कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या कर फांसी पर लटका मिला पति , कमरे में बंद मिले दो मासूम बच्चे

 कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या कर फांसी पर लटका  मिला पति , कमरे में बंद मिले दो मासूम बच्चे

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ बिलासपुर के तोरवा थाना  क्षेत्र के हेमूनगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई आई हैं , जहाँ शनिवार तड़के सुबह  एक किराए के मकान में हुई  घटना ने पूरे मोहल्ले में सनसनी फैला दी है। घर के भीतर एक दंपति मृत अवस्था में मिले। पति अशोक देवांगन (52) का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था और पत्नी धनेश्वरी देवांगन (49) का शव कमरे में खून से लथपथ पड़ा मिला। महिला के गले पर कुल्हाड़ी से कई वार के निशान मिले  हैं। पुलिस ने कहा  हैं कि घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही  हो पाएगा।

तोरवा थाना प्रभारी रजनीश सिंह ने बताया, शनिवार सुबह करीब पांच से छह बजे के बीच पड़ोसियों को घर से कोई हलचल नहीं  सुनाई  दी , जिससे  लोगो को  अनहोनी की आशंका हुई।  पड़ोसियों ने इसकी सूचना  पुलिस और मकान मालिक को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और परिजनों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा। अंदर का दृश्य देखकर सभी दंग रह गए। एक कमरे में अशोक का शव फंदे से झूल रहा था और दूसरी तरफ  खून से लथपथ धनेश्वरी का शव पड़ा हुआ था।

घटना के समय दंपति के दो मासूम बच्चे दूसरे कमरे में बंद मिले। पुलिस ने दोनों बच्चों को बाहर निकालकर और उनकी काउंसिलिंग के साथ पूछताछ शुरू की है। अधिकारियों का मानना है कि बच्चों के बयान घटना की परिस्थितियों को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Read More 50 से अधिक चाकूबाजों और नशे के कारोबारियों के ठिकानों पर पुलिस की दबिश, आद्यतन अपराधियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

पुलिस जांच में यह सामने आया है कि अशोक देवांगन सब्जी बेचने का काम करता था। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से काम पर नहीं जा रहा था  अधिकतर समय घर पर ही रहता था। ऐसे में पुलिस आर्थिक तंगी, व्यवसाय में नुकसान, पारिवारिक विवाद या मानसिक तनाव सहित सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Read More मॉर्निंग वॉक पर निकला दंपत्ति, पीछे से घर में लाखों की चोरी, 24 घंटे में चोर पुलिस के शिकंजे में

घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर लिए गए हैं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि फोरेंसिक जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना के समय दंपति के दो मासूम बच्चे उसी घर में मौजूद थे। वारदात के समय दोनों दूसरे कमरे में बंद मिले। पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला हैं , घटना के बाद से दोनों बच्चे गहरे सदमे में हैं। पुलिस और परिजन उनकी काउंसिलिंग कराने की तैयारी कर रहे हैं ताकि उनसे बिना किसी दबाव के घटना से जुड़ी जानकारी हासिल की जा सके। पुलिस यह मानकर चल रही है, बच्चों ने रात को कुछ देखा या सुना होगा , जिससे घटना की कड़ियां जुड़ सकती हैं। फिलहाल पुलिस बच्चों की सुरक्षा और मानसिक स्थिति को प्राथमिकता देते हुए बेहद संवेदनशील तरीके से पूछताछ कर रही है। विशेषज्ञों का भी मानना है कि ऐसे मामलों में बच्चों से पूछताछ बेहद सावधानी और मनोवैज्ञानिक सहयोग के साथ की जानी चाहिए।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि मृतक अशोक देवांगन सब्जी बेचने का व्यवसाय करता था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह काम पर नहीं जा रहा था। इससे आर्थिक परेशानी या व्यवसाय में नुकसान की आशंका भी सामने आई है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि दंपति के बीच किसी बात को लेकर विवाद तो नहीं चल रहा था या फिर कोई अन्य पारिवारिक कारण इस घटना की वजह बना। आसपास के लोगों और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच भी कराई जाएगी। पुलिस का कहना है कि अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और सभी बयानों के आधार पर ही घटना के वास्तविक कारणों का पर्दाफाश किया जाएगा।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ में 22 IAS अफसरों के तबादले... कांकेर, कबीरधाम समेत 5 जिलों को मिले नए कलेक्टर, देखें लिस्ट  छत्तीसगढ़ में 22 IAS अफसरों के तबादले... कांकेर, कबीरधाम समेत 5 जिलों को मिले नए कलेक्टर, देखें लिस्ट 
जिला पंचायत CEO के खिलाफ BSP का प्रदर्शन, FIR और बर्खास्तगी की मांग
बैकुंठपुर से बनारस तक फैले टिकट दलाली नेटवर्क का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार
मीना खलखो हत्याकांड: दो जवानों की रिहाई बरकरार, हाई कोर्ट ने राज्य की अपील की खारिज
बाल सुधार गृह में रेप आरोपी की संदिग्ध मौत, फांसी के फंदे पर मिली लाश, एक महीने पहले चौकीदार की हुई थी हत्या
नमक की बोरियों के नीचे छिपा था ‘काला कारोबार’! सुकमा में 308 किलो गांजा जब्त, राजस्थान के दो युवक गिरफ्तार
हिमाचल में बारिश का रौद्र रूप: पहाड़ टूटकर पटरी पर गिरा, कालका-शिमला ट्रेन थमी; हाईवे भी मलबे में घिरा
रायपुर में रेलवे ट्रैक पर 19 साल के युवक की लाश, शरीर पर चोटों ने बढ़ाया शक; हत्या के एंगल से जांच तेज
हाई कोर्ट के आदेशों की अनदेखी पर सूरजपुर जिला पंचायत सीईओ को नोटिस, अवमानना कार्रवाई की चेतावनी
बिलासपुर में मॉडल थाना बनाने की पहल, एसएसपी ने लिया सिविल लाइन थाना को गोद
Royal Challenge से McDowell’s तक बदल सकता है स्वाद! Diageo ने बदला फॉर्मूला, फ्लेवरिंग नियमों के बाद पूरे भारत में होगी नई व्यवस्था
जंतर-मंतर प्रदर्शन में Face Recognition पर दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, बोली- ‘शांतिपूर्ण छात्रों को निशाना नहीं बनाया’