढ़ी ने सीखी पारंपरिक कला