दुबई में जेल और बेल खेलता रहा सट्टा किंग, अब ओमान में कसा शिकंजा: खाकी और खादी के साये में ऐसे खड़ा हुआ हजारों करोड़ का साम्राज्य

दुबई में जेल और बेल खेलता रहा सट्टा किंग, अब ओमान में कसा शिकंजा: खाकी और खादी के साये में ऐसे खड़ा हुआ हजारों करोड़ का साम्राज्य

रायपुर। महादेव सट्टा ऐप... एक ऐसा सिंडिकेट जिसने देश से लेकर विदेश तक जांच एजेंसियों की नींद उड़ा रखी है। पुलिस और नेताओं की छत्रछाया में इस सट्टेबाजी के नेटवर्क ने ऐसा मकड़जाल बुना कि हजारों करोड़ का साम्राज्य खड़ा हो गया। इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर पिछले ढाई साल से इंटरनेशनल लेवल पर भारतीय एजेंसियों के साथ 'पकड़म-पकड़ाई' खेल रहा था। दुबई में वह दो बार धराया, लेकिन दोनों बार वहां के सिस्टम का फायदा उठाकर बाहर आ गया और बेखौफ होकर अपना नेटवर्क चलाता रहा। अब तीसरी बार ओमान में वह एजेंसियों के जाल में फंसा है। दावा किया जा रहा है कि इस बार कानूनी घेराबंदी इतनी पुख्ता है कि उसका भारत आना तय है।

दुबई को बनाया था 'सेफ हेवन'

सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल और शुभम जैसे प्रमोटर सात साल से पुलिस की रडार पर थे। जब शिकंजा कसने लगा, तो ये सब दुबई भाग निकले। 2022 में ईडी की एंट्री और मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज होने के बाद इनकी तलाश तेज हुई। सौरभ की हिमाकत देखिए, दिसंबर 2023 में उसे दुबई में पहली बार पकड़ा गया। वह महीने भर हिरासत में रहा और फिर छूट गया। अक्टूबर 2024 में दोबारा उसे नजरबंद किया गया। भारतीय एजेंसियों ने इंटरपोल के जरिए उसे लाने की पूरी कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। हैरानी की बात यह है कि हर बार रिहा होने के बाद वह दुबई से ही अपने सट्टे का कारोबार बेखौफ चलाता रहा। बचने के लिए उसने इंटरपोल तक में अपना रेड कॉर्नर नोटिस रद्द कराने की अर्जी लगा दी थी।

Read More हादसा नहीं थी बुजुर्ग की मौत! जादू-टोने के शक में रची गई हत्या की साजिश, बोलेरो से कुचलकर वारदात को दुर्घटना का दिया रूप

 वर्दी और सत्ता का फुल सपोर्ट

Read More निदान 1100 जैसी 'त्वरित समाधान' व्यवस्था का यह हाल: 47 दिन बाद जागा सिस्टम, पूछा- लोकेशन क्या है?

आखिर यह पूरा नेटवर्क इतना विशाल कैसे हो गया? इसका सीधा जवाब है- वर्दी और रसूखदारों का खुला संरक्षण। महादेव ऐप मामले में राज्य पुलिस 70 से ज्यादा केस दर्ज कर 210 से अधिक गुर्गों को पकड़ चुकी है। लेकिन असली खेल तब खुला जब ईडी ने जांच शुरू की। पहली बड़ी गिरफ्तारी एएसआई चंद्रभूषण वर्मा और सतीश चंद्राकर की हुई, जिससे साफ हो गया कि सट्टेबाजों को पुलिस का बैकअप मिल रहा था। इस हाई-प्रोफाइल मामले में आधा दर्जन आईपीएस अफसर, विधायक और कई सफेदपोश नेता जांच एजेंसियों के रडार पर हैं। सीबीआई भी केस दर्ज कर चुकी है।

4300 करोड़ की चोट, अब भारत लाने की तैयारी

ईडी अब तक इस मामले में 74 लोगों को आरोपी बनाकर पांच चार्जशीट पेश कर चुकी है। 174 से ज्यादा ठिकानों पर पड़े छापों में 4336 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की गई है, जिसमें सौरभ की दुबई स्थित 940 करोड़ की प्रॉपर्टी भी शामिल है। दुबई के बाद अब ओमान में सौरभ की गिरफ्तारी ने सिंडिकेट में खलबली मचा दी है। एजेंसियों ने उसे भारत डिपोर्ट कराने की सारी कागजी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। 

Tags:

Latest News

मेकाहारा खुद हुआ 'बीमार': रोज आ रहे 3000 मरीज, लेकिन 1204 में से 629 पद खाली, 4 महीने से मंत्रालय में अटकी भर्ती की फाइल मेकाहारा खुद हुआ 'बीमार': रोज आ रहे 3000 मरीज, लेकिन 1204 में से 629 पद खाली, 4 महीने से मंत्रालय में अटकी भर्ती की फाइल
Navratri 2026: अखंड ज्योत बुझ जाए या कलश गिर जाए तो क्या करें? जानें धार्मिक मान्यता के अनुसार उपाय
अब 'साइबर दीदी' बनकर गांव-गांव ऑनलाइन ठगी रोकेंगी बिहान दीदियां,स्टेट रैंकिंग में जिला 5वें नंबर पर
तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार