राजधानी के स्कूल में खूनी बवाल! पानी फेंकने की कहासुनी के बाद 11वीं के छात्र पर चाकू से हमला

राजधानी के स्कूल में खूनी बवाल! पानी फेंकने की कहासुनी के बाद 11वीं के छात्र पर चाकू से हमला

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, फुंडहर में सोमवार को छात्रों के बीच हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। पानी फेंकने की बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी स्कूल की छुट्टी के बाद चाकूबाजी तक पहुंच गई। इस घटना में कक्षा 11वीं का एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

क्लासरूम में हुई कहासुनी, बाहर देख लेने की दी धमकी
पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार दोपहर करीब 3:15 बजे की है। कक्षा के दौरान एक छात्र ने कथित तौर पर अपने सहपाठी पर पानी की बोतल से पानी फेंक दिया। जब दूसरे छात्र ने इसका कारण पूछा तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी छात्र ने उसे स्कूल के बाहर देख लेने की धमकी दी और क्लास से बाहर निकल गया।

छुट्टी के बाद पार्किंग में हुआ हमला
स्कूल की छुट्टी होने के बाद दोनों पक्ष स्कूल परिसर के बाहर पार्किंग के पास आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर आरोपी छात्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उसने अपने पास रखा चाकू निकाल लिया और हमला कर दिया। हमले में पीड़ित छात्र की जांघ पर चाकू लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। खून बहता देख आसपास मौजूद छात्रों में अफरा-तफरी मच गई, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल छात्र के साथियों ने तुरंत स्कूल प्रबंधन और उसके परिजनों को सूचना दी। इसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद स्कूल परिसर में दहशत का माहौल बन गया और अभिभावकों में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Read More  Job Fraud Chhattisgarh: नौकरी लगाने के नाम पर किस्तों में लिए 2.09 लाख, फर्जी नियुक्ति पत्र देने का आरोप, पूर्व BJP नेता और बेटे पर FIR

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
पीड़ित छात्र के परिजनों की शिकायत पर तेलीबांधा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि चाकू से हमला करने वाले छात्रों की तलाश जारी है और उन्हें जल्द हिरासत में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Read More रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक

Tags:

Latest News

डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी
अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम से भिड़ गया दुकानदार, बलिदानी स्मारक के पास हंगामा
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद इलाज की मजबूरी बनी तबादले का आधार, हाई कोर्ट ने दी एडीएम को दी अंतरिम राहत
LPU Violence Case: हाई कोर्ट की पंजाब पुलिस को फटकार, आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश
Sahibganj News: बांग्लादेशी युवक के पास पाकिस्तान-नेपाल की मुद्रा मिलने से जांच तेज, रांची ATS ने संभाली पड़ताल
Kanker Liquor Case: भानुप्रतापपुर शराब कांड में बड़ा अपडेट, 4 हजार से ज्यादा खाली बोतलें मिलने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
अनुकंपा नौकरी पर छिड़ा विवाद, हाई कोर्ट ने मां के दावे को दी प्राथमिकता
Pendra News: केंदा घाटी के अंधे मोड़ पर दो भारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, खाई में लटका ट्रक और पलटा ट्रेलर
Dalli Rajhara News: स्टेशन पर छूटा नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग, RPF ने सुरक्षित लौटाकर पेश की मिसाल
खुले आसमान के नीचे विराजती हैं शिकारी माता, मंदिर पर आज तक नहीं टिक सकी छत, पांडवों से जुड़ी है मंदिर की मान्यता
3 जिले में चोरी की 10 वारदातों का हुआ खुलासा, दिन में सूने मकानों की रेकी, फिर ताला तोड़कर करते थे चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार
वारली कला के रंगों में सजी रेल क्लब, बच्चों से लेकर बड़ों तक ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, नई पीढ़ी ने सीखी पारंपरिक कला